Muzaffarnagar News: कार की चपेट में आने से दो की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/सिखेडा। जिले में थम नहीं रहा तेज रफ्तार का कहर अब स्विफ्ट डिजायर कार और मोपेड की टक्कर में मोपेड सवार दो नवयुवकों की दर्दनाक मौत । दोनों युवकों की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है तो वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है स्विफ्ट कार सवार गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है जिसकी भी पुलिस तलाश में जुटी है। दरअसल पूरा मामला पानीपत – खटीमा राजमार्ग पर स्थित थाना सिखेड़ा अंतर्गत निराना गांव के आसपास का बताया जा रहा है जहां दोपहर निराना निवासी दो नवयुवक अपनी मोपेड से जा कहीं जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से दोनों नव युवक गंभीर रूप से घायल हो गए
हादसे के तुरंत बाद कार सवार अपनी कार मौके पर ही छोड़ फरार हो गया । तो वहीं मोके पर आसपास हाईवे से गुजर रहे राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी । जहां सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल सहित थाना प्रभारी सिखेड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों घायलों को उठाकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया
जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सिखेड़ा ने दोनों युवकों की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त गुलशाद पुत्र अब्बास, व् इमरान पुत्र मुमत्याज दोनों निवासी गांव निराना के रूप की गई है ।
थाना प्रभारी सिखेड़ा ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं तो वही शिफ्ट कार सवार की भी तलाश में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना निवासी दोनों नव युवकों के गांव में उनकी मौत से कोहराम मच गया है और ग्रामीण मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने उनके घरों पर पहुंच गए हैं जहां मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।।

