वैश्विक

Pakistan: कबाल के पुलिस स्टेशन में आत्मघाती हमला, 12 लोगों की मौत 40 से अधिक लोग घायल

Pakistan के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक पुलिस थाने पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए. इस घटना की जानकारी प्राधिकारियों ने दी. धमाका स्वात घाटी के कबाल थाने में हुआ. थाना परिसर में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट और एक मस्जिद भी है. खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में हाई अलर्ट पर हैं.

डॉन अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि सोमवार को स्वात के कबाल में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) पुलिस थाने में हुए संदिग्ध आत्मघाती हमले में 8 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए. हमले की तुरंत किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन, हाल के महीनों में पाकिस्तानी तालिबान ने सरकार के साथ संघर्ष विराम खत्म करने के बाद इसी तरह के हमलों का दावा किया है. रिपोर्ट की माने तो यह जानलेवा हमला रात के 8 बजकर 20 मिनट पर हुआ.

जियो न्यूज ने बताया कि इससे पहले, जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) शफी उल्लाह गंडापुर ने कहा कि थाने के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई. पुलिस ने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए हैं. जबकि, घायलों को सैदु शरीफ टीचिंग अस्पताल ले जाया जा रहा है. इस बीच, आसपास के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई.

गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा- आतंकवाद को जल्द ही जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा. रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि केपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने भी विस्फोट की कड़ी निंदा की है और संबंधित अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 6 =