Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस के मौके पर ऑनलाईन वेबीनार का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 15.09.2020 को राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस के मौके पर एक ऑन लाईन वेबीनार का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, विज्ञान संकाय के प्रवक्ता श्री गौरव बालियान, प्रियंका, रूखसार, प्रतीक गर्ग व विज्ञान संकाय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।

इस वेबीनार के मुख्य वक्ता गौरव बालियान जी ने बताया कि भारत में इंजीनियरिंग दिवस भारत रतन सर डा0 मोक्षगंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। सर डा0 मोक्षगंडम विश्वेश्वरैया भारत के विद्यवान सिविल इंजीनियर थे। उन्होंने अपने डिजाईन और निर्माण के द्वारा राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया।

आजादी से पहले उन्होंने 1934 भारतीय अर्थव्यवस्था की योजना उन्ही के द्वारा बनाई गई थी। इसके अतिरिक्त विज्ञान व इंजीनियरिंग में संबंध व विज्ञान व इंजीनियरिंग आपस में कैसे जुडे हुए है और दोनों एक दूसरे पर कैसे निर्भर है ये बताते हुए वेबीनार का शुभारम्भ किया।

इसके पश्चात विज्ञान संकाय के छात्र अनुराग व अभिनव ने जीव विज्ञान में इंजीनियरिंग का महत्व समझाते हुए बायोटैक्नोलॉजी व बायो इंजीनियरिंगा का कैसे इस्तेमाल किया जा रहा इसके बारे में बताया। आस्था जैन व इशिता मौर्य ने रासानिक इंजीनियरिंग के बारे में बताया की उसका उपयोग करके कैसे हम चीजों को मजबूत, हल्की व टिकाऊ बना रहे है।

अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने विज्ञान में इंजीनियरिंग के महत्व व इंजीनियरिंग में विज्ञान के महत्व को बताते हुए कहा की ये दोंनो एक दूसरे के पूरक है। उन्होंने बताया कि आज के समय में विज्ञान एवं इंजीनियरिंग हमारे राजमर्रा की जिंदगी को किस प्रकार विकसित कर रहे है व ये दोंनो हमारे लिए अत्यन्त आवश्यक है।

वेबीनार को सफल बनाने में डा0 दीपक मलिक, डा0 नवेद अख्तर, डा0 रवि अग्रवाल, एकता मित्तल, नीतु गुप्ता, गरिमा, सपना, विपाशा, नुपुर, आकांक्षा, अंकित धामा, आदि का योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =