Dahaad Trailer: क्राइम क्राइम थ्रिलर सीरीज़ का ट्रेलर जारी
Dahaad Trailer प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली क्राइम-ड्रामा सीरीज़, ‘दहाड़’ का ट्रेलर जारी कर दिया है. रीमा कागती और जोया अख़्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है.
एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस की गई सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती हैं. दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं.




