Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू ने की डीएम से मुलाकात, किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर आज भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने किसानों के मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात की और किसानों की भूमि अधिग्रहण के मुद्दों को लेकर व किसानों को कम मुआवजा मिलने पर बातचीत की.

राजू अहलावत ने बताया कि कुछ जगह पर किसान मुआवजा रेट से ५०प्रतिशत अधिक तक है लेकिन कुछ गांव में रेट से बहुत नीचे मुआवजे का रेट है

जिसमें किसान को जमीन सरकारी अधिकरण करवाने के बावजूद कुछ भी नहीं बचता जिससे किसान भुखमरी के कगार पर आ जाएगा मुआवजे के रेट बढ़वाने को लेकर जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर बातचीत की है

 जिलाधिकारी ने अपनी असमर्थता मुआवजे बढ़ाने को लेकर जताई है. हम अब एक बड़ी पंचायत किसान हितों के लिए वे भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर जल्दी ही करने वाले हैं और शासन प्रशासन से इस बात का जवाब मांगेंगे

और किसानों को शोषण नहीं होने देंगे वही जनप्रतिनिधि भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं जो केवल वोट लेने के वक्त ही किसानों के बीच में दिखाई देता है

उन्हें भी केवल अपना हित साधना अच्छा लगता है किसान भले ही भूखों मर जाए हम उन्हें जनप्रतिनिधियों को चेताना चाहते हैं कि वह लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने से बजाएं और किसानों की भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर शासन प्रशासन से बात करें

और उन्हें उचित मुआवजा उनकी जमीनों का दिलवाया जाए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी से बातचीत करने में भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव राजू अहलावत के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =