वैश्विक

Sudan: सेना और अर्धसैनिकों के बीच जंग में 180 लोगों की मौत, सूडान में फंसे हक्की पिक्की जनजाति के 31 भारतीय

Sudan सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच कल यानी सोमवार को लगातार तीसरे दिन संघर्ष होता रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक 180 आम नागरिक मारे जा चुके हैं.  सोमवार को राजधानी खारतूम और इसके निकटवर्ती शहर ओमडर्मन में हवाई हमले और गोलीबारी तेज हो गई. इधर, दुनिया के कई देश और यूएन सूडान में हिंसा खत्म करने के लिए सूडान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ रहे हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, अरब लीग के प्रमुख और अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख सहित शीर्ष राजनयिकों ने दोनों पक्षों से लड़ाई बंद करने का आह्वान किया है.

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से तत्काल हस्तक्षेप करने और गृहयुद्ध से परेशान सूडान में फंसे हक्की पिक्की जनजाति के कर्नाटक के 31 लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. उन्होंने इसको लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किये.

सूडान की राजधानी खार्तूम में जारी व्यापक हिंसा के बीच वहां भारतीय दूतावास ने सोमवार को जारी अपने ताजा परामर्श में भारतीयों से अपने घरों से बाहर नहीं निकलने एवं शांत रहने को कहा है.

सूडान में शीर्ष दो जनरल के प्रति वफादार सैन्य बलों के बीच लड़ाई में अबतक 180 से अधिक लोग मारे गये हैं. देश में लगातार तीसरे दिन भी सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी रहा. देश की राजधानी खार्तूम और इसके निकटवर्ती शहर ओमडर्मन में हवाई हमले और गोलाबारी तेज हो गई है. सैन्य मुख्यालय के पास लगातार गोलाबारी होने की आवाज सुनाई दी.

Sudan को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि ने कल यानी सोमवार को कहा कि देश के शीर्ष दो जनरल के प्रति वफादार सैन्य बलों के बीच लड़ाई में 180 से अधिक लोग मारे गये हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने कहा कि शनिवार को शुरू हुए संघर्ष में अब तक 1800 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सूडान में हिंसा खत्म करने के लिए कूटनीतिक दबाव भी बढ़ रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, अरब लीग के प्रमुख और अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख सहित शीर्ष राजनयिकों ने दोनों पक्षों से लड़ाई बंद करने का आह्वान किया.

Sudan में हिंसा को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय लोगों से कहा है कि वो अभी घरों से बाहर नहीं निकलें. रविवार को दूतावास ने कहा था कि खार्तूम में गोली लगने से घायल एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. खार्तूम में हिंसा शुरू होने के बाद जारी अपने दूसरे परामर्श में भारतीय मिशन ने कहा, ‘‘ ताजा जानकारी के आधार पर दूसरे दिन भी लड़ाई में कमी नहीं आई है. हम भारतीयों से आग्रह करते हैं कि वे जहां हैं, वहीं पर रहें और बाहर नहीं निकलें.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − nine =