Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुज़फ्फरनगर का एक और लाल जम्मू-कश्मीर-पुलवामा में आतंकियों से लडते हुए शहीद, 3 आतंकी भी मारे

मुजफ्फरनगर । मुज़फ्फरनगर का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया है, जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के जदूरा इलाके में शुक्रवार देर रात के बाद से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है।

सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल मुठभेड़ अभी समाप्त हो गई है, लेकिन सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में अन्य आतंकियों की आशंका के चलते तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

मुठभेड में शहीद जवान प्रशांत शर्मा मुजफ्फरनगर के बुढाना मोड का रहने वाला था। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सेना के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि पुलवामा जिले के जदूरा इलाके में शुक्रवार देर रात को सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी ।

सूचना मिलने के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल जवान को 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। सुरक्षाबलों को आतंकियों के शवों के साथ एक एके-47 राइफल तथा दो पिस्तौल भी बरामद हुई है।

फिलहाल इस मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है ।

मुठभेड़ में शहीद जवान प्रशांत शर्मा पुत्र शीशपाल शर्मा मूल रूप से बागपत के गांव बिजरोल का रहने वाला है, पिछले सात साल से उनका परिवार मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड पर डल्लू देवता के निकट कालौनी में मकान बनाकर रह रहा है।

बताया जा रहा है कि शहीद सैनिक प्रशांत शर्मा 4 साल पहले भारतीय सेना में शामिल हुआ था और वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रीय राइफल में पुलवामा में चल रही थी। शहीद प्रशांत शर्मा के पिता शीशपाल भी सेना से नायक के पद से रिटायर हुए हैं।

सेना की तरफ से आज सुबह ही इस दुखद घटना की जानकारी फोन कर उनके पिता को दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मुज़फ्फरनगर में जैसे ही ये जानकारी परिजनों को मिली, तो परिवार में तुरंत ही कोहराम मच गया , केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी शहीद के परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 10 =