Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव मखियाली के समीप हादसे में मासूम बच्ची की मौत

मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे साईकिल सवार मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे से अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित निकटवर्ती गांव मखियाली के समीप आज दोपहर के वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से करीब-पांच छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

सडक हादसे मे बच्ची की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया।

लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नही हो सकी। पुलिस सूत्रो का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया जा सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 12 =