News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

जिला कारागार का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण। बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इसके पश्चात अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शांति व कानून व्यवस्था व संदिग्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन द्वारा गठित टीम थाना सिविल लाईन पुलिस ने एक नफर अभियुक्त आलम पुत्र स्व० अमीर आजम निवासी बाग जानकीदास थाना सिविल लाइन मु०नगर को गन्ना शोध केन्द्र के गेट के पास थाना सिविल लाइन मु०नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को पेश करने हेतु मा० न्यायालय मु०नगर भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी कर्ता टीम में उ०नि० शैलेन्द्र सोलंकी, का० सौरभ, चंद्रशेखर शामिल रहे।

 

शातिर को चोरी की बाइक सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने चौकिंग ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व चोरी की ०१ मोटरसाईकिल बरामद किया। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रविशंकर एवं थाना प्रभारी खतौली संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने चौकिंग ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त को गणेश बिहार के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की ०१ मोटर साईकिल व ०१ चाकू नाजायज बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बंध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त करन सोम पुत्र प्रेमवीर निवासी सलावा थाना सरधना जनपद मेरठ। जिसके कब्जे से ०१ पेशन प्रो मोटर साईकिल नम्बर डीएल ८एस एडब्लू ९२५०, ०१ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सत्येन्द्र सिंह, है०का० राजीव, का० अजीत, योगेश कुमार थाना खतौली शामिल रहे।

 

संचारी रोग से बचाव को दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भैंसी मुजफ्फरनगर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत छात्राओ को संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी गई । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भैंसी मुजफ्फरनगर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से पीएचसी नावला प्रभारी डॉक्टर सुपिया चौहान द्वारा छात्राओ को संचारी रोगो के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी कि किन कारणो से संचारी रोग फैलते है और किस प्रकार इस रोग से बचा जा सकता है। सभी को सुझाव दिया गया कि अपने आसकृपास साफकृसफाई रखकर हम स्वंय को व अपने परिवारजनो को भी इस रोग से बचा सकते है।

 

भाजपाई चुनाव प्रचार मे नाराजगी छोड जुटें : सूर्य प्रकाश पाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर चुनाव संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल के अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। बैठक मे प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि चेयरमेन एवं सभासद पदों के लिए नामांकन हो चुके हैं। भाजपा के ऐसे अनेक कार्यकर्ता हैं। जिन्हे उम्मीदवार नही बनाया गया है। वो नाराज हैं। आप सभी का दायित्व है कि उन्हे समझायें तथा भाजपा के प्रचार-प्रसार मे लगाए। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने बैठक मे मौजूद भाजपा प्रत्याशी मिनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप को निर्देश दिए कि जो भी कार्यकर्ता उन्हे नाराज लग रहा है। उन्हे घर जाकर समझायें तथा अपने साथ चुनाव प्रचार मे लगाए। प्रत्याशी मिनाक्षी स्वरूप एवं भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता उनसे नाराज नही रह पायेगा। वे सभी को सम्मान देंगे एवं साथ लेकर चलेंगे। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि गौरव स्वरूप के अलावा भी हम सब की यह जिम्मेदारी है कि सभी कार्यकर्ताओं को जोडें तथा भाजपा प्रत्याशियो के समर्थन में प्रचार-प्रसार करें। ज्यादा से ज्यादा प्रचार मे जुटेंगे तो भाजपा प्रत्याशियो को और अधिक ताकत मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि भाजपा प्रत्याशियो की जीत सुश्चित करायें। बैठक मे पूर्व विधायक अशोक कंसल, राजीव गर्ग, बिजेन्द्रपाल, योगेश मित्तल, अचिन्त मित्तल, विजय सैनी, विवेक गर्ग, प्रवीण शर्मा, मनीष ऐरन, रोहित बाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

 

विश्व धरोहर दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  वंदना सत्र में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर आचार्या श्रीमती ममता शर्मा जी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य जी ने पुरस्कृत किया एवं इस दिवस के महत्व के विषय छात्रों को महत्व पूर्ण जानकारी प्रदान की।

 

स्पिक मैके कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, में हुए स्पिक मैके के कार्यक्रम में नृत्यांगना ने मोहा मन । छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित दर्शक-दीर्घा को कर दिया मंत्रमुग्ध। मन्सूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, में स्पिक मैके के तत्वाधान में शास्त्रीय ओडिसी नृत्य कार्यशाला प्रस्तुतिकरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविख्यात नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी, डॉ० आर०एम० तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्पीक मैके, डॉ० निति मित्तल, डॉ० मृदुला मित्तल, कुसुमलता प्रधानाचार्या आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर, स्पिक मैके के स्वयं सेवक श्री अभिनव त्यागी व श्री सागर, प्रबन्धक सन्दीप कुमार एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मॉं सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इसके बाद स्कूल प्रबन्धक,प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा विश्वविख्यात नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी एवं समस्त अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय की कक्षा १२ की छात्रा साक्षी सैनी ने स्पीक मैके का परिचय देते हुए कहा कि स्पीक मैके एक स्वैच्छिक युवा आंदोलन है जो पारंपरिक भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने और भारत की सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करने का प्रयास करता है। यह भारत और विदेशों में अध्यायों वाला एक आंदोलन है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, स्पिक मैके स्थानीय अध्यायों के समर्थन से स्कूलों,कॉलेजों में संगीत कार्यक्रम, कार्यशालाओं, सम्मेलनों, गहनता, हेरिटेज वॉक और प्रख्यात विद्वानों और विचारकों द्वारा वार्ता का आयोजन करता है। इसकी स्थापना आई०आई०टी० दिल्ली के प्रोफेसर डॉ० किरन सेठ द्वारा १९७७ में की गयी थी। साथ ही साथ मुख्य नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि लिप्सा सत्पथी ओडिशा राज्य की अर्न्तराष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य ओडिसी की एक प्रसिद्ध कलाकार है, इन्होंने नृत्य की शिक्षा उडीसा नृत्यएकेडमी भुवनेश्वर गंगाधरप्रधान में गुरू गंगाधर प्रधान गुरू बिचित्रानंद स्वाई और गुरू अरूणामोहंती के कुशल मार्गदशन में प्राप्त की। लिप्सा सत्पथी ने लगभग १५ देशों में अपने शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन कर विश्वख्याति प्राप्त की। लिप्सा सत्पथी मीडिया के क्षेत्र में भी अपना योगदान देती रहती है। इनके नृत्य के कार्यक्रम दूरदर्शन एवं भारत के विभिन्न टेलीविजन चौनलों पर भी प्रसारित होते रहते है। लिप्सा सत्पथी एक कुशल दूरदर्शन एंकर भी है।
उसके बाद विश्वविख्यात नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी ने सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों और अतिथियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि उडीसा मेरी और मेरे आराध्य श्री जगन्नाथ पुरी जी की जन्मभूमि है। आज मैं जो नृत्य प्रस्तुत करने जा रही हूँ उसका नाम पंचभूतम है। अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी के पांच तत्व है, मेरी नृत्य की पहली प्रस्तुति भी इन पाँच तत्वों पर आधारित है।
नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने पंचभूतम प्रस्तुत करने के बाद विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी हुनर को सीखने के लिए ध्यान प्रथम सोपान है और विद्यार्थियों को पाँच मिनट का ध्यान कराया और बतायवा कि नृत्य मोहिनी, अट्टम, सतप्रिया, कुचिपुडी, भरतनाट्यम आदि आठ प्रकार के होते है उनमें से एक शास्त्रीय नृत्य ओडिसी भी है। प्रत्येक नृत्य हमारे देश के किसी न किसी राज्य से जुडा हुआ है, फिर नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने नृत्य के विभिन्न आयामों के विषय में विद्यार्थियों को संक्षिप्त परिचय दिया।
डॉ० आर०एम० तिवारी ने कहा कि कहा कि आज की पीढ़ी शास्त्रीय संगीत और नृत्यों से दूर हो रही है। बच्चों एवं नागरिकों में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के प्रति आस्था जगाने का उक्त संस्था का उद्देश्य है।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक सन्दीप कुमार,प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं अतिथियों के द्वारा विश्वविख्यात नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी की अविस्मणीय प्रस्तुति के लिए शॉल उढाकर एवं सम्मान स्मृति चिह्न देकर बारम्बार आभार एवं धन्यवाद प्रस्तुत किया। उसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को भी सम्मान चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और सभी अतिथियों को अपने बहुमूल्य समय में समय निकालने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। संचालन अनिल शास्त्री ने किया।

 

एक दिवसीय दंत शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  ग्लैक्सो स्मिथ लाइंफार्मेसियटिकल लिमिटेड की मैनेजर श्रीमती रूमा मुखर्जी एवं उनकी टीम द्वारा आज आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति के तत्वाधान में संचालित आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान, विष्णु विहार जानसठ रोड मुजफ्फरनगर, जिसमे मूक, बधिर एवं मन्द बुद्धि बच्चों को आत्मनिर्भर एवं स्वाभिलम्बी बनाने का प्रयास किया जाता है, में बच्चों को मनोरंजन कराया।
कम्पनी द्वारा एक दिवसीय दन्त परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित किये गए। जिसमें दन्त चिकित्सक डॉ शोभित मिश्रा द्वारा ३२ बच्चों एवं संस्थान के समस्त स्टाफ के दांतों का चौकअप किया एवं सभी को पेस्ट एवं टूथ ब्रश वितरित करते हुए सलाह दी कि सभी दिन में २ समय ब्रश अवश्य करें।
बच्चों के साथ डांस एवं मनोरंजन के उपरांत सभी को लंच पैकेट एवं बिस्कुट का वितरण किया। अंत मे टीम के सदस्यों ने स्कूल में ४ पौधों का रोपण किया। इस कार्य मे श्रीमती रूमा मुखर्जी, देवब्रत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नावेद हसन, मयंक अग्रवाल, संदीप कुमार एवं गौरव प्रताप ने सहयोग किया। इस अवसर पर संस्थान से आर.के.गोयल मंत्री, नरेश कुमार गुप्ता प्रभारी उपमंत्री, ब्रज मोहन शर्मा प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

 

कलाकारों का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  रामपुरम स्थित अर्वाचीन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सतीश शर्मा उनकी धर्मपत्नी प्रधानाचार्य श्रीमती बीना शर्मा ने मुजफ्फरनगर इप्टा कलाकारों को ९ अप्रैल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ कैम्पस आडिटोरियम में इप्टा मेरठ द्वारा आयोजित विशाल कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ एवं शानदार प्रस्तुतियां देने पर पूरी टीम को उच्च स्तरीय सम्मान दिया स्कूल प्रबंधक श्री सतीश शर्मा जी ने मुजफ्फरनगर टीम की बहुत प्रशंसा की उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के रंग मंच कलाकारों ने बहुत ही कम समय में इप्टा मुजफ्फरनगर अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा एवं डायरेक्टर संजीव मलिक मासूम तथा कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र तायल के नेतृत्व में मेरठ इप्टा के विशाल कार्यक्रम में भाग लेकर धमाके दार शुरुआत की है इसीलिए मैं उनको बधाई शुभकामनाएं देता हूँ अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन राखी गोयल ने किया मशहूर गायक भीमसेन, महेंद्र रावत, स्फूर्ति शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा ने मधुर गीत सुनाएं सम्मानित होने वाले कलाकारों में सर्व प्रथम म्यूजिक डायरेक्टर मधुरेंद्र शर्मा, गीतकार प्रमोद शर्मा, डॉ शरद गौतम, नरेंद्र शर्मा, स्फूर्ति शर्मा, राखी गोयल, अश्विनी कुमार, भीमसेन, महेंद्र सिंह रावत, श्याम सिंह, अनुपमा शर्मा, एस कुमार आदि रंग मंच कलाकार मौजूद रहे।

 

अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 रोहित कुमार द्वारा अभियुक्त अरमान पुत्र यामीन निवासी ग्राम इटावा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को शहीद स्थल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त रोहित पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम इटावा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को ग्राम परासौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। वहीं, थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कसाना द्वारा अभियुक्त अनवर पुत्र फजर निवासी ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को कूडा निस्तारण केन्द्र के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा .12 बोर बरामद किया गया।वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा पोक्सो एक्ट में वारण्टी अभियुक्त सचिन पुत्र बाबूराम निवासी जौली थाना भोपा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 देवपाल सिंह द्वारा अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी पुरानी आबकारी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को आबकारी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 15 पव्वे देशी शराब बरामद किया गया।

 

शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कसाना द्वारा अभियुक्त यशपाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी लुहसाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को जूनियर हाईस्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त विशाल पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम सिखरेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर को कैलासपुर गंगा नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।

 

किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत, दूसरा घायल
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी किसान सुनील कुमार पुत्र शिबली तथा मोहन त्यागी पुत्र नकली त्यागी ट्रैक्टर पर सवार होकर जंगल से गांव में आ रहे थे। तभी मोरकुक्का से मुबारिकपुर मार्ग पर एक आवारा पशु अचानक सामने आ गया।
जिसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बामुश्किल दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया।
तथा मोहन त्यागी को गंभीर घायल अवस्था के कारण सहारनपुर रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। वही सुनील कुमार का सोमवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

 

 

प्रत्याशियों के जनसम्पर्क अभियान ने पकडनी शुरू की रफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  नगरपालिका चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद अब चुनाव स्पीड पकडने लगा है। नामांकन के बाद स्थानीय निकाय चुनाव दिलचस्प मोड पर आ गया है। नामांकन के बाद एक और जहां प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति बनाने मे जुट गए हैं। वहीं दूसरी और टिकट वितरण के दौरान विभिन्न दलो के टिकटार्थियो मे बनी नाराजगी को दूर करने,रूठने एवं मनाने की कवायद प्रत्याशियों द्वारा जारी है। हालांकि टिकट वितरण पार्टी हाईकमान का अपना निर्णय है। परन्तु लोकल बाडी का चुनाव होने के कारण स्थानीय स्तर पर भी अक्सर पार्टी कार्यकर्ताआें एवं टिकटार्थियो मे उम्मीद बनी रहती है। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब प्रत्याशियो एवं उनके समर्थको की निगाह सिम्बल बंटने पर लगी है। एक दो दिन में सिम्बल बंट जाने के बाद चुनाव स्पीड पकड जाएगा। चुनाव को लेकर प्रत्याशी कोई कोर कसर छोडने को तैयार नही। भले ही अभी सिम्बल ना बंटा हो। परन्तु प्रत्याशियो ने जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। अर्थात डोर टू डोर कनवेसिंग मे लग गए हैं। प्रत्याशियो द्वारा क्षेत्रवार डोर टू डोर कन्वेसिंग शुरू कर दी है। नगर निकाय चुनाव को लेकर जनपद का राजनैतिक पारा चढा हुआ है। चुनाव एवं टिकट वितरण आदि कई बातों को लेकर राजनैतिक दलो मे उहापोह की स्थिती बनी हुई है। टिकट वितरण एवं प्रत्याशी के चुनाव से लेकर चुनाव की रूपरेखा तैयार करने तक राजनीति मे रूचि रखने वाले लोग अपनी राय प्रकट कर प्रकट करने एवं किस गुजत से चुनाव को अपने पक्ष मे किया जाए। जातिगत एवं क्षेत्रवार अांकडो की बाजीगरी मे लग गए हैं। हर किसी की अपनी विचारधारा है। कोई पार्टी को अहम मान रहा है तो कोई प्रत्याशी की छवि से प्रभावित है।
नगर निकाय चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ शहर के पनवाडियों, चाय वालो तथा नाई की दुकान, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थान हर और सिर्फ चुनावी चर्चा हैं। लोग प्रत्याशी का चुनाव, उनकी छवि, सम्बन्धि राजनैतिक दल की स्थिती आदि कई बातों को लेकर चर्चाओ मे मश्गूल हैं। एक और जहां गर्मी अपना असर दिखा रही है। वहीं दूसरी और चुनाव को लेकर जनपद की राजनैतिक पारा भी कुछ कम नही है।

 

मदद की पीडितो ने लगाई गुहारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थाना छपार के गांव छपरा निवासी सूफियान पुत्र हुसैन अहमद एवं राकी वादी ने रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए आरोप लगाया है कि उनके चाचा राशिद उर्फ सुक्का का पिछले दिनो मारपीट कर जहर खिलाकर मार दिया गया था। जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मृत्यु हो गई थी। जिसका पुलिस द्वारा पोस्ट मार्टम कराया गया था। सूफियान और राकिब का कहना है कि डाक्टरो ने उन्हे बताया कि पोस्ट मार्टम के अनुसार मृतक के साथ मारपीट कर उसे जहर दिया गया है। उनका आरोप है कि इस मामले की थाना छपार मे अभी तक रिर्पोट अंकित नही की गई। जिसको लेकर पीडित पक्ष ने एससपी के अलावा डीआईजी सहारनपुर से भी गुहार लगाई है कि उनकी रिर्पोट अविलम्ब लगाकर आरोपितो के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाए। दोनो पीडितों का आरोप लगाया कि उन्हे बराबर धमका रहे हैं। जिससे कि वे तथा परिवार भयभीत है। उनका यह भी कहना है कि हमलावरों मे एक व्यक्ति ऐसा भी है जो कि एक किसान संगठन से जुडा है। उल्लेखनीय है कि मृतक राशिद जौहर की नमाज के बाद रोजा अफ्तारी का सामान लेकर अपने गांव वापिस लौट रहा था। पीडितो ने इस सम्बन्ध मे मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।

 

मानविकी संकाय के बी०ए० प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फल रहा शत-प्रतिशत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा बी०ए० प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी०ए० प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा जिसमें छात्राओं ने अपने वर्चस्व को कायम रखते हुए प्रथम तीनों स्थानों को अपने नाम किया ।
ईशा ने ८१.८९ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर खुशी मलिक ने ७८.२८ प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं तीसरे स्थान पर राधिका धमीजा ने ७७.३३ प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरान्वित किया। इस अवसर पर इन सभी छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य डा० सचिन गोयल व डीन नवनीत वर्मा द्वारा बी०ए० की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशषति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया ।
इस अवसर पर मानविकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल व सभी शिक्षकों ने छात्र ध् छात्राओं को शुभकामनाएं दी और छात्र ध् छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु प्रेरित किया ।
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस अवसर पर बताया कि शिक्षा कक्षा की चार दीवारों के भीतर की बात नही, हमारा महाविद्यालय बहुत ही भाग्यशाली है जहाँ ऐसे शिक्षक और छात्र मौजूद हैं। वास्तव में इस बात को समझते है यदि इमारत और शिक्षक के किसी भी महाविद्यालय के दो स्तंभ हैं तो आप सभी छात्र निश्चित रूप से तीसरा स्तंभ हैं साथ ही उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में सभी छात्र ध् छात्राओं को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ उनके सर्वांगिण विकास में सहायक सभी प्रकार की तकनीकी, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का वातावरण भी उपलब्ध कराया जाता है। जिससे की छात्र ध् छात्राएं हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सके ।
मानविकी संकाय के नीरज कुमार, विरेन्द्र कुमार, गगनप्रीत कौर, गरिमा कंसल, सोहन लाल, सपना, सोनम, स्वेता सिंगल आदि मौजूद रहे।

 

भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन
सिसौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  भाकियू की मासिक पंचायत आज किसान मुख्यालय सिसौली में हुई। जिसमें भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने उपस्थित जन समुदाय से आग्रह किया कि वह निकाय चुनाव में शांति के साथ हिस्सा लें। निकाय चुनाव मे अपनी पसंद के सामाजिक और अच्छी छवि के कैंडिडेट को वोट देकर सफल बनाएं कहीं भी हिंसा होना समाज के लिए हानिकारक है।
चौधरी नरेश टिकैत ने पुलिस,प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस,प्रशासन प्रदेश सरकार के इशारे पर १५-२० साल पुराने आंदोलन के मुकदमों के नाम पर किसानों को डरा रही है। इससे किसानों में भारी गुस्सा है जिसका खामियाजा भविष्य में प्रदेश व केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। पुलिस प्रशासन अपनी इस तरह की हरकतों से बाज आए। पंचायत की अध्यक्षता महंत निजानंद व संचालन ओमपाल मलिक ने किया।
पंचायत में किसान चिंता के वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल,भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाकियू नेता विकास शर्मा,मास्टर ओमपाल बंजी, गौरव बालियान,उपेंद्र चौधरी,अमरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

पंचभूतम नृत्य से मन मोहा
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  होली चाइल्ड स्कूल जड़ौदा और एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंसूरपुर में स्पिक मैके के तत्वावधान में शास्त्रीय ओडिसी नृत्य कार्यशाला आयोजित की गई। नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी, स्पिक मैके के अध्यक्ष डाक्टर आरएम तिवारी, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, प्रबंधक प्रवेंद्र दहिया, महामंडलेश्वर संजीव शंकर, डॉ. निति मित्तल, डॉ. मृदुला मित्तल, डॉ राजीव कुमार, कुसुमलता, प्रबंधक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने पंचभूतम प्रस्तुति दी। कक्षा १२ की छात्रा साक्षी ने स्पिक मैके के इतिहास पर प्रकाश डाला। संचालन अनिल शास्त्री ने किया। स्पिक मैके के स्वयं सेवक अभिनव त्यागी, सागर मौजूद रहे।
होली चाइल्ड में छात्रा सृष्टि, निवेदी और दिव्या ने स्पिक मैके के इतिहास पर प्रकाश डाला। अर्चना चौधरी, प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार कुशवाहा, रोहिताश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य संजय राणा, विनोद कुमार, अजय कुमार जैन, अनुराग जैन, नीरज कुमार जैन, अनिल शास्त्री एवं प्रेरक जैन की कार्यक्रम में उपस्थित रहें। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवेन्द्र दहिया ने अतिथियों का आभार जताया।
किसी भी हुनर को सीखने के लिए ध्यान प्रथम सोपान रू सत्पथी
नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने कहा कि किसी भी हुनर को सीखने के लिए ध्यान प्रथम सोपान है। विद्यार्थियों को पांच मिनट का ध्यान कराया। बताया कि मोहिनी, अट्टम, सतप्रिया, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम आदि आठ प्रकार के नृत्य होते हैं। इनमें से एक शास्त्रीय नृत्य ओडिसी भी है। प्रत्येक नृत्य हमारे देश के किसी न किसी राज्य से जुड़ा हुआ है।

 

संचारी रोग से बचाव को दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम कितास में डॉ सत्येन्द्र कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी गोयला के निर्देशन में संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत सूकर पालकों को संचारी रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम कितास में डॉ सत्येन्द्र कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी गोयला के निर्देशन में पंकज बालियान पशुधन प्रसार अधिकारी शाहपुर द्वारा संचारी रोग अभियान के अन्तर्गत सूकर पालकों को संचारी रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी सभी को बताया गया कि वे अपने सुकर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। सुकरो द्वारा फैलाये गये कूडे-करकट के निपटान की भी विशेष सावधानी रखने को कहा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =