America: फ्लोरिडा में गोलीबारी- बच्चे सहित तीन लोगों की मौत
America के फ्लोरिडा में एक संदिग्ध ने मकान के भीतर लोगों पर गोलियां चलायी जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आज सुबह संदिग्ध भी मारा गया.
घरेलू हिंसा की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और तभी उसने मकान के भीतर से गोलियां चलने की आवाज सुनी. ओरलैंडो पुलिस विभाग के तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि संदिग्ध के बाहर निकलने से पहले अधिकारियों ने मकान के अंदर गोलियां चलने की आवाज सुनी और करीब 02:25 बजे उसने (संदिग्ध) अधिकारियों पर गोली चलाई.
What a horrific, tragic situation. Sending support to the family members of the victims, as well as the officers, who were thankfully unharmed. https://t.co/dQanRzJ6Mo
— Mayor Buddy Dyer (@orlandomayor) April 9, 2023
ऑरलैंडो पुलिस ने बताया कि घर के अंदर पुलिस को एक बच्चे सहित तीन लोग घायल मिले, जिन्हें अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बाद संदिग्ध की भी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी में पुलिस का कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ. संदिग्ध, पीड़ितों और अधिकारियों की पहचान तुरंत जारी नहीं की गई.
बीते कुछ समय से अमेरिका में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है. इससे पहले 2 अप्रैल को भी यहां इसी तरह की एक घटना देखने को मिली थी. अमेरिका के ओकलाहोमा शहर के एक बार में रात हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे.

