भाकियू भानू ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम कार्यालय पर एसडीएम अजय अम्बष्ट को भारतीय किसान यूनियन भानू ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा भानु के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि रुहाना टोल प्लाजा पर किसानों के साथ कर्मचारीयो द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है
और अवैध उगाही की मांग की जाती है जबकि 15 किलोमीटर के दायरे में किसी भी टोल प्लाजा पर किसानों से और स्थानीय निवासीयो से १५ लेने का निर्देश है लेकिन रुहाना टोल कर्मचारीयो द्वारा २०० की मांग किसानों व स्थानीय निवासीयो से की जाती है
और उनसे दुर्व्यवहार किया जाता है रोज लड़ाई झगड़े स्थानीय लोगों के साथ किए जाते हैं और भी अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा गया है
वही महासचिव ने बताया कि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो भारतीय किसान यूनियन भानु धरने प्रदर्शन करेगी ज्ञापन देने वालों में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
