Muzaffarnagar निकाय चुनाव के लिए डीएम-एसएसपी के निर्देशन में पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) 4 मई 2023 को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच कूकडा नवीन मण्डी स्थल से पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य की और रवाना हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन मे पोलिंग पार्टियो को रवाना किया गया। जिसके चलते आज दिनभर कूकडा नवीन मण्डी स्थल पर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।
मतदान कार्मिक अपनी डयूटी क्षेत्र मे रवानगी हेतु चुनाव सामग्री प्राप्त करते नजर आए। बुधवार को नवीन मंडी स्थल से निकाय चुनाव कराने के लिए ६९८ पोलिंग पार्टी रवाना हो गई। बुधवार शाम तक पोलिंग पार्टी फोर्स के साथ बूथों पर पहुंच जाएंगी।
गुरुवार को सुबह ७ बजे से मतदान शुरू होगा। जिले के १० निकायों में ८९ मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। जिले भर में ६४७६०६ मतदाताओं को मताधिकार प्राप्घ्त है। २१० मतदान केंद्र और ६९८ मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
नगर निकाय चुनाव के लिए जनपद को २० जोन और ५४ सेक्टर में बांटा गया है। सभी बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुबह १० बजे से पोलिंग पार्टी रवाना होनी शुरू हो गई थीं। शाम पांच बजे तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टी पहुंच जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी को बूथों पर ही रात्रि विश्राम के निर्देश दिए हैं। ४ मई को प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदानकर्मी चुनाव कराएंगे।
मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। वैसे तो शाम छह बजे तक मतदान संपन्न कराना है लेकिन विशेष परिस्थिति में यदि किसी मतदान केंद्र पर वोटरों की निर्धारित समय के बाद भी लाइन लगी रही तो लाइन में लगे सभी वोटरों का मतदान संपन्न कराया जाएगा।
डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारी कर ली गई है। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
मतदान के लिए की गई व्यवस्था-कुल वार्ड- १९५, मतदान केंद्र-२१०, मतदेय स्थल-६९८, मतदानकर्मी-३०७२, पिंक मतदान केंद्र-१०, संवेदनशील केंद्र-८९, यहां होगा मतदान-नगर पालिका मुजफ्फरनगर, नगर पालिका खतौली, नगर पंचायत जानसठ, नगर पंचायत मीरापुर, नगर पंचायत बुढ़ाना, नगर पंचायत चरथावल, नगर पंचायत सिसौली, नगर पंचायत शाहपुर, नगर पंचायत पुरकाजी, नगर पंचायत भोकरहेड़ी।