Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनमंच के तत्वाधान में वर्चुअल सभा आयोजित,नगर विकास से संबंधित अनेक सुझाव दिए

मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था जनमंच के तत्वाधान में एक वर्चुअल सभा आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे ।

शहर के सभी वर्गा के गणमान्य शिक्षाविदां, अधिवक्ताओं, चार्टेड एकाऊंटेट, उद्योगपतियों एवं व्यापारियों ने मंत्री के मंत्री पद के कार्यकाल का एक बर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी एवं नगर विकास से संबंधित अनेक सुझाव दिए।

रैपिड रेल मुजफ्फरनगर तक चलाने का प्रस्ताव पास कराने के लिए सराहना की, प्रिसिंपल मिनाक्षी मित्तल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई भी एनआईटी कालेज ना होने की बात उठाई और अनुरोध किया कि इस क्षेत्र में कम से कम एक कालेज का निर्माण जरूर कराना चाहिए

जिससे इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को दूर न जाना पडे। उमेश गोयल ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के लिए कहा, जिससे नागरिको को नुकसान से निजात मिले।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उद्योगपति सतीश गोयल ने की। सुरेन्द्र जैन (आदर्श वाले) एवं राजीव जैन (इवान हास्पिटल ) विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन अध्यक्ष निशांक जैन, रीना अग्रवाल एवं चारू गुप्ता ने किया। सभा में सचिव नीरज गुप्ता, विपुल भटनागर, विनय सिंघल, कौशल कृष्ण, प्रगति कुमार, रोहित जैन का विशेष सहयोग रहा।

सभा में मुख्य रूप से रोहित तायल मंडल अध्यक्ष, सुनील अग्रवाल, बृजेश दीक्षित, मनोज बाठला, कपिल मित्तल, नईम चांद, बुशरा अकील, बीना शर्मा, पंकज जैन, अमरकान्त गुप्ता, निखिल छाबड़ा, राज कुमार गुप्ता, रक्षित नामदेव व पूनम , आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + fifteen =