Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में रैपिड रेल और नगर निगम की मुख्यमंत्री से मांग

मुज़फ्फरनगर।  एन० आई० सी० में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डलीय समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट में हुई.  जिसमे बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाज़ी विधायक प्रमोद उठवाल ज़ूम ऐप्प के माध्यम से केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान व लखनऊ से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल व शामली से विजय कश्यप रहे ।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने रैपिड ट्रैन दिल्ली से मुज़फ्फरनगर तक चलाने का प्रस्ताव रखा व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका को निगम बनाने का आग्रह किया

जिसकी जिला स्तर से सभी प्रकिया पूरी हो चुकी हैं ।व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने अपनी विधानसभा के निम्न बिन्दु उठाये-

1.उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिये गए राजकीय डिग्री कॉलेज का पैसा अवमुक्त कराने का आग्रह किया 

2. ग्राम खरड़ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य जल्द कराने का आग्रह किया

3.मदीनपुर(खिजरपुर) में 132kv का बिजली घर का पैसा अवमुक्त कराने का आग्रह किया

4. कुरालसी में माता शाकुंभरी देवी के सौंदर्यीकरण के कार्य को कराने का आग्रह किया

5.गन्ने के बकाया भुगतान जल्द कराये जाने हेतु आग्रह किया

 पुरकाज़ी विधायक प्रमोद उठवाल ने अपने विधानसभा के विकास कार्यो की चर्चा की व खतौली विधायक विक्रम सैनी ने विधायक निधि का आग्रह किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + ten =