News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

बाग में मिला वृद्ध का शव, सनसनी फैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी थाना क्षेत्र में श्रीराम कॉलेज के बराबर में एक बाग में ६० वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना मिलने पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति और सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव भी मौके पर पहुंचे।
जांच पड़ताल के पश्चात मृत अवस्था में मिले वृद्ध की शिनाख्त ६० वर्षीय अशोक सैनी उर्फ राजा निवासी अलमासपुर के रूप में हुई है। मृतक की नाक पर कुछ चोट के निशान भी पाये गये हैं।
सूचना पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। एसपी सिटी ने परिजनों से भी पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

 

रोडवेज बस गंगनहर पुल से टकराई, यात्री हुए घायलRoadways
मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिल्ली-पौडी राजमार्ग पर हो रहे गडढो के कारण उ.प्र. परिवहन की एक रोडवेज बस देवल के निकट गंगनहर पुल की रेलिंग तोडते हुए गंगनहर में गिरने से बच गयी। बस में सवार कई यात्री भी घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मीरापुर से बिजनौर तक दिल्ली पौडी राजमार्ग पर बने गहरे गडढे आये दिन यात्रियों की मौत का सबब बन रहे हैं। गडढों के कारण ही आये दिन वाहन दुर्घटना की चपेट में आ रहे हैं। बीती रात भी एक गन्ने का ट्रक गहरे गडढे के कारण सडक के बीचो-बीच पलट गया था, जिस कारण घंटो हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर बिजनौर जा रही थी। संविदा बस चालक दिलशाद जैसे ही बस को लेकर देवल गंग नहर पुल पर पहुंचा, तो गंग नहर पुल में बने गहरे गढ्ढों में बस का पहिया गिरकर रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। रोडवेज बस बस गंग नहर पुल की रेलिंग को तोड़कर गंग नहर पुल पर लटक गयी। गंगनहर पुल के पास सिंचाई विभाग के जेई भीष्मपाल मजदूरों से सफाई का कार्य करा रहे थे। वे भी इस बस की चपेट में आकर घायल हो गये। घटना के बाद रोडवेज बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्रियों में चीख पुकार मच गई और वह बस की खिड़की खोलकर आनन फानन में बस से बाहर निकले। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल सिंचाई विभाग के जेई को उनके कर्मचारियों की मदद से मेरठ अस्पताल के लिए उपचार के लिये भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से रोडवेज बस को पुल से हटवाकर दूसरी जगह खड़ा कराया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी।

 

अपहरण व कुकर्म के बाद हत्या करने व एससी एसटी एक्ट के मामले में फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने अपहरण कर कुकर्म करने के बाद हत्या एवं एससी एसटी एक्ट के मामलें में काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने पकड़े गए वारंटी का चालान करते हुए जेल भेज दिया है।
चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में दधेडु चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर ग्राम लुहारी खुर्द से मुकदमा संख्या 319ध्6 में अपहरण कर कुकर्म करने के बाद हत्या एवं एससी एसटी एक्ट के मामलें में काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटीअमिताभ पुत्र राज सिंह निवासी लुहारी खुर्द को मुखबिर की सूचना पर ग्राम लुहारी खुर्द को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए वारन्टी का चालान करते हुए जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि अपहरण कर कुकर्म व हत्या के मामलें में आरोपी काफी दिनों से न्यायालय में पेश नही हो रहा था। जिसे गिरफ्तार कर चालान किया जा रहा है।

 

स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंन्ट स्टडीज के बी०एफ०ए० संकाय द्वारा किया गया स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन।
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के द्वारा उत्तर प्रदेश डवलपमेंट सिस्टम कोरपोरेशन लिमिटेड के तहत बी०एफ०ए० संकाय के छात्र छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण योजना के अर्न्तगत एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुज्जफ्फरनगर में आज स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के चीफ गेस्ट लॉयन मुकेश अरोरा (रेनबेक्सी), स्पेशल गेस्ट प्रोफेसर वंदना वर्मा, जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, मुजफ्फरनगर प्राचार्य डा० संदीप मित्तल व ललितकला विभागाध्यक्ष डा० अमित कुमार, राजीव पाल सिंह, डा० संजीव तायल ने किया। सर्वप्रथम मुकेश अरोरा ने छात्र एवं छात्राओं को उक्त योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के इस सराहनीय कदम की प्रंशसा की। प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने बताया कि छात्र एवं छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा संचालित यह योजना निश्चय ही सराहनीय कदम है क्योंकि आज भी कुछ क्षेत्रों में ऐसे छात्र व छात्राएं हैं जो स्मार्ट फोन एवं टैबलेट से वंचित है। जिसके परिणाम स्वरुप वे स्वयं को आधुनिक शिक्षा के परिपेक्ष में पिछडा हुआ महसूस करते है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों ने सरकार द्वारा भेजे गये स्मार्टफोन को छात्र एवं छात्राओं को वितरित किये।

 

व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल की मीटिंग आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा पीठ बाजार में एक मीटिंग आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता मुंशी मोहन लाल द्वारा की गई और संचालन विजय बाटा द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा अरूण अग्रवाल के प्रयासों से श्रीमती सोनिया सिंघल को महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा पीठ बाजार की इकाई का विस्तार करते हुए विनय बंसल, प्रशांत शर्मा, अरुण अग्रवाल, शुभम सिंघल, अरविंद भटनागर, प्रदीप कुमार, सूरज सिंघल, हरीश कपड़े वाले विजय बंसल को व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
सोनिया सिंघल ने कहां की आप लोगो ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उसका पूरे तन मन धन से पालन करूंगी और सदैव समाज हित मै कार्य करती रहूंगी !
मुख्य रूप से शलभ गुप्ता, विजय बाटा, अमित जैन, लवी गोयल, अरुण अग्रवाल, अश्वनी वर्मा, सनी बिरला, संदीप गोयल, हर्ष गर्ग, अरविंद भटनागर, दीपक गर्ग, अरुण अग्रवाल, संजय जिंदल, अनिल लोहिया, सुखबीर सिंह, संदीप प्रॉपर्टी, विनय बंसल, विनोद कपड़े वाले, हरी किशन सिंघल, सौरब गर्ग, माणिक सिंघल, लवी गोयल, मनोज सिंघल सभासद, बिट्टू कार वाले , पुष्पा चौधरी, विजय बंसल, संजय गुप्ता आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

 

भगवान महावीर जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नईमंडी मुजफ्फरनगर के आइडियल किड्स स्कूल में स्थापना दिवस एवं भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित होकर भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के पालने को झुलाया और फिर बच्चों को आशीर्वाद दिया।
आइडियल किड्स स्कूल वास्तव में बच्चों की प्रतिभा को निखारने का बड़ा कार्य कर रहा है २००५ में प्रारंभ हुए इस स्कूल के बच्चे आज डॉक्टर व इंजीनियर आदि बड़ी सफलतम जगह पर है स्कूल के डायरेक्टर श्री प्रदुमन कुमार जैन जी को स्टाफ सहित बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर मेरी पत्नी बबीता तायल साथी कार्यकर्ता कुलदीप गोयल उनकी पत्नी डोली गोयल राजकुमार जैन हर्षवर्धन जैन पवन कुमार जैन पुष्पा जैन मुकुल दुआ आदि उपस्थित रहे

 

प्रभातफेरी मे उमड़ी भीडMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर जी की जयंति के पावन पर्व पर जनपद सहित नगर क्षेत्र मे विभिन्न जैन मंदिरो तथा स्थानक मे अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी संदर्भ मे बीते दिन नगर के अबुपुरा स्थित जैन मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई थी। महावीर जयंति के अवसर पर आज नई मन्डी पटेल नगर जैन स्थानक से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमे अनेक श्रृद्धालु महिला पुरूषो ने प्रतिभाग किया। जिनमे मुख्य रूप से समाजसेवी मनमोहन जैन, मनोज जैन,राजीव जैन, श्रेयांश कुमार जैन, अजय जैन, व्यापारी नेता मुदित जैन,सपा नेता गौरव जैन, अनिल कुमार जैन, सिद्धान्त जैन,अश्वनी जैन, कीमती लाल जैन, दिनेश जैन, अजय जैन, राजकमल जैन, विनय कमल जैन, दिपेश जैन, संजय जैन, कुलदीप जैन, अंकुर जैन भगत जी, अश्वनी जैन, विवेक जैन, शशांक जैन, मुकेश जैन, अक्षय जैन, सौरभ जैन, प्रवीण जैन चावल वाले, नितिन जैन जौलावाले, अभिषेक जैन, अशीष जैन छोटा, दीपांशु जैन, सुमित जैन, निमित जैन, शुभम जैन, लता जैन, नीलिमा जैन, नवीता जैन, सुषमा जैन, दीपा जैन, वन्दना जैन, श्वेता जैन, अनुभा जैन, आभा जैन, काजल जैन, वंशिका जैन,मुस्कान जैन, नमन जैन आदि अनेक श्रृद्धालु एवं जैन धर्म के अनुयायी मौजूद रहे।

 

दर्शन देंगे बालाजी महाराजMuzaffarnagar Newsmuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री बालाजी जन्मोत्सव बालाजी धाम मंदिर प्रांगण में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आगामी ६ अप्रैल को बाबा बालाजी महाराज की शोभायात्रा के साथ इस महोत्सव का शुभारंभ होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि चौत्र सुदी पूर्णिमा के दिन प्रातः ७ः०० बजे मंदिर मे बाबा बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार, छप्पन भोग व महाआरती के पश्चात बाबा बालाजी महाराज अपने स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के दौरान भक्तों को दर्शन देंगे। रथ यात्रा मंदिर प्रांगण से चलकर नवीन मंडी स्थल, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या इंटर कॉलेज, बड़ा डाकखाना, गौशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड मंडी रोड से मुड़कर पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिंदल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बड़ी धर्मशाला के चौराहे से गौशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड से मोती महल सराफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, बालाजी चौक, थाना सिविल लाइन से गांधी कॉलोनी पुल, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी कॉलोनी मेन रोड, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपा पुल के बराबर से वकील रोड, मंडी बिजली घर के बराबर से बड़ा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त होगी। वही दूसरे दिन बाबा का भव्य विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा जिसमें बाबा का गुणगान राम अवतार शर्मा, संजय गुलाटी, अवधेश सावन द्वारा किया जाएगा। तीसरे व अंतिम दिन बाबा को भोग लगाकर मंदिर प्रांगण में बाबा का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी द्वारा सभी भक्तों को बाबा के जन्मोत्सव में सम्मिलित होने की प्रार्थना की है,। वहीं दूसरी और यातायात व्यवस्था को देखते हुए एकल एवं डिवाइडर की व्यवस्था लागू की गई है। जिसमें मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तों से निवेदन किया गया है कि यात्रा में झांकी में डीजे का आकार एवं ध्वनि विस्तारक को नियंत्रित करके बाबा की शोभायात्रा में शामिल किया जाए। मंदिर के संस्थापक संरक्षक भीमसेन कंसल द्वारा बताया गया है कि शोभायात्रा में उत्तर भारत के प्रमुख ११ बैंड ढोल ताशे आतिशबाजी के साथ-साथ बाबा के रथ की अगुवाई करने वाले बाबा श्री खाटू श्याम, बाबा अमरनाथ, बाबा महाकाल, बाबा बालक नाथ एवं स्वयं, प्रभु श्री राम अपने रथ पर पूर्ण श्रृंगार के साथ भक्तों को आशीर्वाद देंगे। इसी शोभायात्रा में भक्तों को अन्य दिव्य अलौकिक दर्शन कई अन्य झांकियों के भी होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान चंद्र किरण गुरु जी संस्थापक, सुरेश चंद बंसल संरक्षक, हरिशंकर तायल प्रधान, राकेश अरोड़ा, विजय बंसल, प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसेन कंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा एडवोकेट, श्याम लाल गोयल, नितिन गोयल, अंबरीश सिंघल, चाचा जेपी लोकेश, मनोज खंडेलवाल, कुलदीप कैलाश गुप्ता, नवीन जिंदल, शिवम गुप्ता, उदित गर्ग, अंकित गर्ग सदाशिव शर्मा, रजत राठी, रजत गोयल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

शराब की दुकान का उपजिलाधिकारी सदर ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी सदर द्वारा ग्राम रोहाना खुर्द में आबकारी विभाग के साथ शराब की दुकान का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशो के क्रम में उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा द्वारा आबकारी विभाग की टीम के साथ ग्राम रोहाना खुर्द में शराब की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शराब की दुकान में उपलब्ध स्टॉक का जायजा लेकर सभी नियमो का पालन करने के निर्देश दिये। इस दौरान आबकारी निरीकक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

 

एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा नुमाइश मैदान में ६एवं ७ अप्रैल को आयोजित की जाने वाली पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा नुमाइश मैदान में दिनांक ६ एवं ७ अप्रैल को आयोजित की जाने वाली पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा मैदान में लगने वाले टेंट एवं पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था एवं किसानो के लिए टेंट हाउस की व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदस्य परमानंद झा एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

पव्वे के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित कुमार शर्मा व उनकी टीम ने एक और सफलता प्राप्त करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ३० पव्वे देशी शराब व एक छुरी भी बरामद की हैं। आज शामली स्टैंड चौकी प्रभारी ललित शर्मा व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर शामली बस स्टैण्ड से एक अभियुक्त शहजाद पुत्र मौ० यामीन नि० गली नं० १८ लद्दावाला थाना को०नगर मु०नगर को ३० अदद पव्वे देशी शराब दिल से मार्का व एक अदद छुरी नाजायज सहित गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

जयंती पर किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के 2623 वे जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर चौधरी चरण सिंह मार्किट स्थित श्री पारस व्हील्स की और से मार्किट के बाहर शिविर लगाकर कढी चावल के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी रमेशचन्द जैन, संभव जैन ने मार्किट के व्यापारियों को साथ ले प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर संजय जैन,हिमांशु जैन, अजय जैन सरधना वाले, शुभम जैन, रमेश चन्द जैन, संभव जैन आदि का मौजूद रहे। इस दौरान अनेक राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।

 

किसान मेले में लेकर आये किसानः टिकैत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले के मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में लगने वाले पशु एवं कृषि मेला को लेकर चौधरी राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। राकैश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर एक ट्रायल स्थल है। अग्निवीर भर्ती हो या पशुओं का मेला हो या कोई अन्य प्रोग्राम हो नुमाइश मैदान में कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुआ कहा कि यह मेला सरकारी हैं और इस मेले को देखने जरूर आओ। जिसके बढ़िया पशु है उनका रजिस्ट्रेशन करवाओ। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब सहित देश के सभी हिस्सों से एक से बढ़कर एक पशु मेले में आएंगे। सभी किसान संगठन के लोग किसान मेले में जरूर आएं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार बड़ा मेला मुजफ्फरनगर में लग रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हम ६ तारीख को मेले में मौजूद रहेंगे और आगामी ७ तारीख को चौधरी नरेश टिकैट मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग आए वहां से जानकारी लेकर जाएं यहां पर बहुत से दस्तावेज और कागज मिलेंगे।

 

गौशाला का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उपजिलाधिकारी सदर द्वारा रोहाना खुर्द में गोशाला का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम रोहाना खुर्द में गोशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में ६२ गोवंश उपस्थित पाये गये तथा गौशाला में भूसा व हरा चारा पर्याप्त रूप में दिया जा रहा है एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला व नियमित साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया एवं बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई तथा डॉक्टरो की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया गया इन सभी के अतिरिक्त गोशाला में केंचुआ खाद बनाने की विधी एवं वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया गया।

 

दो थाना प्रभारियो के कार्यक्षेत्र मे एसएसपी ने किया फेरबदल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी संजीव सुमन ने जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के उददेश्य से दो थाना प्रभारियो के कार्यक्षे. में बदलाव किया है। जिला पुलिस प्रमुख संजीव सुमन ने बीते दिन 50,000 के इनामी बदमाश राशिद को मुठभेड मे मार गिराने वाले इंस्पैक्टर बबलू कुमार को शाहपुर थाने से हटाकर शहर के सिविल लाइन थाने की कमान सौंपी गई। उनके स्थान पर सब इंस्पैक्टर विनय शर्मा को शाहपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

 

बाईक सवार घायल
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दो कारों की आपस में भिडंत हो गई, जिसकी चपेट में आकर दो बाईक सवार भी घायल हो गये। एक घायल को पुलिस द्वारा भोपा सीएचसी पर लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लेकर थाने ला बैठाया।
मुजफ्फरनगर के दक्षिण कृष्णापुरी निवासी वासु बंसल पुत्र राजेश बंसल मेडिकल सेल्समैन का कार्य करता है। सोमवार की दोपहर वासु अपनी बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर से भोपा आ रहा था। जैसे ही वह रहकडा पुलिया के पास पहुंचा तो दो कारों की आपस में भिडन्त हो गई। एक कार की साईड लगने से वासु सडक पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पीआरवी 2231 द्वारा घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। वहीं एक अज्ञात व्यक्ति भी दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे उसे परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गये। पुलिस ने दोनों कार चालकों को हिरासत में लेकर थाने ला बैठाया।

 

प्रतियोगिता का जिला जज ने किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे स्व.मनमोहन मित्तल जी एडवोकेट मैमोरियल युगल बार व बैंच बैडबिन्टन प्रतियोगिता का शुभारम्भ सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन मित्तल एडवोकेट व सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव बिजेन्द्र सिंह मलिक के सौजन्य से जिला जजी परिसर मे स्थित कोर्ट मे जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश व जिला जज एम.ए.सी.टी. व प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा दीप प्रज्जलवित कर सिविल बार एसोसिएशन व जिला बार संघ के सदस्यों की उपस्थिती में किया गया। प्रतियोगिता दिनॉक 03-04-2023 से शुभारंभ पश्चात लगातार दिनांक 07-04-2023 तक चलेगी। सिजमें एक वर्ग ओपन जिसमें आयु सीमा का बन्धन नही व वैटरर्न प्रतियोगिता 45 वर्ष से अधिक आयु व लक्की डबल्स व इन्टर ऑरगेनाइजर्स ईवेन्ट व पैटनर्स ईवेन्ट का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण के अलावा अनिल दीक्षित अध्यक्ष सिविल बार, अनिल जिन्दल अध्यक्ष जिला बार संघ, जितेन्द्र कुमार महासचिव जिला बार व एन.सी.गुप्ता, सुनील कुमार गर्ग, पी.डी.त्यागी, श्यामबीर सिंह, सतेन्द्र कुमार, भगत सिंह, रविन्द्र सिंह सहरावत, के.पी.वर्मा, रामवीर सिंह, सुधीर बालियान, वैभव सिंह, मीना पुण्डीर, राज सिंह रावत, राकेश कुमार, नरेन्द्र प्रताप, मनोज त्यागी,आनन्द कुमार आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

 

भगवान महावीर के जन्मोत्सव समारोह में उमड़े श्रद्धालुMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धर्मनगरी खतौली इंदिरा मूर्ति स्थित पंडाल में महोत्सव के पांचवे दिन भगवान महावीर जन्म कल्याणक की मांगलिक क्रियाए की गई। चारों तरफ अपार खुशियां व हर्षोल्लास का माहौल था। मंगल बधाइयां गाई गई व श्रद्धालु महावीर की भक्ति में झूमे ।धार्मिक विधान की समाप्ति के पश्चात मुख्य मंगल कलश मुकेश आढती के निवास पर ले जाकर स्थापित कराया गया। इसके पश्चात भगवान महावीर के अनुयायियों ने जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली। भगवान महावीर की भक्ति में पूरा नगर आनंदित होता हुआ नजर आया।शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
रथ यात्रा उत्सव पंडाल से शुरू होकर बड़ा बाजार गली घंटाघर जी.टी. रोड व जैन कीर्ति स्तंभ से गुजरकर काशीराम स्ट्रीट
पीसनोपड़ा मंदिर पर संपन्न हुई ।शोभायात्रा के मार्ग में सुंदर रंगोलियां मनमोहक थी। यात्रा में कम्रशरूअशव रथ गजरथ व वृषभ बैलों वाला रथ शामिल रहे। इनमें वीतरागी भगवान की प्रतिमा यंत्र जी व जिनवाणी माता को श्रद्धा से विराजमान कराया गया। शिक्षाप्रद झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। बगियों में सुश्रावक परमागम लेकर विराजमान हुए।चेलना मंच की इंद्राणीयो एवं अष्टकुमारियों द्वारा भव्य मनमोहक जिनशासन प्रभावना प्रभु भक्ति डांडिया नृत्य के साथ आकर्षण का केंद्र रही। राजधानी दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के मशहूर बैंड के कलाकार भगवान महावीर की शिक्षाओं को मधुर भजनों के साथ प्रस्तुत कर रहे थे ।युवा वर्ग प्रभु भक्ति में नीरथ नृत्य के साथ थिरक रहे थे। अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन की जिनेंद्रभक्ति मैं दिल्ली सरधना मुजफ्फरनगर मावाना सहारनपुर व मेरठ के श्रदाल शामिल हुए ।जैन एकता क्रांतिकारी युवा मंच के संयोजन में चांदी के १०८ दीपको से कीर्ति स्तंभ पर महाआरती का मंगल आयोजन हुआ। नगर वासियों में अपार खुशियों से जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। महिला वर्ग की भक्ति अनूठी रही।यात्रा में घोड़े भी शामिल रहेघ्। यात्रा मे जैन ध्वज फहरा रहा था।
इस शुभ अवसर पर धर्मनिष्ठ कलपेंदर जैन ने बताया तीर्थंकर महावीर स्वामी की जन्म जयंती का पावन प्रसगं हमारे बीच में है कुंडलपुर में राजा सिद्धार्थ माता त्रिशला के यहां चौत्र शुक्ला त्रयोदशी को महावीर का जन्म हुआ था। सौधर्म इंद्र व कुबेर इंद्र सहित सभी देवताओं ने धरती पर आकर उनकी अराधना की। भगवान महावीर स्वामी का जीवन अहिंसा करुणा दया संयम शीलता आदि गुणों से आलोकित था। महावीर ने हमें जियो और जीने का संदेश दिया।अहिंसा जीवन में सर्वोपरि है पाप से घृणा करो पापी से नहीं। उसके पश्चात पीसनोपाडा मंदिर में मूर्ति विराजमान कराकर अभिषेक किया गया।रात्रि के समय सहयोग करने वाली संस्थाओं का सम्मान व आभार किया। नल दमयंती नृत्य नाटिका का भव्य मंचन हुआ।
आज के समारोह में मुकेश एडवोकेट वीरेश रवि शशांक महलका राहुल टिंबर राजकुमार प्रवक्ता सिल्लो जी हितेश सर्राफ आनंद दीपकभैसी अरुण नंगली मुकेशआढती अनंतवीर मुकेश महलका सुनील तिगाई बल्लू सर्राफ राकेश अंबर मोहित स्वतंत्र राहुल पैकर्स नवीन तार अपार संयम मुकुल । शीलचंद अजयप्रवक्ता डॉक्टर ज्योति मनोज आढती अनुराग प्रधानाचार्य अस्मिता निर्मल शिल्पी मानसी ऋतु राजीव मुखिया छवि वर्षा वैभव हनुमान ग्रुप अर्चित मुदित सम्यक सुरेंद्र घडी सुभाष टीकरी विपिन तिगाई पारस राकेश बजाज अलका मृदुला अंजुनंगली प्रीति दादरी अक्षत मनी बबीता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

 

लावारिस का किया अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोई पदचिन्हों पर चलता तो कोई पद चिन्ह बनाता है। समाजसेवी क्रांतिकारी शालू सैनी पर ये पंक्ति बिल्कुल सटीक बैठती हैं। जनसेवा को समर्पित शालू सैनी की मानवता के प्रति लग्नशीलता ने उन्हे एक अलग पहचान दी है। शालू सैनी की मानवता के प्रति सेवाभावना ने जनपद को देश-प्रदेश मे एक अलग पहचान दी है। क्रांतिकारी शालू सैनी देश भर के लिए बनी मिशाल सिंगल मदर ठेला लगाकर अपने बच्चो की जिम्मेदारी पूरी करने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी अब बन चुकी है लावारिसो की वारिस। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैकड़ों लावारिस शवों के निशुल्क अंतिम संस्कार व अस्थि विसर्जन करके मिथक को तोड़ा ह क्रांतिकारी शालू सैनी हर बार की तरह इस बार भी लावारिस की वारिस बनकर सामने आई। मुजफ्फरनगर जनपद अंतर्गत रामराज थाना प्रशासन द्वारा क्रांतिकारी शालू सैनी को लावारिस शव की जानकारी दी गई जानकारी मिलते ही क्रांतिकारी शालू सैनी ने मृतक की वारिस बनकर अंतिम संस्कार पुरे विधि विधान से किया। क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि आज उनका एग्जाम था लेकिन उनके लिए सबसे पहली प्राथमिकता किसी लावारिस की वारिस बनना ह पहले अंतिम संस्कार कर फिर पहुंची एग्जाम देने रामराज थाने द्वारा उन्हें लावारिस शव प्राप्त होने की जानकारी दी गई जिसके बाद प्रशासनिक औपचारिकता पूर्ण करके प्रशासन की मौजूदगी में उनके द्वारा स्थानीय नई मंडी श्मशान घाट पर मृतक की बहन बनकर वारिस के रूप में पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार क्रांतिकारी ने अपने हाथो से किया रामराज थाने से आये प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने क्रांतिकारी शालू सैनी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया क्रांतिकारी शालू सैनी ने आमजन से अपील की लावारिस शव या कोई परिवार अंतिम संस्कार करने में असमर्थ हो तो अंतिम संस्कार हेतु 8273189764 पर उनको जानकारी जरूर दी जाए जिससे लावारिस को वारिस मिल सके व विधि विधान के साथ निशुल्क अंतिम संस्कार किया जा सके असमर्थ परिवार की जानकारी गुप्त रखी जाती है। साथ ही क्रांतिकारी शालू सैनी ने आमजन से भी अपील की ह की अंतिम संस्कार की सेवा में 8273189764 गुगलपे फोनपे पेटिएम इच्छा अनुसार नेक कार्य में सहयोग राशि अवश्य करे। इस दौरान जितेंद्र तोमर, जिला पंचायत अधिकारी राजू सैनी, रविंद्र शर्मा, मंसूरपुर मील संदीप जिंदल, मंगलेश कुमार शामिल रहे।

 

मुजफ्फरनगर के कंपनी बाग में गंदगी पर लोगों का हंगामा, पूर्व विधायक उमेश मलिक ने लगाई अफसरों की क्लास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के कंपनी बाग में व्याप्त गंदगी ओर डंपरों की पार्किंग के कारण भ्रमण में हो रही दिक्कतों पर आज नागरिकों का गुस्सा फूट पडा। उत्तेजित लोगों ने इसका विरोध किया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने मौके पर पहुंचे अफसरों को हडकाते हुए समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
शहर के कंपनी बाग में व्याप्त गंदगी को लेकर सुबह-शाम घूमने वाले हजारों लोगो में गुस्सा है। पिछले कईं दिनों से बाग में बिजली के तार भी टूटे हुए हैं तथा नगरपालिका के डंपरों की पार्किंग बाग के बीचों-बीच होने के कारण भी लोगां को घूमने में काफी परेशानी होती है। इन समस्याओं के समाधान की मांग लोग काफी दिनों से उठा रहे थे।
आज इसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट पडा ओर उन्होने एकत्र होकर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक उमेश मलिक ने नगर पालिका ईओ ओर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लोगां के बीच बुलाकर उनसे कंपनी बाग में नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति का रजिस्टर मांगा। उचित जवाब न मिलने पर विधायक उमेश मलिक ने कडी नाराजगी जाहिर की।
उमेश मलिक ने दोनों अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के जल्द समाधान कराने तथा कंपनी बाग की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान चौधरी छोटूराम डिग्री कॉल के प्राचार्य नरेश मलिक, शरणवीर सिंह तोमर, नवीन खाटियान सेठ, योगेश कुमार एडवोकेट, ललित शर्मा, श्रवण सर्राफ, कर्मवीर सिंह बिट्टू, प्रो0 ईशपाल सिंह, सरदार शौरण सिंह, अरविंद पंवार आदि सहित बडी संख्या में कंपनी बाग में घूमने वाले नागरिक व महिलाएं मौजूद रहीं।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =