वैश्विक

America: पक्षी के टकराने से अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट के इंजन में लगी आग

America में ओहायो के एक एयर पोर्ट से कल उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान से पक्षी के टकराने पर उसके इंजन में आग लग गई. विमान सुरक्षित वापस जमीन पर लौट आया है. इस घटना की अधिकारियों ने दी. जानकारी के लिए बता दें अमेरिकन एयरलाइंस के फ्लाइट नंबर 1958 ने कोलंबस के जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट से सुबह करीब 07:45 बजे उड़ान भरी थी और वह फीनिक्स की ओर जा रहा था. उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही उसमें आग लगने का पता चला और बोइंग 737 हवाई अड्डे पर वापस लौट आया, यहां दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि विमान में कितने यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

विमानन कंपनी के अनुसार, विमान की मरम्मत की जाएगी और अभी उसकी सेवाएं रोक दी गई हैं. यात्रियों को दूसरे विमानों में ले जाया जा रहा है. एयर पोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सेवाएं सामान्य हैं और आग लगने के कारण कुछ विमानों के परिचालन में मामूली देरी हुई है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन अब इस मामले की जांच करेगा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 13 =