थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड, दो गिरफ्तार
बुढाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०२ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
जिसके कब्जे से १० तमंचे ३१५ बोर, ०२ मस्कट ३१५ बोर, १५ तमंचे अधबने ३१५ बोर, ०१ मस्कट अधबनी ३१५ बोर, १४ नाल १२ बोर, १० नाल ३१५ बोर, ०८ जिन्दा कारतूस १२ बोर, ०५ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, शस्त्र बनाने के उपकरण ( १० बॉडी, १२ पल्ले, ०५ ट्रेगर, १२ हेमर, १० स्प्रिंग, १२ लोहे की लंबी पत्ती, १४ गुटके लकडी के, ०१ बन्दूक की बट, १० रिपिट, ६० लोहे के चोडी पत्ती, ०२ रेमर हेंडलिंग, ०२ धार बनाने वाली सिलिंग, २६ गुल्ले, ०१ वेल्डिंग मशीन, ३० वेल्डिंग रोड, ०१ शिकंजा, ०१ ड्रील मशीन, ०१ ग्राइन्डर मशीन, ०२ हथोडी, ०१ आरी, ०२ ब्लेड आरी, ०१ बॉक, ०४ रेती, ०२ छेनी, ०२ पेचकस, ०१ सूम्मी, ०४ बरमा, २० रेगमार, ०४ बुश, ०१ सरिया बरामद किया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तनवीर पुत्र फतेहदीन नि० ग्राम भसाना थाना बुढाना मु०नगर, जाबीर उर्फ मुल्ला पुत्र मुस्ताक पुत्र ग्राम जौला थाना बुढाना मु०नगर बताया।
अभियुक्त तनवीर उपरोक्त पर लगभग ०२ दर्जन से भी अधिक अभियोग पंजीकृत है, तथा अभियुक्त जाबीर उर्फ मुल्ला पर लगभग ०१ दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

