News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अमन चैन की दुआ को हुई नमाज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा हुई। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज में कौम और मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ की।
शनिवार को ईदगाह और शहर की कदीमी मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा हुई। शहर काजी तनवीर आलम ने बताया कि नमाज के बाद कौम और मिल्लत तथा देश में अमन शांति के लिए दुआ कराई गई। इससे पहले खुतबे में इमाम साहब ने कहा कि अल्लाह ने इंसान को उसकी इबादत के लिए पैदा किया है। लेकिन इसके साथ साथ हिदायत दी है कि इंसान जब जिंदगी गुजारे तो आपसी प्यार मोहब्बत और यकजहती को कायम रखें। उन्होंने कहा कि दीन इस्लाम सिखाता है कि एक इंसान दूसरे इंसान से मोहब्बत करें। उसकी तकलीफ का ख्याल रखें। इसमें धर्म और जाति का कोई भेद नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हक पर रहना है। यानी सच्चाई पर कायम रहते हुए जिंदगी को गुजारना है। ताकि इंसान अल्लाह की किसी भी मखलूक के साथ नाइंसाफी न कर सके।

 

 

डीएम-एसएसपी ने दी शुभकामनाएं किया भ्रमणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण किया इस दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी रही। वहीं आला अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को दी गयी ईद की शुभकामनाएं।
ईद त्यौहार को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस बल के साथ निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है जिसके परिणामस्वरुप ईद की नमाज को जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में तथा सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस दौरान धार्मिक स्थल/ईदगाह का निरीक्षण करते हुए धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गयी तथा आपसी सौहार्द को बनाये रखने की अपील की गयी। इसके साथ ही डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क दृष्टि रखते हुए डियूटी करने, साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। जनपदीय भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा ड्रोन कैमरों से संवेदनशील स्थानों तथा मकानों की छतों की निगरानी भी की गयी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यानारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक अभीजीत सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

 

भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उदघाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ एक और जहां प्रत्याशियों द्वारा धुंआधार जनसम्पर्क किया जा रहा है। वहीं दूसरी और चुनाव को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए प्रत्याशियो के चुनाव कार्यालय के उदघाटन का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त भाजपा की और से पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी भाजपा नेता गौरव स्वरूप की पत्नि श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप के चुनाव कार्यालय का विधिवत उदघाटन केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,प्रत्याक्षी श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप,भाजपा नेता सौरभ स्वरूप,पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, स.सुखदर्शन सिंह बेदी, प्रमुख उद्यमी भीमसैन कंसल, सतीश गोयल टिहरी, राजेश गोयल, राकेश बिन्दल, अरविन्द राज शर्मा, हरीश राठी, डा.पुरूषोत्तम गौतम, जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा, गीता जैन, एकता गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,संजय गर्ग, अरूण खण्डेलवाल, राजीव गर्ग, पूर्व सभासद विकास गुप्ता, उघमी नरेन्द्र गोयल, पूर्व सभासद प्रवीण मित्तल पीटर,पूर्व विधायक मिथलेश भाजपा, राजू मचल,शिल्पीराज वत्स, दीपक बंसल आदि अनेक भाजपाई तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

श्री परशुराम जन्मोत्सव पर हवन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) निकाय चुनाव प्रभारी, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा व मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा आज चिरंजीव भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गांधी कालोनी शिव नगर स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर में आयोजित हवन व भंडारे में सम्मलित हुए। पावन आयोजन में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

परशुराम धूमधाम के साथ मनाया जन्मोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अंकित विहार स्थित परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः आठ बजे विद्वानों द्वारा हवन पूजन किया गया तथा ग्यारह बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

जयंती महोत्सव का आयोजन
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में मां बगला मुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया। दूर दराज क्षेत्रों से आए अनेक श्रद्धालुओं ने बैंड बाजों के बीच नगरी में कलश यात्रा निकाली।
स्वामी उमेशानंद तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान पूर्वक हवन यज्ञ के बाद कलश पूजन से किया गया। जिसके बाद शोभा-यात्रा बैड-बाजों के बीच नगरी के मुख्य मार्गो से होती हुई गंगा घाट, अंबेडकर तिराहे, कल्याण देव चौक, हनुमत धाम, गणेश धाम बस स्टैंड, दुर्गा धाम, शिव धाम होकर वापस आश्रम में पहुंची। जिसमें दूर दराज क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने कलश के साथ भाग लिया। नगरी वासियों ने कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। धाम के संस्थापक ज्योतिष विद डा. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज ने व्यास पीठ का पूजन किया। चित्रकूटबांदा से आई कथा व्यास कुमारी भक्ति ने श्रीमद भागवत कथा ज्ञान की अमृत ज्ञान वर्षा की। पंडित वीरेंद्र शर्मा, अनुराग आचार्य व युवराज ने पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान मोदीनगर के रामबीर, रुकमणी, कमलेश मिश्रा, कुसुम, मुक्ता द्विवेदी, पूजा, देव, मुनेश, चंद्रकांता आदि मुख्य भूमिका निभा रहे है।

 

 

प्ले स्कूल का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। शिक्षित व्यक्ति राष्ट्र के निमार्ण मे अहम भूमिका निभाता है। शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। जानसठ रोड गुलशन विहार कालोनी में गॉड ब्लैस एकेडमी प्ले स्कूल के उदघाटन अवसर पर पधारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए तथा विद्यालय मे नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं झूले, खेल-खिलौने आदि सभी प्रयासों की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति दीपाली कौशिक एवं अन्य सभी शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के मुख्य मुख्य अतिथि पत्रकार रविन्द्र चौधरी, लोकेश पंडित, नीरज भार्गव, लोकेश भारद्वाज, प्रेमपाल सिंह एवं संदीप वत्स (पंडित जी) आदि को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। उदघाटन अवसर पर अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जलवित किया तत्पश्चात फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अभिभावगण मौजूद रहे। उदघाटन अवसर पर शिक्षिका प्रेमबाला शर्मा, श्रीमति लक्ष्मी वत्स, विरेन्द्र कुमार शर्मा, राजीव वत्स, शुभम वत्स, विरेन्द्र कुमार शर्मा, अनिल त्यागी, अवनीश त्यागी, तरूण शर्मा, अमित त्यागी, नीटू बालियान, अक्षय शर्मा, आशुतोष कौशिक, अनुराधा शर्मा, चीनू बालियान, प्रियंका त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

 

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 रमेशचन्द द्वारा वांछित अभियुक्ता सुलेखा पत्नी सतवीर नि0 ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज मु0नगर को रामराज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया । वहीं थाना थाना मंसूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 किशनपाल सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त विक्की उर्फ विशाल पुत्र सुभाष निवासी मिल मंसूरपुर थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना भोपा पर नियुक्त उप निरीक्षक मोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तगण पप्पू पुत्र धन सिह निवासी मोरना थाना भोपा मु0नगर, पंकज पुत्र प्रेम सिह निवासी मोरना थाना भोपा मु0नगर को ककराला मिल गेट से गिरफ्तार किया गया।

 

 

हवन यज्ञ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवान् परशुराम जन्मोत्सव(अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष पंडित भानू शर्मा पुरकाजी के द्वारा ठाकुरद्वारा मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में नगर आसपास के सैकड़ो बंधुओ ने भगवान् परशुराम जी से आशीर्वाद लिया। यज्ञ ( हवन )पंडित अनुज शर्मा पंडित संजीव शर्मा फलौदा पंडित प्रदीप शर्मा रैता नगला व् पंडित कैलाश चंद शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचारण विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया गया .मुख्य यजमान पंडित रजनीश शर्मा फलौदा रहे .
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजेश शर्मा भारत भूषण खुल्लर गोविन्द शर्मा महक सिंह जयभगवान शर्मा मा अमित शर्मा प्रदीप शर्मा जीतराम सिंह आनंद धीमान सतीश गोयल रोबिन गोयल सिद्धांत शर्मा संदीप शर्मा संजय शर्मा ब्रजभूषण शर्मा जितेंद्र शर्मा डॉ संदीप वर्मा डॉ ओ पी गौतम के पी सिंह सुनील शर्मा सुशील वर्मा संदीप मनीष आशीष गोयल आकाश गोयल निर्दोष जैन ब्रज किशोर गुप्ता आशीष वर्मा सुशिल मित्तल संजय जोगेंद्र दीपक कौशिक हिमांशु कौशिक मनोज शर्मा गिरधारी शर्मा सुभाष चंद शर्मा विपुल विक्रम नवीन गोयल हरिराम सक्सेना संजीव गोयल आदि सैकड़ो की संख्या में सम्मानित उपस्तिथ रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रशाद वितरण किया गया।जिलाध्यक्ष पंडित भानू शर्मा ने सभी बंधुओ का आभार प्रकट कर बधाई दी।

 

परशुराम जयंती पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के साथ-साथ नगर क्षेत्र मे भी श्री परशुराम जयन्ति के पावन अवसर पर अनेक स्थानो पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिनमे ब्राहमण समाज के गणमान्य लोगां सहित समाज के अन्य वर्गो के लोगो ने भी सहभागिता की। परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर पुराना भोपा बस स्टैण्ड स्थित मालवीय भवन, आदर्श कालोनी स्थित परशुराम धर्मशाला, दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित परशुराम भवन, मालवीय इंटर कॉलेज,नदी घाट रोड स्थित चाणक्य भवन आदि अनेक स्थानो पर ब्राहमण समाज के लोगों द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंति पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

 

 

ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में नोएडा की प्रतिष्ठित कम्पनी नियोफाइट कंसल्टिंग सर्विसेज लि0 ने श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज के मेनेजमेंट पाठ्यक्रम के एम0बी0ए0, बी0बी0ए0 एवं बी0कॉम0 संकायों के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप हेतु ऑनलाइन आंमत्रित किया।
कम्पनी प्रतिनिधि अनुराधा चिनचोलकर, एच0आर0 एग्जीक्यूटिव एवं कु0 निशु, कु0 निकिता, एच0आर0 रिक्रूटर, नियोफाइट कंसल्टिंग सर्विसेज लि0, नोएडा ने सम्पूर्ण इंटर्नशिप ड्राइव को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित किया। संस्थान के निदेशक डॉ0 आलोक गुप्ता, डीन एकेडेमिक्स डॉ0 सुचित्रा त्यागी एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर, आशीष चौहान ने कम्पनी प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
इसके उपरान्त कम्पनी प्रतिनिधि अनुराधा चिनचोलकर, एच0आर0 एग्जीक्यूटिव ने पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियां को कम्पनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी का मुख्य कार्य छात्रों की जटिल व्यवसायिक समस्याओं को हल करने में सहयोग करना, उनकी आवश्यकताओं को समझकर कम्पनी की सेवाओं को तैयार कर उनके साथ मिलकर कार्य करना है। कम्पनी बहु आयामी परामर्श प्रदान करती है यथा शिक्षा से जुड़े परामर्श, भर्ती सम्बन्धी परामर्श, डिजिटल परामर्श एवं वेबसाईट डेवलपमेंट से सम्बन्धित परामर्श। यह कम्पनी विभिन्न प्रकार के परामर्श अपने अनुभवी पेशेवरों, विशेषज्ञों के माध्यम से प्रदान करती है। इंटर्नशिप प्रक्रिया को 2 चरणों मे विभाजित किया गया प्रथम चरण में टैक्निकल साक्षात्कार एवं द्वितीय चरण में एच0आर0 साक्षात्कार रहा। इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 116 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये। जिसमे से 51 छात्र/छात्राऐं द्वितीय चरण के लिए चयनित हुये। चयनित हुये छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आंमत्रित किया गया। इस प्रकार द्वितीय चरण के उपरांत 17 विद्याथियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयनित हुये छात्रों को कम्पनी द्वारा इंटर्नशिप के लिये ऑफर लैटर दिया गया। चयनित छात्रों में बी0बी0ए0 से हर्ष राजपूत, शिवालिका, मेघा कुमारी, कशिश व बी0कॉम0 से रितिका आदि रहे। उक्त इन्टर्नशिप 2 माह के लिये होगी। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दीं तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुये आश्वासन दिया कि संस्थान केवल ट्रेनिंग एवम् प्लेसमैन्टस के लिये ही नहीं बल्कि इन्टर्नशिप के लिये भी लगातार प्रयासरत हैं। तथा भविष्य में छात्र/छात्राओं को और भी विकल्प मिलते रहेंगे। डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ जी ने यह भी कहा कि विद्यार्थियां को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहना चाहिए। विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।
संस्था के चीफ टै्रनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर प्रो0 आशीष चौहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुडे़ रहकर इन्टर्नशिप एवं प्लेसमेंट प्रक्रिया को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन वेनी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सागर शुक्ला, कु0 गरिमा सिंह आदि सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =