उत्तर प्रदेश

Moradabad News: डिजिटल की जा रही लाइब्रेरी नगर निगम की लाइब्रेरी

Moradabad News नगर निगम की लाइब्रेरी को अपग्रेड कर डिजिटल बनाया जा रहा है. लाइब्रेरी का डिजिटलाइजेशन होने पर देश ही नहीं विदेश में भी कहीं भी बैठकर आप यहां की बहुमूल्य पुस्तकों को लैपटॉप या मोबाइल या फिर कंप्यूटर पर वाचन कर सकते हैं.

क्योंकि अगर देखा जाए तो अधिकतर युवा पीढ़ी कताबों को ऑनलाइन ही पढ़ना ज्यादा पसंद कर रही है. नगर निगम द्वारा लाइब्रेरी के रखरखाव पर खर्च तो किया जा रहा है. लेकिन उसका लाभ शहर के लोगों को अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है.

लाइब्रेरी का हॉल भले ही ज्यादा बड़ा न हो तो मगर यहां कई अल्मारियां हैं. जिनमें तमाम भाषा की पुस्तकें हैं. लाइब्रेरी का कामकाज देख रहे निगम के फुरकान अली का कहना है कि वह अरसे से यहां मौजूद हैं. उनका कहना है कि कोरोना काल के दौरान यह बंद रही. रजिस्टर में आने वालों का ब्योरा रखा जाता है. निगम इस पर सालाना पांच लाख रुपये खर्च करता है इसके साथ ही अब इसे डिजिटल किया जा रहा है. जिससे लाइब्रेरी का फायदा उठाने वाले लोगों को काफी हद तक सहूलियत होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 14 =