IPL 2023: PBKS के खिलाफ मैच से पहले अयोध्या राम मंदिर पहुंचे Ravi Bishnoi
IPL 2023 में केएल राहुल के अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने इस सीजन अब तक चार में 3 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, लखनऊ की टीम अगले मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी.
यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बीच पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले लखनऊ टीम के स्टार स्पिनर रवि विश्नोई (Ravi Bishnoi) और सहायक कोच विजय अयोध्या राम मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने भगवान राम के दर्शन किए. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

