समाचार (Muzaffarnagar News)
भाजपा-सपा के बीच रहा कडा मुकाबलाः जीत का भाग्य पेटियों में हुआ बंद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर के चुनाव में आज सपा प्रत्याशी लवली शर्मा, भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के बीच कांटे का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आमने सामने के हुए इस चुनाव में बाकी पार्टी के प्रत्याशी गौन नजर आये। देर शाम तक हुए आमने सामने के इस मुकाबले में सपा और भाजपा को अपनी अपनी पकड के हिसाब से मतदाताओं ने खूब वोट दिया। देखा जा रहा है कि पहली बार नगरपालिका का चुनाव नये रूख की ओर बढ़ता हुई दिखाई दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुकाबला बेहद कडा है और हार जीत को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। साथ ही सट्टा बाजार भी इस बार गफलत का शिकार हो गया।
नगरपालिका चुनाव में सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लम्बी लम्बी लाइन बूथों पर लग गयी थी। मौसम आज साफ था। धूप खिली हुई थी हल्की गर्मी के बीच मतदान शुरू हुआ था तो मतदान में तेजी आ गयी। शहर में हुए इस चुनाव में मजे की बात तो यह रही कि कोई भी साम्प्रदायिक धु्रवीकरण कहीं भी किसी भी गुंजाइश में दखेन के नहीं मिला। यही कारण रहा कि भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप व सपा प्रत्याशी लवली शर्मा देर शाम तक एक एक वोट में अपनी हार जीत के लिए ऊपर नीचे होते दिखाई दिये। मीडिया टीम द्वारा विभिन्न बूथों पर किये गये दौरे में यह साबत सामने आई कि दोनों ही प्रत्याशी अपने अपने मुकाबले में कहीं भी कम नजर नहीं आये। ऐसा लग रहा था कि दोनों का मुकाबला बेहद निकट है और हार जीत या तो बेहद कम अंतर से देखने को मिलेगी या फिर हार जीत का आंकडा 15 हजार के आसपास जा सकता है। वहीं दोनों के बीच मुकाबला ऐसा सिमटा कि आम वोटर लवली शर्मा और मीनाक्षी स्वरूप के बीच ही बटा रह गया। बसपा और कांग्रेस व अन्य निर्दलीय प्रत्याशी कहीं भी मुकाबले में आ ही नहीं पाये। शांतिपूर्ण हुए चुनाव में सट्टा बाजार भी अस्त व्यस्त ही रहा और निश्चित भविष्यवाणी सट्टा बाजार में भी नहीं देखी गयी। चुनाव समाप्त होने के बाद भाजपा और सपा खेमे में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यालयों पर देर तक भीड लगी रही और देनों पार्टियों के ही पोलिंग एजेंट अपने अपने गुणा भाग में लगकर अपने रिकार्ड व रिपोर्ट देते रहे। इस चुनाव में मतदान प्रतिशत व अन्य कई तरह के तथ्य भी दोनों ही प्रत्याशियों के बीच हार जीत को तय करेंगे क्योकि भाजपा के सामने सपा ने इस तरह की भी व्यूह रचना की कि सपा सुबह होते ही आज मुख्य मुकाबले में भाजपा के सामने खडी मिली इसलिए चुनाव का परिणाम एक तरफा आना या कोई भविष्यवाणी करना बेहद जल्दबाजी होगा। भाजपा के केंद्रीय मंत्री संजीव बायिलान व राज्यमंत्री कपिलेदव अग्रवाल व अन्य नेतागण भाजपा की तरफ से जहां मीनाक्षी स्वरूप के लिए मेहनत कर रहे थे वहीं सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नी लवली शर्मा के लिए गठबंधन के तमाम नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक राजपाल बालियान , अनिल कुमार, पंकज मलिक, चंदन सिंह चौहान, मदन भैया, भी अपने अपने क्षेत्रों में गठबंधन प्रत्याशियों के लिए काम करते नजर आये। देर शाम कडी सुरक्षा व्यवस्था में बैलेट बाक्स कूकडा मंडी में जमा हो गये। मतगणना 13 मई को होगी।
चुनाव में रही चाक चौबंद व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव के दौरान चाक-चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था रही। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते मतदान चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रो एवं उनके आसपास कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहे। चुनाव के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन ने चुनाव के दौरान कई मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत आदि मौजूद रहे।
युवा मतदाताओं ने लिया बढ चढकर हिस्सा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आज सम्पन्न हुए नगरपालिका चुनाव मे युवा मतदाताओं मे अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला। युवा मतदाताओ ने जमकर वोट डाले। मतदान केन्द्र से बाहर निकल रहे इन युवाओं का कहना है कि उन्होने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। तथा चुनाव को लेकर वे उत्साहित हैं।
बढा दिन निकलते ही उत्साह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिन निकलने के साथ बढता गया मतदान प्रतिशत। जैसे-जैसे दिन निकलता गया। वैसे-वैसे मतदान प्रतिशत में इजाफा होता चला गया। सुबह के वक्त कई स्थानो पर लगभग खाली पडे पोलिंग बूथ पर धीरे-धीरे मतदाताओं की भीड बढती चली गई। अक्सर मतदाता अपनी दिनचर्चा से निवृत्त होकर चाय नाश्ता आदि के पश्चात परिवार सहित अपने पोलिंग बूथ पर वोट डालने को निकले। समय बढने के साथ वोट प्रतिशत बढता चला गया दोपहर के वक्त सुबह से लगभग धीमे चल रहे चुनाव ने एकाएक रफ्तार पकड ली। पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच आला अधिकारियों के निर्देशन मे जनपद सहित नगर क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न हुआ।
मताधिकार का बुजुर्ग मतदाताओं ने किया प्रयोग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए हुए चुनाव मे एक और जहां बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं कई पोलिंग स्टेशन पर देखने को मिला की बीमार मतदाताओ ने भी लोकतंत्र के पर्व में अपनी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया तथा वोट डाली।
चुनाव में पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चुनाव को शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण तरीक से सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध पुलिस प्रशासन मतदान के दौरान पूरी तरह अलर्ट रहा। एक और जहां मतदान केन्द्रो पर कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहे वहीं दूसरी और मतदान केन्द्र एवं उसके आसपास भीड जमा ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। चुनाव के दौरान देखा गया कि मतदान केन्द्र के आसपास भीड जुटती देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड को तितर-बितर किया। ताकि चुनाव मे किसी प्रकार का कोई व्यवधान पैदा ना हो तथा प्रत्याशी समर्थको मे किसी बात को लेकर भिडन्त ना हो। डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत आदि पुलिस व प्रशासनिक दलबल के साथ भ्रमणशील रहे।
प्रशासन के इंतजाम रहे अलर्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के कडे इंतजामात रहे। निष्पक्ष चुनाव के उददेश्य से प्रशासन द्वारा पोलिंग बूथ पर महिला मतदाता जॉच केन्द्र स्थापित कराये हुए थे। ताकि पर्दानशीन महिलाओं की उनकी आईडी के अनुसार पहचान की जा सके ताकि यदि किसी मतदाता को लेकर कोई पोलिंग एजेंट असंतुष्ट है तो महिलाकर्मियो की मदद से उसकी शंका दूर की जा सके।
मौसम ने दिया पूरा साथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पल पल रंग बदलते मौसम तथा बीते तीन दिन से चल रही बारिश से पालिका चुनाव लड रहे प्रत्याशी एवं उनके समर्थक काफी चिन्तित थे। परन्तु ईश्वर की कृपा से चुनाव के दिन आज सुबह से मौसम साफ रहने तथा धूप निकलने पर प्रत्याशियो एवं उनके समर्थको ने राहत महसूस की। मौसम की गडबडी से चुनाव लड रहे प्रत्याशियों मे मौसम को लेकर जो चिन्ता बनी हुई थी कि यदि मौसम बिगड गया तो मतदान पर इसका विपरीत असर पडेगा। क्यांकि मतदाता खराब मौसम के कारण वोट डालने से बचेंगे। परन्तु इस सब के बावजूद मौसम ठीक होने के कारण मतदाताओं ने जमकर वोट डाले।
परिवार सहित मंत्री कपिल देव ने किया मतदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले के सदर विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने झांसी की रानी चौक की स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में परिवार सहित पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मतदाताओं के अंदर भारतीय जनता पार्टी को लेकर काफी उत्साह है और जिस तरह के काम उत्तर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी ने किए हैं। एक सर्वांगीण विकास करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एक भरोसा सरकार के प्रति लोगों में कायम हुआ है। विश्वनीय से व्यापारियों में उद्यमियों में महिलाओं में बेटियों में छात्रों में छात्राओं में जो लगातार विश्वास कायम हुआ है उसी का परिणाम है।
निकाय चुनाव में बुजुर्ग व दिव्यांगों ने भी डाली वोट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव में एक और जहां जागरूक मतदाताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं दूसरी और बुजुर्ग और दिव्यांग भी वोट डालने मे कहीं पीछे नही रहे। दिव्यांगजनो ने भी चुनाव के दौरान अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया।
मुजफ्फरनगर। संगीनो के साये मे हुआ नगर निकाय चुनाव। चप्पे-चप्पे पर रहे सुरक्षा के कडे प्रबन्ध। चुनाव के दौरान क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय रहे आला अधिकारी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते जनपद में नगरपालिका चुनाव कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। जनपद मे निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल जनपद मे तैनात रहा। चुनाव के दौरान मतदान केन्द्र एवं उसके आसपास कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहे। मतदान केन्द्र पर सी.सी. कैमरो से निगरानी रखी गई। कोई भी असामाजिक तत्व चुनाव को प्रभावित ना कर सके इसके लिए प्रशासन की और से कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहे।
मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लिया एडीजी राजीव सभरवाल व्यवस्थाओं का जायजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। जनपद में नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ, जोन मेरठ राजीव सभरवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ंजीव सुमन द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान हेतु की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कुशलता प्राप्त की गयी तथा मतदान केन्द्र सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन न ले जाये, मतदान केन्द्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर पूरी सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाए। यदि किसी प्रत्याशी या मतदाता द्वारा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशो का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाये। पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखें एवं शान्ति व्यवस्था हेतु पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही मतदान केन्द्र के अन्दर प्रवेश करें। साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई कि मतदान केन्द्र पास अनावश्यक रूप से खडें ना हो, वोट डालने के पश्चात अपने अपने घर जाएं तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश- दिए। जनपद में नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद में भ्रमणशील रहकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान हेतु की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कुशलता प्राप्त की गयी तथा मतदान केन्द्र सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन न ले जाये, मतदान केन्द्र के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर पूरी सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाए। यदि किसी प्रत्याशी या मतदाता द्वारा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाये। पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखें एवं शान्ति व्यवस्था हेतु पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही मतदान केन्द्र के अन्दर प्रवेश करें। साथ ही जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई कि मतदान केन्द्र पास अनावश्यक रूप से खडें ना हो, वोट डालने के पश्चात अपने अपने घर जाएं तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान अपरजिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत सहित अन्य पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
अर्पूवा यादव ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय सामान्य निर्वाचन २०२३ के दृष्टिगत स्पेशल ऑफिसर के द्वारा शहर क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्पेशल ऑफिसर अर्पूवा यादव के द्वारा शहर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रो मे चल रहे सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया गया। वहां पर तैनात चुनाव संबधित अधिकारियो एंव कर्मचारियो से चुनाव प्रक्रिया संबधित जानकारी ली गयी तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता न करने के निर्देश दिये गये। उक्त के दौरान संबधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
एडीएम ने किया निरीक्षण
सिसौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निकाय सामान्य निर्वाचन २०२३ के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के द्वारा नगर पंचायत सिसौली मे निरीक्षण किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) के द्वारा नगर पंचायत सिसौली मे चल रहे सामान्य निर्वाचन के तहत निरीक्षण किया गया। वहां पर तैनात चुनाव संबधित अधिकारियो एंव कर्मचारियो को किसी भी प्रकार की शिथिलता न होने व चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पंन्न कराने के निर्देश दिये गये। उक्त के दौरान संबधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अधिशासी अधिकारी हेमराज व अन्य अधिकारीगण द्वारा शहर के पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार शहर के पोलिंग बूथ जैन कन्या इंटर कॉलेज में महिला मतदाता जांच केंद्र बनवाया गया जिसका निरीक्षण मौके पर पहुंचकर हेमराज अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया। उनके साथ अखंड प्रताप सिंह सहायक अभियंता कपिल कुमार अवर अभियंता बेलदार सुभाष तथा सलीम मौजूद रहे।


