Muzaffarnagar News: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने परीक्षा केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया। जनपद के १७ परीक्षा केन्द्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
परीक्षा का आयोजन कडी सुरक्षा निगरानी में होगा। सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण करने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने एस०डी० इण्टर कॉलेज से निरीक्षण की शुरुआत की। उन्होनें परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त किये स्टेटिक मजिस्ट्रेट से परीक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिसमें मजिस्ट्रेट द्वारा समय पर परीक्षा आरम्भ होने एवं शान्तिपूर्वक परीक्षा की जानकारी प्रदान की गयी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए। नौ बजे तलाशी के साथ प्रवेश कराया गया। पहली पाली में ९ः३० से ११ः३० बजे तथा दूसरी पाली में २ः३० से ४ः३० बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न करायी जा रही है।
जनपद में १७ परीक्षा केन्द्रों पर ७७१३ अभ्यर्थि प्रतिभाग करेगेंग् जिनके सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ०६ सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा १७ स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है जो कि अपनी निगरानी में परीक्षा सम्पन्न करायेगें। परीक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल केन्द्रो पर नियुक्त किये गये। परीक्षा शुचितापूर्ण, नकलविहिन एवं शान्तिपूर्ण माहौल में कराने हेतु प्रशासन सजग है एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नही होने दी जायेगी।

