उत्तर प्रदेश

Basti News: विवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया मुंडेरवा पुलिस ने, प्यार में बाधा बन रहा था पति

Basti News  मुंडेरवा पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. महिला पर आरोप है कि उसने प्रेमी के साथ मिल कर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल 10 अप्रैल को बस्‍ती की किठिउरी रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला थी, जिसकी बाद में मौत हो गई थी. वहीं, व्यक्ति की पहचान धर्मराज के रूप में हुई थी.

 पुलिस ने जब इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. मृतक की पत्नी मीरा और उसके प्रेमी गुड्डू पर हत्या का शक गया. पुलिस के मुताबिक, पति दोनों के प्यार में बाधा बन रहा था. यही नहीं, आए दिन मीरा और उसके पति के बीच मारपीट व विवाद होता था. इसके बाद महिला ने हत्या की साजिश रची.

मृतक धर्मराज के परिजनों ने बताया कि धर्मराज बीते 10 अप्रैल को अपनी पत्नी मीरा के साथ साइकिल से मुंडेरवा कस्बे के बगल स्थित किठिऊरी गांव गया था, लेकिन वापस घर कोई नहीं पहुंचा. 11 अप्रैल को धर्मराज के साढू नरसिंह का फोन आया कि धर्मराज मुंडेरवा थाने पर है. घर वाले जब मुंडेरवा थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार शाही ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया.

ऐसे में परिवार वाले बस्ती कोतवाली पहुंचे तो वहा पता चला कि रात मे मुंडेरवा रेलवे केबिन संख्या-188 के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था, जिसकी मृत्यु हो चुकी है और शव मर्चरी में रखा गया है. परिवार वालों ने शव की पहचान धर्मराज के रूप में की. 

 एसपी, एडिशनल एसपी और सीओ ने मुंडेरवा थाने पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच का आश्वासन दिया था.प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा अरविंद कुमार शाही ने तीनों आरोपियों प्रेमी गुड्डू, प्रेमिका मीरा और विध्यांचल को अरेस्ट किया है. मीरा और गुड्डू का विध्यांचल दोस्‍त है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − three =