Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हवालात से ही पति ने पत्नी को बोला, तलाक, तलाक, तलाक: पुलिस कर्मी मूकदर्शक

मुजफ्फरनगर। कोतवाली की हवालात में बंद एक युवक ने जब अपनी पत्नी को तलाक बोला तो सभी दंग रह गए। हवालात से ही पति-पत्नी में विवाद होता रहा, पुलिस तमाशा देखती रही।

पीडिता का आरोप है कि पति कमरे में बंद कर मारपीट करता है। आरोपी पति पर कार्रवाई को लेकर पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई है।
मोहल्ला नई आबादी निवासी एक पीडिता अपनी बहनों के साथ रविवार को कोतवाली पहुंची।

पीडिता ने कोतवाल को बताया कि पित ट्रक चालक है। शादी के बाद से ही परेशान करता रहा है। पिछले कुछ दिनों ने पति जबरन अप्रकृतिक सबंध बनाने का प्रयास करता है।

विरोध करने पर कमरे में बंद कर मारपीट करता है। आरोप है कि पति ने कमरे में बंद कर पीटा। ससुराल वाले भी पति का ही साथ देते है। पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

पीडिता ने बताया कि ससुराल वालों ने बच्चों को भी कमरे में बंद कर किया हुआ है। शिकायती पत्र के बाद पुलिस ने आरोपी पति को पकड कर हवालात में बंद कर दिया।

पीडिता जब कोतवाली में पहुंची तो पति हवालात से ही चिल्लाने लगा। बोला कि अब क्यो आई है। जा आज के बाद तेरा मेरा कोई सबंध नहीं है।

मै तुझे तलाक देता हू।आरोपी ने हवालात से ही तलाक दे दिया। इसी बात को लेकर कोतवाली में काफी देर तक पति-पत्नी में विवाद होता रहा, ओर पुलिस कर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रहे।

पुलिस ने पीडिता को आरोपी पति पर कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा। पीडिता ने पुलिस से बच्चों से मिलने की गुहार भी लगाई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =