समाचार (Muzaffarnagar News)
ऊर्जा दाता भी बनेगा देश का किसानः नितिन गडकरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नुमाइश मैदान में आयोजित कृषि एवं प्रदर्शनी मेले में भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने मेले के शुभारम्भ के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश का किसान पहले से अधिक खुशहाल है। उन्होंने बताया कि भारतवर्ष में कुल चीनी की खपत 280 लाख टन खपत होती है जबकि उसका उत्पादन 360 लाख टन हो रहा है। इसलिए सरकार अब विदेश में भी चीनी का निर्यात करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान गन्ना उत्पादन पर जोर देता है जबकि महाराष्ट्र का किसान गन्ना उत्पादन अलग ढंग से करता है। नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर भारत की शुगर मिले चीनी उत्पादन पर जोर देती है। जबकि महाराष्ट्र में चीनी मिलों ने नया प्रयोग शुरू कर दिया है। वहां गन्ने के रस से एथनाल बनाया जा रहा है। पैट्रोल, डीजल का दाम सौ रूपये के लगभग है जबकि एथनाल एक लीटर 60 रूपये में मिलेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में प्रतिदिन शुगर मिले दो लाख लीटर प्रतिदिन एथोनाल बना रही है। उन्होंनें कहा कि इसके अलावा चावल से भी एथनाल बनाया जा रहा है। एक टन चावल से 480 लीटर एथनाल बनाया जाता है इसके अलावा पराली से भी बायो एथनोल बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान पहले के मुकाबले अब खुशहाल हो रहा है क्योंकि शुगर मिलों को गन्ना सही दाम में मिल रहा है और किसानों का भुगतान भी वो समय से कर रही है। उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे एथनाल का उपयोग करे। उन्होंने यह भी बताया कि एक एकड जमीन में चार बोरे यूरिया लगता है। किसान द्वारा हाथों से फेंके गये यूरिया से केवल 25 प्रतिशत ही पौधों को प्राप्त होता है और 75 प्रतिशत बेकार चला जाता है उन्होंने कहा कि यदि किसान ड्रोन के जरिये नैनो यूरिया का छिडकाव करे तो उसमे केवल 25 प्रतिशत ही खराब होगा 75 प्रतिशत सीधा पौधों की जड को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसान नई तकनीक से खेती शुरू करे तो वह जहां पहले अन्नदाता था अब उर्जादाता भी बनेगा। इससे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जतिन प्रसाद ने अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनके द्वारा चलायी जा रही है किसी भी योजना को अधूरा नहीं रहने देगी जितना पैसा चाहिए प्रदेश सरकार उपलब्ध करायेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कार्यक्रम में पधारने पर केंद्रीय एवं प्रदेश के मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुएकहा कि मुजफ्फरनगर में लगने वाला यह मेला पहली बार लगा है इससे पूर्व देश के किसी भी राज्य में इस तरह के मेले का आयोजन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मेले में एक से एक बढकर पशु आये है और किसानों को आये हुए वैज्ञानिकों ने नई नई तकनीक की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जनपद में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तीन हाईवे दिये है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अब अम्बाला पानीपत जो हाईवे बना है उसे दौराला मेरठ तक कराने की मांग रखी। इसके अलावा बागपत के लिए शामली में इंटरचेंज कराया जाये। इस पर नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को शीघ्र ही पूरा कराया जायेगा।
मेरठ रोड स्थित नुमाईश ग्राउण्ड में लगाए गए दो दिवसीय कृषि एवं पशु मेले में शानदार भीड रही। इस मेले मे विभिन्न प्रान्तो से पशु प्रेमी किसान अपने पशुओं के साथ पहुंचे। जिन्हे देखने के लिए ग्रामीणो में जबरदस्त उत्साह बना रहा। कृषि एवं पशु मेले में हरियाणा,पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखण्ड आदि प्रदेशों के किसान अपने पशुओं के साथ प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। कृषि एवं पशु मेले मे पहुंचे किसान अपने साथ गाय, भैस, भैसा, बकरी, घोडा आदि विभिन्न प्रजातियों के एक से बढकर एक शानदार पशुओं को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लेकर आए।
इस दौरान पीडब्लूडी मंत्री जतिन प्रसाद, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, गाजियाबाद के सांसद जनरल वी.के सिंह, क्षेत्रिय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा, भाजपा नेता वैभव त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, श्रीमोहन तायल, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग, भाकियू नेता राकेश टिकैत, कुशपुरी, आदि मौजूद रहे।
छह लाख कीमत का बकरा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शंकरलाल राजस्थान के हनुमान जिले के रामगढ़ गांव के रहने वाले हैं, वह अपने छह लाख रुपये के बकरे को लेकर पहुंचे हैं। वह बताते हैं कि सोजत नस्ल के विशाल ४३ इंच ऊंचाई वाले सफेद रंग के और १ क्विंटल १० किलो वजन का और इसके कानों की लंबाई १७ इंच है और इसकी त्वचा का रंग गुलाबी और सफेद है, जो अन्य बकरों की नस्लों से इसे अलग बनाते हैं। ५१ हजार रुपये का इनाम यह बकरा इनाम जीत चुका है।
दस बार चैम्पियन रह चुकी है राधा गाय
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय पशु मेले में पहुंचे गोपाल रत्न से सम्मानित राजवीर सिंह बताते हैं कि वह करानाल के दादूपुर से यहां अपने गोवंश लेकर पहुंचे हैं। उनकी एक गाय जिसका नाम लक्ष्मी है, उसे तीन बार चैंपियनशिप का खिताब मिल चुका है। यह हरियाणा ब्रीड की गाय है। इसी तरह साहिवाल नस्ल की राधा गाय १६ साल की उम्र में दस बार चैंपियन रह चुकी है।
10 करोड रूपये है भैसे की कीमत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नुमाइश मैदान में चल रहे किसान मेले में पानीपत से लाया गया मुर्राह नस्ल का भैंसा घोलू प्रदर्शनी में पहुंचते ही छा गया। दस करोड़ की कीमत के भैंसे के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। नुकरी घोड़ी रेशमा की सुंदरता सबके दिलों को भाई गई।
पानीपत के डिडवाड़ी गांव से पदमश्री नरेंद्र सिंह अपने पशुओं के साथ पहुंचे। उनके भैंसे घोलू-२ को देखने के लिए पशु प्रेमियों की भीड़ जमा रही। राष्ट्रीय स्तर पर कई बार के विजेता घोलू की कीमत दस करोड़ तक लगाई जा चुकी है। करीब १६ क्विंटल वजन के भैंसे को रोजाना १० किलो फीड दिया जाता है। आठ से १० किमी की सैर कराई जाती है। राष्ट्रीय स्तर पर घोलू धमाल मचा चुका है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पशु प्रेमी उसके खूब दीवाने हैं।
65 लीटर दूध देती है गाय
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के नुमाइश मैदान पर राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेला शुरू हो गया। राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पशुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं मेले में उजली गाय जो ६५ लीटर दूध देती है।
नुकरी नस्ल की घोडी रेशमा, किंग और देवधन ने लुभाया मन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) करनाल के गालिबखेड़ी से चरणजीत सिंह अपनी नुकरी नस्ल की घोड़ी रेशमा को लेकर मेले में पहुंचे हैं। रेशमा मेले में पहुंचते ही सबको भा गई। बेहद सुंदर घोड़ी अपने बीच देखकर युवाओं में फोटो खिंचवाने की होड़ देर रात तक लगी रही।
इसी तरह पंजाब के लुधियाना से यहां पहुंचे सनी नुकरी नस्ल की घोड़ी और मारवाड़ी नस्ल के घोड़े के साथ पहुंचे हैं। वह बताते हैं कि उनके नुकरी नस्ल का घोड़ा पांच साल की उम्र में १६ बार चैंपियन बन चुका है। यह बेहद शांत स्वभाव का होता है, खास बात है कि इसके शरीर पर कोई भी काला धब्बा नहीं होता है और इसकी त्वचा सफेद और गुलाबी होती है। इसे सुबह ४५ मिनट दौड़ाया जाता है फिर नदी में तैराकी कराई जाती है। मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा देवधन भी दो साल की उम्र में कई प्रतियोगिताएं जीत चुका है।
44वां स्थापना दिवस का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के ४४वे स्थापना दिवस पर गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा पार्टी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व मंचासीन पदाधिकारियो द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र ओढाकर व पगडी पहनाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि एवं वक्ता धर्मपाल सिंह जी द्वारा सम्बोधित करते हुए सर्व प्रथम सभी कार्यकर्ताओ को ४४वे स्थापना दिवस की शुभकामनाए देते हुए बताया कि इस शुभ अवसर पर हम उन सभी महान विभुतियो को नमन करते है जिनकी राष्ट्रप्रेम भावना, निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज शिखर पर पहुंची है उन्होने जनसंघ काल से अब तक की भारतीय जनता पार्टी का विस्तार से वर्णन किया। उन्होने कहा कि आप सभी भाजपा के अनुशासित एवं परिश्रमी कार्यकर्ता है, यह हमारा परम शौभाग्य है कि हमने भारत की पवित्र भूमि पर जन्म लिया है आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रही है, आज भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अग्रसर है
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्वर्णिम काल में स्थापना दिवस मना रही है ६ अप्रैल १९८० को स्थापित बीजेपी ने ४३ सालो का सफर पूरा कर लिया है इस दौरान उन्होने अनेक उतार चढाव देंखे और राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतो ओर विचारधारा के बल पर देश में सुशासन देने वाली विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के ४४वे स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को शुभकामनाए देते दी और इस शुभ अवसर पर उन सभी महानुभवो एवं अथक परिश्रम करने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओ को नमन करता हूँ जिन्होने अपने त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा से भारतीय जनता पार्टी को इन बुलंदियो तक पहुँचाया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से आवहान किया कि पार्टी की रीति-नीति व लौक कल्याणकारी सरकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करे ।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा सभी जनपदवासियो को हनुमान जयंती की शुभकामनाए दी और हनुमान जी शक्तियो का गुणगान किया ।
इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओ के लिए एल.ई.डी तथा नेट ध् केबल की व्यवस्था की गई थी जिसके माध्य में सभी कार्यकर्ताओ ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्धबोधन सुना उपरोक्त कार्यक्रम जनपद के सभी मण्डलो के सभी बूथो पर आयोजित किये गये।
कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक, मिथलेश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सतपाल पाल, रूपेन्द्र सैनी, जगदीश पांचाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, जिला महामंत्री विजय सैनी, विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, राजीव सिंह गुर्जर, शरद शर्मा, रोहताश पाल, जिला मंत्री राहुल वर्मा, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, कविता सैनी, गीता जैन, सरिता अरोरा, सीमा शर्मा, नमिता जौरी, बोबी सिंह, अमित सिंह रावल, तरूण पाल, रजत त्यागी, मौ० सलीम, हरेन्द्र पाल, राजेश पाराशर, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, विजय वर्मा, विजय प्रजापति, मनीष ऐरन, विशाल गर्ग, राकेश सैनी, विपुल त्यागी, पदम सिंह, अखिलेश शर्मा, जोगेन्द्र वर्मा, कुलदीप गोयल, हैप्पी शर्मा, अजबसिंह पाल, सागर वाल्मीकि, विक्रांत खटीक, राजेश पाल, पंकज गोयल, विकास सैनी, विपुल शर्मा, रविकांत शर्मा, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।
सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में मानव कल्याण परिषद् के सहयोग से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। सुन्दरकाण्ड मण्डली में आचार्यों एवं जेल प्रशासन, बंदियों एवं बाहर से आयी सुन्दरकाण्ड मण्डली के सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती, गणेश-लक्ष्मी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कारागार में निरूद्ध हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी जातिध्धर्मों के बंदियों द्वारा सुन्दरकाण्ड में बढ-चढकर अधिक संख्या में भाग लिया। आचार्य द्वारा पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि, परिवार में सुख-शांति एवं बंदियों के जेल से रिहा होने की कामना की गयी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने समस्त आचार्यों एवं उनके साथ आये सभी सुन्दरकाण्ड मण्डली के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कारागार परिवार को आशा है कि भविष्य में भी आचार्य जी हमारे बीच इसी प्रकार से पाठ कराने हेतु उपस्थित होते रहेंगे। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा कि आचार्य जी द्वारा श्री राम कथा को लेकर जिस प्रकार से जागरूक किया जा रहा है, वह बहुत ही लाभप्रद एवं सराहनीय है तथा उनके ऐसे प्रयासों से हम सभी अभिभूत हो रहे है और यह मुहिम धर्म लाभ में अत्यन्त ही सहायक है। महाराज जी द्वारा बतायी गयी सभी बाते बंदियों को सही दिशा की ओर ले जाने वाली थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेलर योगेश कुमार, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कुमारी मेघा राजपूत व कैलाश नारायण शुक्ला एवं अन्य कारागार स्टाफ तथा सुन्दरकाण्ड मण्डली के सदस्य उपस्थित रहे।
एसएसपी ने ड्यूटी चैक की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बालाजी जयंती की शोभायात्रा एवं पशु महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगाई गई डियूटियों को किया गया चैक, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद के नगर क्षेत्र में आयोजित होने वाली बालाजी शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा लगाई गई पुलिस डियूटियों को चौक किया गया। इस दौरान द्वारा डियूटी पर लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए बताया गया कि शोभायात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवायजरी का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही शोभायात्रा के मार्ग पर सभी व्यवस्थांए बनाए रखेगें। द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी शोभायात्रा के दौरान माहौल बिगाडने का प्रयास करता है तो उसके विरूद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए एवं उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाए।
साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पशु मेले में लगी पुलिस डियूटी को चैक करते हुए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद की मीडिया सैल द्वारा भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। यदि कोई भी सोशल मीडिया पर भडकाऊ भाषण/आपत्तिजनक टिप्पणी/गलत या भ्रामक खबर पोस्ट पर शेयर करता है तो उसके विरूद्ध कडी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सतीश पाल आईएएस अधिकारी के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर मैं संचालित विभिन्न् स्थानो पर अस्थाई और स्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया । शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सतीश पाल आईएएस अधिकारी के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित अस्थाई और स्थाई गौशाला क्रमशः नगर पालिका खतौली अस्थाई नावला कोठी अस्थाई सिमोली। स्थाई कान्हा गौशाला शाहपुर काजी हाउस जमालपुर तथा कान्हा गौशाला बुढ़ाना। ग्रामीण अंचल में अस्थाई गौशाला रायपुर अटेरणा अस्थाई गौशाला फतेहपुर खेड़ी का सघन निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी के साथ पशुपालन विभाग के डॉ राजीव कुमार त्यागी डॉ विपिन तोमर डॉक्टर राजेंद्र सिंह डॉक्टर सचिन चौधरी तथा अन्य पशुपालन विभाग और खंड विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्रत्येक गौशाला पर पृथक
बौद्धिक संपदा अधिकारों पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आईक्यूएसी सेल, डी ए वी कॉलेज मुजफ्फरनगर के द्वारा कार्यालय उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन के तहत ष्बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग , भारत सरकार की ओर से सुश्री नित्या त्यागी (पेटेंट परीक्षक), डॉ मंजू चौहान, डॉ कुलदीप सिंह , वक्ताओं के रूप में रहे।
कार्यक्रम शुभारंभ डॉ संजीव कुमार मित्तल प्राचार्य डीएवी महाविद्यालय द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता सुश्री नित्या त्यागी द्वारा पेटेंट क्या है, कैसे फाइल किया जाता है, उसके लिए क्या प्रोसीजर अपनाया जाता है, पेटेंट के आवेदन के लिए कितनी फीस चुकानी पड़ती है,पेटेंट की आज के आधुनिक समाज में क्या उपयोगिता है, इस विषय पर बहुत विस्तार से सभी प्रतिभागियों को बताया। दूसरे विशिष्ट वक्ता डॉक्टर मंजू चौहान द्वारा कॉपीराइट का रजिस्ट्रेशन कैसे करा जाए, रजिस्ट्रेशन कराने का क्या प्रक्रिया है, कॉपीराइट के उल्लंघन पर कौन-कौन से कानूनी उपाय विद्यमान है। विशिष्ट वक्ता डॉ कुलदीप सिंह द्वारा ज्योग्राफिकल इंडिकेशन क्या है और कैसे इसका रजिस्ट्रेशन कराया जाए विषय पर बड़े विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में आईक्यूएसी संयोजक डॉ सुरेंद्र पाल द्वारा सभी वक्ताओं एवं कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर सुनीता शर्मा, डॉ कल्पना सिंह, डॉ नीना अग्रवाल, प्रोफेसर योगेश कुमार, प्रोफेसर अर्चना धामा, प्रोफेसर सुनीता कुमारी, डॉ भारती, डॉ अंजू , डॉ ध्रुव मिश्रा, डॉ अरविंद तिवारी, डॉ नीरज कुमार, डॉक्टर शुभम, डॉक्टर संजीव, डॉक्टर संदीप त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
भाईचारा बढ़ाने के लिए रोजा अफ्तार कार्यक्रम का हुआ आयोजनः नदीम मलिक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। युवा सपा नेता नदीम मलिक द्वारा नसीरपुर रोड़ पर दी गयी रोजा अफ्तार दावत में सपा रालोद सहित अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
युवा सपा नेता नदीम मलिक के आवास पर आयोजित रोजा अफ्तार प्रोग्राम में पहुंचे मीरापुर विधायक चंदन चौहान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने के लिए रोजा अफ्तार जैसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नफरत करने वाले तत्वों को भाईचारा बढ़ाकर ही कमजोर किया जा सकता है।
रोज अफ्तार कार्यक्रम आयोजक युवा सपा नेता नदीम मलिक ने कहा कि उनका हमेशा से मकसद यही है कि हिन्दू मुस्लिम एकता की मजबूती के लिए निस्वार्थ ज्यादा से ज्यादा प्रोग्राम कराए जाकर साम्प्रदायिक सौहार्द को मजबूत किया जाए। रोजा अफ्तार कार्यक्रम में सपा नेता बॉबी त्यागी, साजिद हसन,अलीम सिद्दीकी,वसी अंसारी एडवोकेट,एमआईएम जिलाध्यक्ष गुलबहार मलिक एडवोकेट,सपा नेता सरताज राणा, शौकत अंसारी,सपा नेता शलभ गुप्ता एडवोकेट, चंद्रशेखर त्यागी,असद पाशा,आशीष त्यागी, शमशेर मलिक, डॉ इसरार अल्वी,रागिब कुरैशी, सलीम मलिक, जुनैद रउफ,दिलशाद अंसारी, डॉ नूरहसन सलमानी, अरशद मलिक,नदीम राणा मुखिया सहित सैकड़ो लोगो ने शिरकत की।
शातिर को कच्ची शराब बनाते दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना भोपा पुलिस द्वारा कच्ची शराब बनाते हुए ०१ अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये। जनपद में अवैध शराब तस्करो की गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी भोपा रामाशीष यादव एवं थाना प्रभारी भोपा सुशील कुमार सैनी के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा कच्ची शराब बनाते हुए ०१ अभियुक्त को ग्राम अलमावाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ५० लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त हरविन्द्र सिंह उर्फ निक्कू पुत्र निर्मल सिंह निवासी ग्राम अलमावाला थाना भोपा है। जिनके कब्जे से ५० लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० विजयपाल सिंह थाना भोपा, है०का० पवन चौधरी, का० अमित कुमार, रामेन्द्र सिंह थाना भोपा शामिल रहे।
प्रसाद का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा आज श्री बालाजी जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर पंचमुखी चौराहे पर प्रसाद वितरण किया गया,प्रसाद वितरण में अनेकों श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया,इस अवसर पर संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,सतीश मित्तल,अभिलक्ष मित्तल,आयुष मित्तल,द्वारा अनेकों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया,इस अवसर पर वाकुल चौधरी मित्तल,अयांश मित्तल,भव्या मित्तल,ओजस्वी मित्तल,मान्या मित्तल द्वारा भी उपस्थित रहकर प्रसाद वितरण में सहयोग किया गया
हर्षोल्लास के साथ निकाली श्री हनुमान महोत्सव पर शोभा यात्रा
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विधानसभा चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली श्री हनुमान महोत्सव पर शोभा यात्रा यात्रा के दौरान गांव में गूंजे जय श्रीराम के नारे जय श्री राम जय हनुमान के गानों पर जमकर नाचे युवा शिव मंदिर कमेटी ने विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सोहनवीर सिंह को पटका पहना कर किया सम्मानित। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शिव मंदिर की तरफ से हर वर्ष की भांति विशाल ध्वजा यात्रा निकाली गई जोकि गांव के मुख्य चौराहो से होती हुई इमामबाड़ा मोहल्ला एवं प्राथमिक विद्यालय एवं बंजारा मोहल्ला से होती हुई वापिस शिव मंदिर पर हुआ समापन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ध्वजा यात्रा में की शिरकत राम भक्त जय श्री राम के भजनों पर जमकर झूमे युवा एवं बच्चे।
शिव मंदिर के पुजारी ने बाहर से आए हुए मुख्य अतिथि गणों का स्वागत किया विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सोहनवीर सिंह ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हर वर्ष विशाल ध्वजा यात्रा निकाली जाती है जो कि आज भी निकाली गई और उन्होंने बताया कि आज सुबह ९ बजे हवन प्रारंभ हुआ और उसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
भगवान श्री बालाजी महाराज की धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ निकली शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति की और से प्रत्येक वर्ष की भांति श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई देर रात श्री बालाजी धाम मन्दिर पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।
चैत्र शुदी पुर्णिमा दिन ब्रहस्पतिवार भगवान श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मन्दिर प्रागण से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान श्री बालाजी महाराज के स्वर्ण श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग व महाआरती के पश्चात भगवान श्री बालाजी महाराज प्रातः करीब 10 बजे स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अपने झूमते-नाचते भक्तों के संग व रामनाम के रस मे सराबोर होकर अपने भक्तों के मंगल कल्याण हेतु मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हुई।
नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन,समाजसेवी सतीश गोयल टिहरी, वरिष्ठ प्रत्रकार अंकुर दुआ आदि अतिथियों का मंदिर समिति के पदाधिकारी समाजसेवी भीमसैन कंसल आदि पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर एवं पगडी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जनपदवासियों को श्री बालाजी जन्मोत्सव की शुभकामनाए दी गई। जिसके पश्चात श्री बालाजी धाम मन्दिर प्रांगण से श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा प्रारम्भ हुई।
श्री बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अपने झूमते-नाचते भक्तों संग व रामनाम के रस में सराबोर होकर अपने भेक्तों के मंगल कल्याण हेतु मंदिर प्रांगण से चलकर नवीन मन्डी स्थल, मुनीम कालोनी, जैन कन्या इण्टर कॉलेज, बडा डाकखाना,गउशाल ा रोड, नन्दी स्वीटस, पुरानी गुड मण्डी रोड से मुडकर पीठ बाजार, चौडी गली, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, बडी धर्मशाला के चौराहे से, गउशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड से मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, बालाजी चौक, थाना सिविल लाईन्स से गॉधी कालोनी पुल से लक्ष्मीनारायण मन्दिर गॉधी कालोनी मेन रोड, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपो पुल के बराबर से वकील रोड, नई मन्डी बिजलीघर से बडा डाकखाना होते हुए वापस मंदिर में आकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के दौरान बालाजी महाराज के रथ का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा को लेकर शहरवासियों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान अनेक स्थानो पर श्रृद्धालुओं द्वारा जगह-जगह कढी-चावल, छोले चावल, आईसक्रीम, फु्रट क्रीम, पकोडे, आईसक्रीम, चिप्स व बिस्कुट, दम आलू, हलवा आदि विभिन्न वस्तुओं के स्टाल लगाए गए थे। शोभायात्रा में उत्तर भारत के प्रमुख 11 बैण्ड, ढोल-ताशे, आतिशबाजी के साथ-साथ बाबा की रथ की अगुवाई करने बाबा श्याम खाटू वाले, बाबा अमरनाथ, बाबा महाकाल,बाबा बालकनाथ एवं स्वयं प्रभु श्रीराम अपने रथ पर पूर्ण श्रृंगार के साथ सम्मलित रहे। इस शोभा यात्रा में भक्तों को अन्य दिव्य अलौकिक झॉकियो के दर्शन हुए। श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा की सफलता में मुख्य रूप से चन्द्रकिरण गर्ग संस्थापक, सुरेश चन्द बंसल संरक्षक, हरिशंकर तायल, राकेश अरोरा कोषाध्यक्ष, विजय बंसल मंत्री, समाजसेवी भीमसैन कंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा, नितिन गोयल, अमरीश सिंघल, जे.पी.चचा, लोकेश, मनोज खण्डेलवाल, नवीन बिन्दल, श्रवण गुप्ता, उदित गर्ग, अंकित गर्ग, सदाशिव शर्मा आदि मंदिर समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा शोभायात्रा के मददेनजर पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई थी।
केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने किया काऊ सैन्चूरी का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान मे आयोजित पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले मे पधारे केन्द्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला द्वारा मंच के माध्यम से केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के अथक प्रयास से पुरकाजी में बन रही काउ सैन्चुरी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने कहा कि काउ सैंचुरी के लिए मंत्री संजीव बालियान बधाई के पात्र हैं।उनके ही कारण यह काउ सेंचुरी बनने जा रही है। उन्होने मंच को सम्बोधित करते कहा कि वे राज्य मे भी मंत्री रहे हैं और अब केन्द्र मे मंत्री है। उन्होने कहा कि वे इससे पूर्व भी कई जगह कृषि मेले एवं पशु मेलो मे गए हैं। लेकिन इतनी अच्छी व्यवस्था उन्होने अपने जीवन में पहली बार देखी है कि किसान अपने पशुओं के साथ आ रहे हैं। मेले मे भीड भी अथाह है लेकिन इस सब के बावजूद एक सुन्दर व्यवस्था बनाई गई है जो देखने योग्य है।
हनुमानजी का शुकतीर्थ में हुआ चरणाभिषेक
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोरना स्थित शुकतीर्थ में हनुमान जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज ने विधि विधान पूर्वक ७२ फीट ऊंची विशाल हनुमानजी की प्रतिमा का चरण अभिषेक कर आरती पूजन किया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए।
धर्म नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमान धाम में हनुमत जयंती चरण अभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। सीताराम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज, स्वामी गीतानंद गिरी, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवालने हनुमान जी की ७२ फीट की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फल फूल, मेवे ,मिठाइयां, वस्त्र, चंदन, गंगाजल से चरण अभिषेक किया। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश,उत्तराखंड से आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया।
शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर इलाके के गांव चांदपुर में भगवान महऋषि कश्यप की सोभा यात्रा के दौरान थाना शाहपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं के साथ किया अभद्र व्यवहार गांव में महिला पुरुष हुए घायल, ग्रामीणों ने लगाया पुलिस पर मारपीट का आरोप, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पर मौजूद, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव पहुंचे ग्रामीणों के बीच, चांदपुर के ग्रामीणों ने एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव को सौपा ज्ञापन। मंत्री संजीव बालियान ने गत दिवस किया था शोभायात्रा का शुभारंभ, थाना शाहपुर के गांव चांदपुर का मामला।
श्री बालाजी शोभायात्रा का हुआ स्वागत, भक्तों ने की पुष्पवर्षा
मोरना –मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हनुमान जयन्ती के अवसर पर श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन भोकरहेड़ी में किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा बैंड बाजो के साथ निकाली गयी, जिसमे सुन्दर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
कस्बा भोकरहेड़ी में प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली श्री बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबूचर सिद्धपीठ कुटी के महन्त स्वामी धर्मदास महाराज द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर किया गया। जिसके उपरान्त भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी ने फीता काटकर यात्रा को आरम्भ किया। सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी द्वारा श्रीबालाजी रथ यात्रा का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। यात्रा का आरम्भ मौहल्ला बाजार स्थित श्री शिवशक्ति मन्दिर से किया गया, जिसके बाद शोभायात्रा मौहल्ला लोकुपुरा दक्षिणी, लोकुपुरा उत्तरी, बेहड़ापट्टी, नेहरू चौक, सुभाष चौक, बस स्टैण्ड, कुआंपट्टी में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में दर्जनों सुन्दर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण खाटू श्याम भगवान की झाँकी रही। शोभायात्रा में सुन्दर परिधानों में सजे भक्तगणों ने बजरंग बली की जय व जय श्रीराम का उद्घोष किया। शोभायात्रा में कस्बे के गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग प्रदान किया तो वहीं सुरक्षा को लेकर भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश चेयरमैन, जोगेन्द्र वर्मा, अजय कुमार, अर्जुन कुमार, चौ. ब्रजवीर सिंह, सन्दीप कुमार, मनोज कुमार, पं. रामकुमार शर्मा, प्रदीप निर्वाल, रामबीर सिंह, अश्विनी सहरावत, लाला महेश कुमार गर्ग, मुन्नालाल गर्ग, गौरव गर्ग, विनीत गोयल, मनीष गर्ग, लाला सत्यप्रकाश, कँवरपाल सिंह, आनन्दवीर सिंह, राहुल गर्ग, अम्बू, रविन्द्र शर्मा, रमेन्द्र शर्मा, देवराम भगत, हरेन्द्र सिंह, देवराम भगतजी, डॉ. अलीशेर अंसारी, नूर मौहम्मद मलिक, डॉ. अनिल कुमार, रवि आर्य, राजीव कुमार, अरुण सहरावत, विपुल गर्ग, मनोज पुजारी, सोनू पुजारी, शैंकी आदि उपस्थित रहे।


