वैश्विक

Indigo airlines में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने वाला स्वीडिश गिरफ्तार

Indigo airlines के विमान में सवार एक स्वीडिश नागरिक को चालक दल की एक सदस्य के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. सहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंकाक-मुंबई की उड़ान Indigo airlines 6ई-1052 में बृहस्पतिवार को हुई घटना के दौरान 63 साल का आरोपी के. एरिक हेराल्ड जोनस वेस्टबर्ग कथित रूप से नशे में था.

अधिकारी ने बताया कि वेस्टबर्ग पर विमान में भोजन खरीदने के दौरान चालक दल की सदस्य को गलत तरीके से छूने और एक सहयात्री को पीटने का आरोप है. उन्होंने बताया कि विमान के मुंबई पहुंचने पर वेस्टबर्ग को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और विमान अधिनियम के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने शुक्रवार को वेस्टबर्ग को जमानत पर रिहा कर दिया था.

जब Indigo airlines चालक दल ने आरोपी को बताया कि विमान में खाना नहीं है तो उसने अनियंत्रित बर्ताव करना शुरू कर दिया. आरोपी चालक दल की बताई डिश लेने के लिए तैयार हो गया लेकिन जब एयर होस्टेस उसके पास पेमेंट के लिए पीओएस मशीन लेकर पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने उसके साथ गलत व्यवहार किया और उसका हाथ पकड़ लिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =