वैश्विक

Karnataka DGP Praveen Sood को बनाया गया CBI का नया डायरेक्टर

Karnataka DGP Praveen Sood को 2 साल की अवधि के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. सुबोध कुमार जायसवाल के स्थान पर वह 25 मई को कार्यभार संभालेंगे. पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सीबीआई चीफ के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसमें से आईपीएस प्रवीण सूद के नाम को फाइनल कर दिया गया. आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद वर्तमान में कर्नाटक के डीजीपी के रूप में सेवारत हैं.

शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवीई चंद्रचूड़ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सीबीआई निदेशक पद के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का चयन किया गया था.

Karnataka DGP Praveen Sood 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उनका नाम सीबीआई डायरेक्टर की रेस में पहले से ही सबसे आगे चल रहा था. प्रवीण सूद कर्नाटक के डीजीपी रह चुके हैं. कमेटी ने उनके साथ-साथ मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना और अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक ताज हसन के नाम को भी शॉर्ट लिस्ट किया था.

सीबीआई निदेशक का चयन दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री, सीजेआई और लोकसभा में विपक्ष के नेता की एक समिति द्वारा किया जाता है. इनका कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान, नये केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और लोकपाल सदस्य की नियुक्ति के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 12 =