फिल्मी चक्कर

Jiah Khan Suicide Case में सूरज पंचोली हुए बरी, 10 साल बाद आज आया फैसला

Jiah Khan Suicide Case मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद ने कहा, सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) को दोषी नहीं ठहरा सकती, इसलिए बरी किया जाता है. बता दें कि अक्टूबर 2013 में, राबिया खान ने अपनी बेटी जिया खान की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया.

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर, सीबीआई ने जुलाई 2014 में महाराष्ट्र पुलिस से जांच अपने हाथ में ली. राबिया ने दावा किया कि उनकी बेटी सूरज पंचोली के साथ अब्यूजिव रिलेशनशिप में थी. बता दें कि जिया और सूरज ने साल 2012 के सितंबर में डेटिंग करना शुरू किया था.

सूरज पंचोली, बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे है. सूरज के माता-पिता भी एक्टर है. सूरज ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था. इंस्टाग्राम पर सूरज काफी एक्टिव रहते है और पोस्ट फैंस के साथ शेयर करते रहते है. इंस्टा पर उन्हें 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते है.

Jiah Khan ने अपने फ्लैट में 3 जून 2013 को सुसाइड कर लिया था. पुलिस को उनके निधन के बाद 6 पन्नों का सुसाइड लेटर भी मिला था, जिसमें सूरज पंचोली का जिक्र था. आज कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सूरज को बरी कर दिया है.10 साल बाद इस मामले में फैसला आया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 4 =