उत्तर प्रदेश

Jhansi News: सभी नेता भाजपा को जिताने के लिए प्रतिबद्ध- भाजपा नेता बेबी रानी मौर्य

Jhansi News: बेबीरानी मौर्य ने एक होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा में गरीबों, दलितों, वंचितों महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। इसी कारण लोग विपक्षी दलों को छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता महापौर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य एवं सभी पार्षदों को जिताने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डबल इंजन की सरकार द्वारा बुंदेलखंड में किए गए विकास कार्यों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी वोट मांगेगी। उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड पानी के लिए नहीं तरसेगा।

बुंदेलखंड में किए गए विकास कार्य को गिनाते हुए कहा बेबी रानी मौर्य ने कहा कि स्मार्ट गांव, बलिनी योजना, डिफेंस कॉरिडोर, रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कराए गए कार्य भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्य अधूरे रह गए हैं, वह महापौर बनने के बाद बिहारी लाल आर्य द्वारा पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जिसे टिकट देता है, पार्टी उसके साथ पूरी तरह खड़ी रहती है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी का टिकट कटता है तो उसे थोड़ा बहुत गुस्सा आता है, यह स्वाभाविक है लेकिन पार्टी पूरी तरह एकजुट है। सभी नेता भाजपा को जिताने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा के लिए यही जीत का मंत्र है। उन्होंने दावा किया कि इसी मंत्र से निकाय चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे। 

उन्होंने कहा कि हम ‘भारत माता की जय’ बोलते हैं। गरीबों,महिलाओं, दलितों और वंचितों के लिए काम करते हैं। इसलिए लोग हमारे साथ खड़े होते हैं। भाजपा की अलग पहचान है। यह पार्टी गरीबों, महिलाओं और वंचितों को अलग से सम्मान देती है। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य की मोदी-योगी सरकार ने दोनों स्तरों पर जबरदस्त काम किया है।

बड़ी संख्या में लोग विशेषकर दलित और वंचित समाज के लोग इन योजनाओं को लाभ ले रहें हैं। इसी कारण भाजपा जन-जन के बीच लोकप्रिय है। इन्हीं के बल पर चुनाव की वैतरणी पार करेगी। इस दौरान मेयर पद के भाजपा उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य सांसद, अनुराग शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन, झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा,  निवर्तमान मेयर रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, संतोष सोनी और पूर्व महापौर किरण वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी, मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा और प्रियांशु डे वहां मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 11 =