Muzaffarnagar News: गठबंधन चेयरमेन प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का हुआ उदघाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा पत्नि राकेश शर्मा के चुनावी कार्यालय का शुभारम्भ हुआ। जिसमें सपा, रालोद एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उदघाटन कार्यक्रम का शुभारम्भ मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रभारी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद कादिर राणा, सपा के नगरपालिका प्रभारी पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री महेश बंसल, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अब्दुल्ला राणा आदि ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। उन्होने कहा कि यह चुनाव धन और बल का हो रहा है। लेकिन हम सभी को एकजुटता दिखाते हुए पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करानी है। उन्होने कहा कि चुनाव मे कम समय रह गया है। अतः सभी कार्यकर्ता जनसम्पर्क मे जुट जाए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका प्रभारी पूर्व मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव मे जुटें। तथा चुनाव हेतु रणनीति तैयार कर उस पर अमल किया जाए।
राजकुमार यादव ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी समझ कर इसी भावना के साथ पूरी निष्ठा से चुनाव मे सहयोग करें। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि हम लगभग हर क्षेत्र मे तथा प्रत्येक मतदाता के पास पहुंचने का प्रयास करें। टीमवर्क मे कार्य करते हुए चुनाव को सकुशल सम्पन्न करायें। बैठक मे अपने विचार रखते हुए पूर्व मंत्री महेश बंसल ने कहा कि किसी भी चुनाव की सफलता उस दल के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करता है। अतः कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने ना दें।
उन्हे पूरा सहयोग करें एवं चुनाव मे सभी साथियों को साथ लेकर चलें। जनसम्पर्क एवं घर-घर प्रचार ही चुनाव का आधार है। हमारी कोशिश हो कि हम अन्तिम छोर तक मतदाता के पास पहुंचे। लोगों को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धान्तो से अवगत करायें। कार्यक्रम मे पधारे सभी वक्ताओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि हम सभी पुरजोर कोशिश है कि इस चुनाव मे जीत हासिल करें। जिस प्रकार विधानसभा चुनाव मे पार्टी ने दर्ज की है। उसी तर्ज पर पार्टी आगे भी कार्य करे। उन्होने आहवान किया कि जीत का यह सिलसिला जारी रहे।
सपा कार्यालय पर उदघाटन अवसर पर नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवो से भी बहुत लोग पहुंचे।इस अवसर पर सपा नेता राकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि यह चुनाव दिलचस्प हो गया है। क्योंकि इस चुनाव मे किसान के बेटे का मुकाबला धनाढय परिवार से है। परन्तु आप सभी के आर्शीवाद एवं आप सभी के सहयोग के बल पर मै यह चुनाव लड रहा हूं।
कार्यक्रम को लेकर युवाआें मे अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। युवा कार्यकर्ता अपने हाथो मे झण्डे लिए नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व कादिर राणा,विधायक पंकज मलिक, विधायक अनिल कुमार, वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला राणा, पूर्व मंत्री महेश बंसल, सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अलका शर्मा, इरशाद गुर्जर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कुलदीप मावी, सीटू पंडित, जर्नादन शर्मा, सुभाष गौड, अशोक शर्मा, योगेश शर्मा ब्रहमपुरी, सुभाष शर्मा, सुबोध शर्मा, अखिल वत्स, अमित शर्मा, डा.शैलेन्द्र शर्मा, सुभाष गौतम, सतीश शर्मा होटल वाले,नीलकान् उर्फ नीलू, मुफ्ती जुल्फीकार, देवी दयाल शर्मा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, मदन मोहन शर्मा सुरेन्द्र नगर,सोमबाल बालियान प्रधान,साजिद हसन, शौकत अंसारी, गौरव जैन,अंसार आढती, वसी अंसारी, पंडित ओमप्रकाश शर्मा नाईपुरा,बिटटू प्रधान, अमलेश शर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, बोबी त्यागी आदि अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

