Umesh Pal Murder: सऊदी अरब से जुड़े तार, बमबाज गुड्डू मुस्लिम की तलाश में लगातार छापेमारी
Umesh Pal Murder का आरोपी और अतीक का खास शूटर बमबाज गुड्डू मुस्लिम पिछले दो महीने से फरार है. तमाम कोशिशों के बाद भी एसटीएफ उसका पता नहीं लगा पा रही है. बमबाज गुड्डू मुस्लिम को लेकर सूत्रों के हवाले से अब बड़ा खुलासा हुआ है.
जांच में पुलिस को पता चला है कि गुड्डू मुस्लिम एक बड़े राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या गुड्डू मुस्लिम की फरारी में कोई राजनीतिक शख्स भी गुड्डू मुस्लिम की मदद कर रहा है?
Umesh Pal Murder के आरोपी गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने के लिए जुटी पुलिस को उससे जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं. पुलिस को ये भी पता चला है कि गुड्डू मुस्लिम के 3 खास रिश्तेदार सऊदी अरब में भी रहते हैं.
इनमें गुड्डू का भाई मोहम्मद असलम, भांजी साहिबा और भांजा ताबिश शामिल है. फरारी के दौरान जब गुड्डू की लोकेशन ओडिशा की थी जब पुलिस को पता चला था कि गुड्डू के पैसे खत्म हो चुके और वो पैसों के लिए जुगाड़ में लगा है. तो क्या सऊदी अरब के रिश्तेदार अपने लिंक के जरिए गुड्डू मुस्लिम के लिए पैसों का जुगाड़ कर रहे हैं. इसकी जांच को लेकर पुलिस एक्टिव हो गई है.
पुलिस की 5 टीमें गुड्डू मुस्लिम की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन गुड्डू पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है. अभिरक्षा के दौरान मारे गए माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आई है. दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें खाक छान रही हैं, लेकिन अभी तक पकड़ नहीं पाई है. पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए कई राज्यों में दबिश दे रही है.

