Muzaffarnagar News: मितिका गर्ग के लिए चेयरमैन पद हेतु आवेदन सौंपा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचकर पार्टी की वरिष्ठ नेता मितिका गर्ग (पूर्व सभासद) का नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अध्यक्ष पद हेतु आवेदन पत्र केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अध्यक्ष पद के लिए चयन किया जाए।
वैसे देखा जाए तो नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर ही नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। जिसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग की धर्मपत्नी मितिका गर्ग के आवेदन को लेकर काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को आवेदन पत्र सौपा।
जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर चर्चा की। जिसमें मितिका गर्ग, देववर्त त्यागी ,सतपाल पाल, अक्षय पुंडीर, राजीव गर्ग, जगदीश पांचाल, देशबंधु तोमर, संजय गर्ग, जितेंद्र कुछल, शरद शर्मा, रोहतास पाल, राजबीर पाल, विजय प्रजापति, श्रीमती वीणा त्यागी, श्रीमती शिवाली मित्तल, श्रीमती सीमा सैनी, योगेश मित्तल, अनिल त्यागी, मोहित मालिक, प्रशांत बालियान, पवन अरोरा, विवेक चुग, डॉ प्रदीप वाल्मीकि, कपिल पाहुजा, अशोक वर्मा, पंकज जौहरी, सुभाष खोटियां, कवरपाल वर्मा, संजय मित्तल, दीपक मित्तल, अखिलेश शर्मा, डॉ अनुज पचासिया, शिवकुमार त्यागी, आशुतोष वर्मा, निकुंज सिंघल, अमन जैन, अनुराग शर्मा, नवीन गोयल, शलभ गर्ग, विशाल वर्मा, निशांत भटनागर, अभिषेक गोयल, अनुज सैनी, सुशील प्रजापति, लोकेश पांचाल जीमयंक गर्ग, रजत गर्ग, बादल वर्मा, मोहित गर्ग, उत्कर्ष गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।

