Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल Muzaffarnagar में Swimming pool का शुभारंभ

लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल Muzaffarnagar में Swimming pool (तरणताल) का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री अमित प्रकाश एवं श्रीमती सुनैना प्रकाश (प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज, संयुक्त निदेशक श्री सुनंद सिंघल,प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता , श्रीमती श्वेता बिंदल , श्रीमती वंशिका अग्रवाल , श्रीमती मिनाक्षी रोहल , श्री तस्वीर सिंह एवं श्री राजीव कादियान आदि ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की

 इस अवसर पर विद्यालय में हवन का आयोजन भी किया गया।तरण ताल के आरंभ होने से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई । कई कक्षाओं के छात्रों ने आज इसमें तैरकर जलक्रीडा का आनंद उठाया

प्रधानाचार्य ने छात्रों को बताया कि तैराकी भी एक प्रकार का व्यायाम है और इससे व्यक्ति के पूरे शरीर का विकास होता है। तैराकी शरीर को स्वस्थ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।विद्यालय द्वारा छात्रों को तैराकी के प्रशिक्षण की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − two =