वैश्विक

West Bengal: दिनाजपुर के कालियागंज में दलित लड़की की कथित रेप के बाद हत्या, भड़की हिंसा

West Bengal के उत्तर दिनाजपुर (Dinajpur) जिले के कालियागंज में एक दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद शनिवार को हिंसा भड़क गई. स्थानीय लोग और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई. इतना ही नहीं पुलिस ने भाजपा के राज्य प्रमुख सुकांत मजूमदार और अन्य नेताओं को शहर के अंदर आने से रोक दिया. एलओपी सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि है कि बीजेपी विधायकों को पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई.

 BJP ने दिनाजपुर जिले के कालियागंज में एक दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और बाद में हत्या को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर जोरदार हमला बोला है. नेता प्रतिपक्ष (LoP) शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा विधायकों को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया. उन्होंने पुलिस पर सबूतों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया.

शुभेंदु अधिकारी ने अपने एक ट्वीट में कहा, ‘बीजेपी के विधायकों को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वहां जबरदस्ती बिठाया गया. इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस पर जानकारी को दबाने और सबूतों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =