उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: देवबंद में भाजपा प्रत्याशी विपिन गर्ग ऐतिहासिक जीत दर्ज की

Saharanpur News: देवबंद में पहली बार भाजपा ने न केवल लीड बनाए रखी बल्कि इस सीट पर जीत का परचम लहरा दिया। फतवों की नगरी कहलाए जाने वाले देवबंद मैं भाजपा प्रत्याशी विपिन गर्ग ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश ने इसी सीट पर कैंप लगाकर दिन रात मेहनत की और नतीजा सामने है कि भाजपा का कमल इस सीट पर खिल गया है।

भाजपा उम्मीदवार विपिन गर्ग ने पूर्व विधायक मावय्या अली की पत्नी सपा उम्मीदवार जहीर फातमा को 47 मतों से पराजित किया है। इस जीत से भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह है और जश्न का माहौल है।

इस सीट पर विपिन गर्ग ने पहले राउंड से जो बढ़त बनाई वह आखिर तक बनी रही जीत दर्ज हो गई। इस सीट पर साढ़े छः राउंड में मतगणना होनी थी लेकिन भाजपा उम्मीदवार ने किसी और को मौका नहीं दिया और पहले दूसरा तीसरा चौथा पांचवा छठा के बाद हुए आखिरी राउंड में भी बनी बनाई थी 47 वोट से जीत अपने नाम दर्ज करा ली।

भाजपा की जीत से इतने ज्यादा उत्साहित और अभिभूत हुए कि राज्य मंत्री कुंवर बृजेश को अपने ही कंधों पर चढ़ा लिया और नीचे उतरने नहीं दिया। यह पहली बार था कि जब यहां पर कमल का फूल खिला है। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री हुआ बृजेश ने इस जीत को मोदी और योगी की नीतियों और उनके कार्यों की जीत बताया है।

उन्होंने कहा 11 भाजपाई कार्यकर्ता ने दिन-रात मेहनत करी है यह जीत उन्हीं के मेहनत का परिणाम है और सबसे बड़ी बात मुस्लिम वर्ग ने भाजपा के प्रति जो विश्वास जताया है यह बड़ी बात है और लगातार भाजपा जिस पसमांदा मुस्लिम की बात करती रही है आखिरकार योगी के कार्यों की कार्यशैली से प्रसन्न होकर संतुष्ट होकर मुस्लिम ने उसे वोट में तब्दील करने का काम किया है और वह यकीन दिलाते हैं कि किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा देवबंद में संपूर्ण बिना किसी भेदभाव के विकास होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 8 =