UPMSP इंटर व हाईस्कूल का रिजल्ट: शिवम पाल ने इंटर में व हाईस्कूल में अविका कौशिक ने किया जिले का किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar} UPMSP उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट की परीक्षाआें का आज दोपहर परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जनपद के अनेक छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
जिसमें हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट परीक्षा परिणामो की श्रृखला मे क्रमशः इण्टर मीडिएट की परीक्षा मे जानसठ रोड स्थित ला.जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के छात्र शिवम पाल ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के छात्र अमन कुमार ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डीएवी इण्टर कॉलेज बुढाना के छात्र संदीप पाल ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
शहर के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इण्टर कॉलेज की छात्रा कामिनी चौहान ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ला.जगदीश प्रसाद इण्टर कॉलेज के छात्र अक्षय कुमार ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। डीएवी इंटर कॉलेज बुढाना के छात्र आकाश ने 91.60 अंक हासिल किए। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र रोहित कुमार ने 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
नई मन्डी पटेलनगर स्थित भागवन्ती सरस्वती कन्या इण्टर कॉलेज की छात्रा वितिका ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कस्बा शाहपुर स्थित कल्पना चावला मैमोरियल इण्टर कॉलेज की छात्रा आरूषि ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाई स्कूल के घोषित परिणामों में नई मन्डी पटेल नगर स्थित भागवन्ती सरस्वती कन्या इण्टर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा अविका कौशिम ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
गोमती कन्या इण्टर कॉलेज जानसठ की छात्रा आयूषी ने 95.36 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। किसान मजूदर इंटर कॉलेज के छात्र अर्जुन जांगिड 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ला.जगदीश प्रसाद के छात्र समीर अली ने 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सरस्वती विद्या मंदिर जानसठ के छात्र यश सैनी ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

