Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैली

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में आज एक युवक सहित दो लोगों की लाश पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में आज एक युवक की लाश तालाब में पड़ी मिली। मृतक की पहचान जामियानगर निवासी शाहरुख पुत्र शौकीन के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि युवक की शादी कुछ ही दिन पहले हुई थी और वह नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि नशे की लत के चलते उसकी पत्नी अपने मायके वापस चली गई थी।

उधर मिमलाना रोड पर सम्राट इंटर कॉलेज के पास भी एक युवक की सड़ी गली लाश मिलने की सूचना है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21210 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − eight =