उत्तर प्रदेश

Kanpur News: कड़ी पूछताछ में उगला राज, प्रेमी के पिता के साथ प्रेमिका फरार

Kanpur News: प्रेमी के पिता के साथ लड़की के भाग जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने लड़की और प्रेमी के पिता को बरामद कर लिया है.मामला कानपुर महानगर के थाना क्षेत्र चकेरी का है. जहां औरैया निवासी कमलेश और उसका बेटा कानपुर रोजगार की तलाश में आए थे. कमलेश राजमिस्त्री है और उसका बेटा मजदूरी करता था. इसी दौरान क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की से बेटे के प्रेम संबंध हो गए.

थाना चकेरी एसएचओ रत्नेश ने बताया कि कमलेश और लड़की दोनों बालिग है लड़की का कहना है कि वह कमलेश के साथ रहना चाहती है. पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर रही है उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

लड़की अक्सर लड़के के घर उससे मिलने जाती थी. लेकिन लड़का काम में चला जाता था. जिस वजह से धीरे-धीरे लड़के के पिता से उसकी बातचीत होने लगी और दोनों में प्यार हो गया. जिसके बाद लड़के का पिता लड़की को लेकर फरार हो गया.

लड़की के परिजनों ने थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को कोई सुराग नहीं लग रहा था कि आखिर लड़की कहां गई क्योंकि कमलेश का बेटा घर पर मौजूद था. ऐसे में उसके ऊपर भी शक नहीं जा रहा था. वहीं जब पुलिस ने कड़ाई की तब लड़के ने पूरी बात बताई. उसने कहा कि वह शर्म के मारे यह बात नहीं बता पा रहा था. जिसके बाद पुलिस ने लड़की और प्रेमी के पिता को दिल्ली से बरामद कर लिया है. पुलिस लड़की का मेडिकल करा रही है. वहीं लड़की का कहना है कि वह कमलेश के साथ रहना चाहती है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =