बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत अधिकारियों ने की बैठक
आज दिनांक 31.08. 2020 को जनपद मुजफ्फरनगर के विकासखंड बघरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई
जिसमें खंड विकास अधिकारी सतीश गौतम एवं सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार के सहयोग से बैठक का आयोजन किया गया इसमें कन्या सुमंगला योजना कन्या भ्रूण हत्या बाल विवाह के विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला समन्वयक श्री शिवम द्वारा ब्लाक पर उपस्थित लोगों को कन्या सुमंगला, विधवा पेंशन, बाल विवाह, कन्या भूण हत्या के बारे में जागरूक किया गया
सुचारू रूप से चलाने हेतु जानकारी प्रदान कराई गई। बैठक मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की वार्षिक कार्य योजना 2020 -21 की जानकारी दी गई
योजना में पूर्ण सहयोग देने का अनुरोध किया गया जनपद में चल रही समस्त योजनाओं के विषय में अवगत कराया जिसमें 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 1090 वुमेन हेल्प लाइन विधवा पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान, आयुष्मान योजना मातृ वंदना योजना, आवास विकास इत्यादि योजनाओं के विषय मे विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित व्यक्तियों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं बालिका सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलायी गयी
