खेल जगत

गुजरात के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav ने वानाखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को शतक जड़ दिया है. उन्होंने 49 गेंद पर नाबाद 103 रनों की शानदार पारी खेली. सूर्या का आईपीएल में यह पहला शतक है. उन्होंने 32 गेंद पर पहले अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने महज 17 गेंद दूसरा पचासा भी बना लिया. अपनी इस पारी में सूर्या ने 11 चैके और 6 छक्के लगाये. सूर्या की आतिशी पारी के दम पर मुंबई ने गुजरात को 219 रनों का लक्ष्य दिया.

Suryakumar Yadav ने मैच की आखिरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ के खिलाफ छक्का जड़कर आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया. ‘मिस्टर 360 डिग्री’ बल्लेबाज ने इस दौरान दो अर्धशतकीय साझेदारी की. उन्होंने विष्णु विनोद (20 गेंद में 30 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 62 रन की साझेदारी की. इसके बाद छठे विकेट के लिए कैमरून ग्रीन के साथ 18 गेंद में 54 रन की अटूट साझेदारी की. इसमें ग्रीन का योगदान तीन गेंद महज तीन रन का था.

Suryakumar Yadav  ने अल्जारी जोसेफ के खिलाफ चौका लगाकर हाथ खोला. इसी ओवर में सूर्यकुमार ने अपनी पारी का पहला छक्का लगाया. राशिद और नूर के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार ने 15वें ओवर में जोसेफ के खिलाफ फिर से चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों के आंकड़े को 150 के पार पहुंचाया. ऐसा देखा गया है कि सूर्या अर्धशतक बनाने के बाद काफी तेजी से रन बनाने लगते हैं.

Suryakumar Yadav  गुजरात के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं. वहीं, मुंबई के लिए सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सूर्या तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं. पहले नंबर पर सनथ जयसूर्या और दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. सूर्या ने आखिरी तीन ओवर में 15 गेंदों का सामना किया और इन 15 गेंदों में 50 रन जोड़ डाले. सूर्या की इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस, गुजरात के खिलाफ सबसे ज्यादा टोटल बनाने वाली टीम बन गयी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =