उत्तर प्रदेश

Hardoi News: अखिलेश यादव माफियाओं से यूं ही इलू-इलू करते रहेंगे तो जनता पीटेगी- जेपीएस राठौर

Hardoi News: भाजपा सरकार के मंत्री से लेकर कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाकर जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं। निकाय चुनाव को लेकर हरदोई जनपद के सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

जेपीएस राठौर ने सपा मुखिया पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि प्रदेश में माफियाओं का एनकाउंटर व उनके घरों पर बुलडोजर चल रहा है तो इसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

जेपीएस राठौर यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव माफियाओं से यूं ही इलू-इलू करते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में उन्हें सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर जनता पीटेगी। जेपीएस राठौर ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी इसी तरीके से कार्य करती रही तो जनता उनको वोट नहीं देगी।

समाजवादी पार्टी के लोग क्षेत्र में लोगों से वोट नहीं मांग पाएंगे। जेपीएस राठौर ने कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से एक भी दंगा प्रदेश में नहीं हुआ है। प्रदेश ने अपराधी और माफिया आना नहीं चाहते हैं। अगर आ गए तो किसी न किसी तरीके से उनके पापों की सजा जरूर उत्तर प्रदेश में उन्हें मिल ही जाती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 18 =