Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शामली में आवास योजनाओं के नाम पर ठगी करती महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

शामली। आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा कलां में प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के फार्म भरने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहे दो महिला व दो पुरूष को ग्राम प्रधान से ग्रामीणों की मदद से पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पकडे गए ठगों के पास से ग्रामीणों की आईडी तथा हजारों की नकदी भी बरामद की गई।गत मंगलवार देर रात्रि आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के गांव कसरेवा कलां में एक महिला तथा पुरूष बाईक पर सवार होकर ग्रामीणों के पास पहुंचा।

जहां उन्होने खुद को सरकारी मुलाजिम बताकर ग्रामीणों को बहला फुसला लिया और प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के फार्म भरने शुरू कर दिया।

इसी दौरान गांव के ही यशपाल पुत्र भगत द्वारा मामले की सूचना प्रधानपति नितिन कुमार पुत्र जगपाल सिंह को दी गई। सूचना पर पहुंचे प्रधान पति ने मामले की जानकारी की तो दोनों फर्जी निकले।

इस दौरान प्रधानपति ने महिला तथा पुरूषों को गांव में ही बैठा लिया और आदर्शमंडी पुलिस के हवाले कर दिया। पकडी गई महिला ने अपना नाम मिथलेश पत्नी सुरेन्द्र निवासी कुडाना तथा पुरूष ने सन्नी पुत्र सतपाल निवासी सिसौली बताया है।

प्रधान पति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव से लगभग 34 लोगों से मकान बनाने के नाम पर लिए गए आईडी कार्ड तथा लगभग 45 हजार रूपये की नकदी इकत्रित की हुई है।

मौके से दोनों के पास से 5 हजार की नकदी तथा 20 आईडी कार्ड बरामद हुए है। इसके अलावा एक महिला और एक पुरूष और ग्रामीणों से अवैध वसूली करते हुए पकडे गए है। प्रधान पति ने मामले में जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21502 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 15 =