Basti News: फर्जी दस्तावेज के बल पर 2010 से बतौर शिक्षिका नौकरी कर रही थी प्राची, arrested
Basti News लालगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुबौली में प्राची तिवारी नाम की एक शिक्षिका 2010 से बतौर शिक्षिका नौकरी कर रही थी. वह गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की रहनेवाली हैं. उन्होंने खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में रहनेवाली महिला शिक्षिका पुनीता पांडेय के प्रमाणपत्रों को अपने नाम से बनवा लिया था.
बीएसए बस्ती इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि पुनीता पांडेय की शिकायत पर अभिलेखों की जब जांच की गई, तो यह फर्जीवाड़ा सामने आ गया. एएसपी बस्ती दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीएसए की तहरीर पर लालगंज थाने में प्राची तिवारी के नाम धोखाधड़ी, अभिलेखों में हेरफेर व कूटरचना की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.
जाली प्रमाण पत्र के बल पर प्राची ने विशिष्ट बीटीसी के माध्यम से शिक्षिका पद पर ज्वॉइन किया था और 13 साल तक नौकरी भी की. लेकिन जब पुनीता पांडेय ने अपने पैन कार्ड से इनकम टैक्स भरा तो उसमे दो-दो सैलरी शो होने लगी. फिर इसकी शिकायत पुनीता पांडेय ने विभाग से की और एफआईआर दर्ज कराया. जांच में पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.

