News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

संगठन ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  राष्ट्रीय महिला एकता संगठन ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन में नई दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानो के धरने को अपना समर्थन दिया और आरोपी ब्रजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान अनेक कार्यकत्री व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

हिरण की मौत
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ट्रक की चपेट मे आकर हिरण की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव तावली के जंगल मे ट्रक की चपेट मे आकर जंगल से निकलकर सडक पार कर रहे हिरण की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्रामीणो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को एवं वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के अधिकारियो की मौजूदगी मे हिरण का शव उक्त स्थान से उठवाया।

 

रेलवे लाइन के समीप शव मिला
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बीती देर रात खतौली थाना क्षेत्र मे रेलवे लाईन के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। सूत्रो के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र मे रेलवे लाइन के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

हरेंद्र मलिक बोले होगा हार के कारणों पर चिंतनः राकेश शर्मा ने जताया मतदाताओं का आभार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि गठबंधन की हार का मुख्य कारण यह रहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति हमसे बेहतर रही और हमारे रणनीतिकार चुनावी रणनीति बनाने मे असफल रहे। जनता ने जो आदेश दिया हैं उसे हम स्वीकार करते हैं। उन्होने यह भी कहा कि किन किन कारणो से हार हुई उस पर भी गठबंधन के सभी नेता मंथन करेंगे। उन्होने यह बताया कि गठबंधन से 15 सभासद जीत कर आए हैं। हम निर्दलीय सभासदो से समन्वय स्थापित कर अच्छे विपक्ष की भूमिका निभायेंगे। गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा के पति सपा की और से नगरपालिका चुनाव प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि हमने बडी मजबूती के साथ चुनाव लडा लेकिन किन्ही कारणो से प्रत्याशी को जीत नही मिली। जनता ने जो जनआदेश दिया है हम उसे स्वीकार करते हैं तथा भविष्य मे गठबंधन की बेहतरी के लिए प्रयास करते रहेंगे। सपा नेता राकेश शर्मा ने चुनाव मे सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियो एवं आम जनमानस का आभार प्रकट किया। प्रेसवार्ता मे सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, विधायक अनिल कुमार, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ईलम सिंह गुर्जर, नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी बोबी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,साजिद हसन, वरिष्ठ नेता सोमपाल भाटी आदि मौजूद रहे।

 

गंगनहर में मिला शव
ककरौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गंग नहर मे अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के अर्न्तगत निकटवर्ती गांव सालारपुर क्षेत्र में गंगनहर मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बहता देख नहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणो मे उस समय कौतूहल मच गया कि जब ग्रामीणो ने देखा कि गंगनहर मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ चला आ रहा है। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से नहर मे डूबे शव को नगर से बाहर निकलवाया तथा ग्रामीणो की मौदगी मे शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शव काफी दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जो सडी-गली अवस्था मे है। हुलिये के आधार पर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा हैं ताकि उसके परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी जा सके।

 

टाप-10 शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा ०१ टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किये। जनपद में टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापज के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना प्रभारी पुरकाजी ज्ञानेश्वर बोद्ध के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा ०१ अभियुक्त को धमात नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना पुरकाजी का टॉप-१० व हिस्ट्रीशीटर (एच०एस०-३९ए) अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अंकुल उर्फ अंकुर पुत्र सत्ता उर्फ सतपाल निवासी ग्राम मेघा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर। जिसके ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सतवीर सिंह थाना पुरकाजी, का० पुष्पेन्द्र, वीरेन्द्र थाना पुरकाजी शामिल रहे।

 

रालोद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में कचहरी परिसर स्थित पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि वहां पहुंचकर, उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के धरने का समर्थन करते हुए कुछ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत में एक व्यक्ति के लिए दो कानून नहीं हो सकते यदि एक आम एफ आई आर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी का कानून है तो वहीं कानून भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी से सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर भी लागू होना चाहिए। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अलग कानून नहीं बनना चाहिए। जिला अध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि खिलाड़ियों को जाति बिरादरी में नहीं बांटा गया है खिलाड़ियों में हर जाति हर बिरादरी से खिलाड़ी होते हैं उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रोटियां इस प्रकरण में सेकना चाहते हैं।
राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष गुलरेज सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय नेताओं के आह्वान पर आज दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। उन्होंने कहा किया पहलवान बेटियों पर अत्याचार और दुष्कर्म की घटना घोर निंदनीय है उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उनके विरोध कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि यदि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है तो राष्ट्रीय लोकदल इसका पुरजोर विरोध करेगा चाहे बड़ा आंदोलन करना हो या फिर धरना देना पड़े ने कहा कि चाहे हमें चक्का जाम करना पड़े लेकिन हम महिला पहलवानों को इंसाफ दिला कर रहेंगे। पुरकाजी से राष्ट्रीय लोक दल के विधायक अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम फाइनेंस बस सौंपा गया है विधायक अनिल कुमार ने कहा कि पिछले २२ दिनों से हमारी बहन बेटियां दिल्ली के जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर हैं। कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता जयंत चौधरी ने उस मुद्दे को बड़ी प्रमुखता से उठाने का काम किया था उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारा एक ही मकसद है इस प्रकरण में जो संवैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए थी वो कार्यवाही उसमे नहीं हो रही है। पुरकाजी विधायक ने कहा यदि इन्हीं धाराओं में एक आम आदमी पर मुकदमा दर्ज होता है तो उसको तत्काल पुलिस जेल में डाल देती है सांसदों हो विधायक हो आम आदमी हो कानून सबके लिए बराबर है। इसी बात को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने आज एक ज्ञापन दिया है। इस संबंध में संविधान की धाराओं के अनुसार आरोपी बृजभूषण शरण सिंह पर कार्यवाही होनी चाहिए। पुरकाजी विधायक ने कहा कि जब हुई है बेटियां हमारे देश का गौरव सम्मान बढ़ाने का काम करती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनसे फोन पर बात करने का काम करते हैं लेकिन आज उन्हें २२ दिन धरने पर बैठे हुए हो गए। बात करनी दूर रही। आज तक सरकार ने वहा अपना कोई प्रतिनिधि भी भेजनें का काम नहीं किया।

 

कार्यशाला जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बालविवाह रोकने हेतु कार्यशाला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गयाग् बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम २००६ के विषय मे दी गई जानकारी बाल विवाह की इस सामाजिक कुरीति को समाज से मिटाने एवम जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाने को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली गयी।
जनपद मुजफ्फरनगर नगर क्षेत्र नई मंडी मुजफ्फर नगर के वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कालेज, नई मंडी मुजफ्फर नगर मे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के आदेश एवम जिलाधिकारी महोदय अरविंद मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी महोदय संदीप भागिया और जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी मैत्री रस्तोगी के निर्देशन में जनपद मुजफ्फर नगर के नगरीय क्षेत्र के वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में बाल विवाह को रोकने हेतु डा राजीव कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रमध् कार्यशाला एवम शपथ का आयोजन किया गया। जिसमें च्च्सामाजिक संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्रज्ज् द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। विद्यालय मे अध्ययनरत छात्राओं को बाल विवाह के बारे में जागरूक किया गया और बाल विवाह न करने, बाल विवाह को रोकने एवम इस सामाजिक कुरीति को समाज से मिटाने हेतु छात्रा परिधि द्वारा शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के आयोजक बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने बताया कि आज आज जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया और जिला बाल विभाग प्रतिषेध अधिकारी मैत्री रस्तोगी के निर्देशन में वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में बाल विवाह को रोकने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई और बाल विवाह जैसे कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का आवाह्न किया गया। उन्होंने बताया कि यदि जनपद में कही भी बाल विवाह(नाबालिग का विवाह) किया जाता है तो जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, स्थानीय पुलिस, आपातकालीन पुलिस सेवा ११२, महिला हेल्प लाइन १८१ एवम चाइल्डलाइन १०९८ को सूचना दें ताकि समय पर हस्तक्षेप करके बाल विवाह को रूकवाया जा सके। उन्होंने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम २००६ के अनुसार बाल विवाह गैर कानूनी है जिसमें बाल विवाह करवाने वाले व शामिल होने वाले सभी लोगों को २ वर्ष का कारावास या एक लाख तक का जुर्माना या दोनों हो सकते है। बाल विवाह निषेध अधिनियम २००६ के तहत बाल विवाह अपराध है और गैर जमानती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा राजेश कुमारी ने बाल विवाह से जीवन में होने वाली बाधाओं से अवगत कराया और बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति के सन्दर्भ में विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता रश्मि रानी ने बालिकाओं को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।

 

शिवसैनिकों ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिवसैनिको ने कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर पुलिस की कार्यवाही मे और अधिक सुधार लाने की मांग की। एसएसपी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया किया कि प्रदेश सरकार द्वारा हिंदू नेताओ से मुकदमे वापिस न लेने के विरोध मे शिव सेना द्वारा विगत 10 मई को प्रदर्शन किया गया था। शिवसैनिको का आरोप है कि इस दौरान पुलिस के व्यवहार पर असंतोष व्यक्त किया था। ज्ञापन सौपने वालो में मनोज सैनी प्रदेश महासचिव, डॉ.योगेन्द्र शर्मा, मुकेश त्यागी जिला प्रमुख, देवेन्द्र चौहान, अमित गुप्ता, अवनीश चौहान, जितेन्द्र गोस्वामी, अवनीश चौहान, शैंकी शर्मा आदि शिवसैनिक मौजूद रहे। इस अवसर पर मनोज सैनी प्रदेश महासचिव , डॉक्टर योगेंद्र शर्मा वरिष्ट प्रदेश उपप्रमुख, मुकेश त्यागी जिला प्रमुख ,देवेंद्र चौहान जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार सेना, अमित गुप्ता जिला प्रभारी, अवनीश चौहान जिला उपप्रमुख, जितेंद्र गोस्वामी महानगर महासचिव शेंकी शर्मा, सन्नी वर्मा उपस्थित रहे ।

 

मदर्स डे सेलिब्रेशन प्रदर्शनीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन पर एक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति अपनी भावनाओ – ग्रीटिंग कार्ड, फोटो फ्रेम, कूपन, कविता व माता के प्रति व्याख्यान लिखकर प्रकट किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने सभी छात्र-छात्राओं को च्मदर्स डेश् की शुभकामनाएं दी और मां को आदर व सम्मान देने की शपथ भी दिलवाई। मां ईश्वर का वह आंचल है जो हमें कवच प्रदान करता है। मां हमें इस दुनिया में लाती है। जीवन देती है। मां की ममता एवं त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मां के दूध का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि मां हमारी प्रथम गुरु होती है। मां भगवान का सबसे बड़ा उपहार है। माँ जननी है, श्रृष्टि है। हम सभी का यह दायित्व है कि हम सभी को अपनी माताओं को सम्मान देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने भारत के इतिहास को याद करते हुए बताया कि हमारा देश आदर्श माताओं का देश रहा है। इतिहास को अमर बनाने वाली माताओं जैसे कौशल्या, सुमित्रा, सीता, यशोदा, देवकी, शकुंतला, पन्नाधाय, रानी लक्ष्मीबाई, विद्यावती आदि की शिक्षाओं से अवगत कराकर उनकी शिक्षाओं को दैनिक जीवन में अपनाने की बात पर बल दिया। इस अवसर पर बच्चो की माताओं को सदर आमंत्रित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ एम०के० गुप्ता व कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी ने कहा कि च्मदर्स डेश् एक दिन मनाए जाने वाला दिवस नहीं है अपितु प्रतिदिन अपनी माता के प्रति अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना वक्त की मांग है। क्योंकि आज का छात्र पथ से विचलित हो चुका है और उसे माता और पिता के दायित्व तो समझ आते हैं परंतु अपने कर्तव्यों का बोध नहीं है। छात्रों के द्वारा की गयी क्रिया कलापों को देखते हुए उन्होंने सभी बच्चो की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता मिश्रा के नेतृत्व में हुआ।

 

छात्रा ने किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  एसडी पब्लिक स्कूल की हाईस्कूल की छात्रा उत्तरा मलिक पुत्री मनु मलिक एडवोकेट ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार व विद्यालय का गौरव बढाया है। छात्रा उत्तरा मलिक की इस उपलब्धि पर कई गणमान्य लोगों ने मनु मलिक एडवोकेट को अपनी शुभकामनाएं दी। छात्रा उत्तरा मलिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता एवं स्कूल के शिक्षिकाओं को दिया है। उत्तरा मलिक पूर्व विधायक परमजीत मलिक की पौत्री है। पूर्व विधायक परमजीत मलिक की गिनती नगर के एक बहुत ही सोम्य, व्यवहार कुशल और बुद्धिजीवि व्यक्तियों में होती थी। पिछले दिनों के चलते उनका निधन हो गया था।

 

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में खो – खो प्रतियोगिता का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री महेश गर्ग जी, प्रबंधक श्री विनोद संगल जी, डायरेक्टर श्री एम. के. गुप्ता जी, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर जी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी एवं काउंसलर श्रीमती कंचन जी उपस्थित रहें। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह न केवल हमारे शरीर को फिट रखती है बल्कि वर्तमान में खेल को अच्छे कैरियर के रूप में भी देखा जाता है, परंतु सही प्रशिक्षण के बिना खेल में ऊँचाई पर पहुँच पाना आसान नहीं है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में इंटर हाउस खो-खो कंपटीशन कराया गया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय प्रबंधक एम. के. गुप्ता जी व हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान जी ने बच्चों की खो-खो प्रतियोगिताष् को हरी झंडी दिखाऔ औकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान जी ने खेलो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ होते है। इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान जी, काउंसलर कंचन जी, गेम्स टीचर नैना जी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी। मंच का संचालन रश्मि पालीवाल व नीरज सैनी ने किया, वही बच्चों के बीच रवीश मिश्रा व योगेंद्र गौतम जी ने पूर्ण व्यवस्था संभाली। खो-खो प्रतियोगिता हाउसेस (भाभा हाउस, कलाम हाउस, रमन हाउस, बॉस हाउस) के बीच हुई जिसमें फाइनल मैच कलाम हाउस तथा भाभा हाउस के बीच हुआ जिसमें कलाम हाउस ने प्रतियोगिता जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके साथ ही भाभा हाउस दितीय स्थान पर तथा रमन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। प्रथम तथा द्वितीय विजेता को विद्यालय के मैनेजर श्री विनोद संगल जी व हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान जी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया साथ ही साथ बच्चों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

अज्ञात युवकों ने गाडियों के शीशे तोडे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात युवको द्वारा बीती रात दो गाडियो के शीशे तोड गए। इस हादसे पर दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार हाल ही मे सम्पन्न हुए नगरपालिका चुनाव में अमित पटपटिया वार्ड सभासद का चुनाव जीत गए हैं। नवनिर्वाचित सभासद अनिल पटपटिया का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद से कुछ लोग उनसे ईर्ष्या रखने लगे हैं, सम्भवतः उक्त लोगो ने गाडी को नुकसान पहुंचाया है। वहीं दूसरी और पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच मे जुट गई है।

 

पुल से अर्धविक्षिप्त ने लगाई छलांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पिछले कुछ दिनो से गांधी कालोनी फाटक के आसपास घूम रहे अर्धविक्षिप्त युवक ने आज सुबह के वक्त अचानक ही गांधी कालोनी पुल से नीचे छलांग लगा दी। इस हादसे मे उक्त युवक को कुछ चोटे आई। पीआरवी टीम ने हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत ही मौके पर पहुंच कर घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दौरान आसपास के दुकानदारो सहित कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

 

हादसे में बाइक सवार घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोरना-ककरौली मार्ग पर नील गाय की अचानक हुई टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को भोपा सी एच सी पर ले जाया गया। जहाँ से गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला गढ़ी निवासी ३५ वर्षीय महताब पुत्र हबीब फेरी लगाकर मिर्च मसाले बेंचने का कार्य करता है। सोमवार की सुबह वह किसी कार्य से बाइक द्वारा तहसील मुख्यालय जानसठ जा रहा था। जैसे ही वह मोरना -ककरौली मार्ग पर गाँव बेहड़ा सादात में स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा तभी अचानक नील गाय उसकी बाइक के आगे आ गयी। जिससे महताब सड़क पर गिरकर घायल हो गया।घायल को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा भोपा अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर हालत में महताब को मुजफ्फरनगर निजी अस्पताल में ले जाया गया।

 

े अक्षय कुमार ने रचा इतिहास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नमस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता ङ्घ-२० कानक्लेव में डी ए वी महाविद्यालय के छात्र अक्षय कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर अपना प्रथम स्थान सुनिश्चित करके मुजफ्फरनगर जिले के गौरव की वृद्धि की हैं। कार्यक्रम संयोजक उत्कर्ष मिश्र ने बताया कि ६ विधा में आठ राज्यों के ५६ से अधिक शहर की कुल २०६ प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया था जिसमें २१ विजेता प्रतिभागियों की घोषणा नमस्कार फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा किया गया। वाई-२० भारत के विशेष सलाहकार,श्यामाप्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन के वरिष्ठ शोधकर्ता व अमित शाह द मार्च आफ बीजेपी के लेखक, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री शिवानंद द्विवेदी जी ने कहा की भारत का युवा जितना स्वस्थ होगा विश्व उतना ही मजबूत होगा, क्योंकि भारत ना केवल विश्व का सबसे युवा देश हैं बल्कि नवचार-शिष्टाचार-संस्कारवान सकरात्मक युवाओं वाला देश है जिसके हर संकल्प में लोका समस्ता सुखिनः भवंतु की प्रेरणा निहित रहती हैं। पूर्व ग्रुप कमांडर भारतीय सेना व मोटिवेशनल स्पीकर विशिष्ट अतिथी ब्रिगेडियर (डा.) जे.एस. राजपुरोहित ने कहा कि आजादी के पूर्व भारत मां को आजाद कराने के लिए सिर कटाने-काटने,शहादत देने की आवश्यकता पडती थी पर अब देश के लिए मरने की नही जी भरके जीने की आवश्यकता हैं, विकसित देशों के नेतृत्व की धारा में बढ रहे भारत को अपने युवाओं से बहुत आशा हैं।। नमस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने आभार ज्ञापन व संचालन उद्यांश पांडेय ने किया। इस उपलब्धि पर महा विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉक्टर एम के बंसल, प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह, डॉ राहुल शर्मा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

व्यापारियों पर सर्वे छापे का विरोधMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक अशोक कंसल व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार (प्रशासन) जीएसटी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से मिला जिसमें वार्ता के जो सर्वे छापे जीएसटी विभाग द्वारा डोर टू डोर व्यापारियों के ऊपर करने की बात पूरे जनपद में हो रही है हम उसका स्पष्टीकरण आपसे चाहते हैं माननीय ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार प्रशासन ने कहा कि सरकार की ऐसी कोई व्यापारियों को परेशान करने की मंशा नहीं है यह सब प्रचार व्हाट्सएप के माध्यम से जिसने भी फैलाया यह एकदम गलत है सरकार द्वारा जनपद के २५-३० व्यापारियों को चिन्हित किया गया है जिनके यहां जीएसटी में भारी अनियमितताएं हैं जिनका सर्वे हमारी एसआई बी की टीम को करना है जिसका आम व्यापारी से कोई लेना देना नहीं है मैं आपके शहर में उपस्थित हूं किसी भी व्यापारी का किसी भी प्रकार से शोषण नहीं होगा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि व्यापारियों ने पूरे देश के अंदर उम्मीद से ज्यादा जीएसटी जमा कराया है इसलिए यह भ्रामक प्रचार बंद कराया जाए व्यापार मंडल के चेयरमैन अशोक बाटला वह महामंत्री प्रमोद मित्तल ने ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार प्रशासन को स्पष्ट रूप में कहा कि अगर जनपद में किसी भी व्यापारी के यहां सर्वे छापे की कार्रवाई की गई तो उसे संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा तथा जीएसटी की टीम को सर्वे छापों के नाम पर बाजार में प्रवेश नहीं करने देंगे हम व्यापारियों को भी आवान करते हैं कि आप अपना कार्य सुचारू रूप से करें अगर किसी व्यापारी को कोई सूचना मिलती है या कोई मैसेज आता है व्हाट्सएप पर तो वह संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से तुरंत संपर्क करें प्रतिनिधिमंडल में( मुख्य संरक्षक) अशोक कंसल (अध्यक्ष) संजय मित्तल (चेयरमैन )अशोक बाटला (महामंत्री) प्रमोद मित्तल (संयोजक) विश्वदीप बिट्टू (संयोजक) सुभाष चौहान (सदस्य )अजय कुमार निशांत जैन प्रवीण खेड़ा रामपाल सेन उपस्थित रहे।

 

महिला एवं बालिका स्वच्छता जागरूकता व बालविवाह रोकने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मेरा वजूद फाउण्डेशन के तत्वाधान में होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में महिला एवं बालिका स्वच्छता जागरूकता व बालविवाह रोकने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुश्री निहारिका बालियान, डॉ० राजीव कुमार चेयरमैन, बाल कल्याण समिति, डॉ० प्रवेन्द्र दहिया चेयरमैन मेरा वजूद फाउण्डेशन एवं प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सुश्री निहारिका ने महिला एवं बालिका स्वच्छता के विषय में बोलते हुए बताया कि वैसे तो हम आधुनिक युग में जी रहे है लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों एवं कुछ शहरी क्षेत्रों में बालिकाओं में मासिक चक्र से जुडी स्वच्छता एवं सम्बन्धित जानकारी का संकोचवश, परामर्श न करने का अभाव देखने को मिलता है, जिसके कारण उनमें बहुत सारी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है यहां तक कि यूटरेस कैंसर तक का खतरा बना रहता है। मासिक चक्र में हाइजीन रहने के लिए बालिकाओं को अच्छे सैनेटरी पैड का प्रयोग करना चाहिए, जिससे वे बहुत सारी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा पा सकती है। कुछ बालिकाएं जानकारी के अभाव में मासिक चक्र में आज भी कपडे का इस्तेमाल करती है, जिससे इंन्फेकशन होने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि इस्तेमाल किये गये सैनेटरी पैड को इधर-उधर फेंकना या टॉयलेट में फलस नहीं करना चाहिए क्योंकि फलस करने से टॉयलेट ब्लॉक हो जाते है और आस-पास बैक्टिरिया होने के चान्स बढ जाते है, उसे प्रोपर डस्टबीन में डाले जिससे कि किसी दूसरे को भी संक्रमण जैसी बीमारियां न हो। विद्यालयों के महिला टॉयलेट्स के पास सैनेटरी पैड बॉक्स होने चाहिए जिससे आवश्यकता पडने पर बालिकाएं निसंकोच उसका उपयोग कर सके। यदि महिला शौचालय में सैनेटरी पैड बॉक्स नहीं है तो सम्बन्धित महिला शिक्षक से छात्राएं निसंकोच सम्पर्क कर सकती है। आज के समाज में महिलाओं को समानता का दर्जा प्राप्त है इसलिए स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी समस्या होने पर बालिकाएं अपने माता-पिता एवं अपने बडे भाई-बहन से बातें करने में बिल्कुल भी संकोच न करें। इस कार्यशाला में उन्होंने बालिकाओं से कुछ प्रश्न पूछे जिसका वंशिका, वर्तिका, वाणी ने बेझिझक जवाब दिया।
इसी कडी में डॉ० राजीव कुमार ने बाल विवाह जागरूकता के विषय में बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित आयु लडकों के लिए २१ वर्ष तथा लडकियों के १८ वर्ष से पहले विवाह करना बाल विवाह है तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम २००६ के अनुसार बाल विवाह गैर-कानूनी है तथा दण्डनीय अपराध है जिसमें बाल विवाह करवाने वाले सभी लोगों को दो वर्ष का कारावास या १ लाख तक का जुमार्ना अथवा दोनों हो सकते है। उन्होंने बताया अपने आस-पास ऐसी कोई घटना होने की स्थिति में आप स्थानीय पुलिस, आपातकालीन पुलिस सेवा ११२ और महिला हेल्प लाईन १८१ तथा चाइल्ड हेल्प लाईन १०९८ को सूचना दें, ताकि समय पर हस्तक्षेप करके बाल-विवाह को रूकवाया जा सके।
इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा मेरा वजूद फाउण्डेशन के चेयरमैन डॉ० प्रवेन्द्र दहिया ने बाल विवाह से जीवन में होने वाली बाधाओं से अवगत कराया और बालविवाह एक कुरिति के सम्बन्ध में विचार व्यक्त किये। अन्त में मेरा वजूद फाउण्डेशन के तत्वाधान में महिला एवं बालिका स्वच्छता जागरूकता एवं बालविवाह रोकने हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने वाली बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के उत्तर देने पर उन्हें अतिथियों, प्रबन्धक, चौयरमेन रीटा दहिया एवं शिक्षिकाओं द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा डॉ० प्रवेन्द्र दहिया, डॉ० राजीव कुमार एवं निहारिका बालियान द्वारा बच्चों शपथ दिलवाई गयी कि च्च्मैं शपथ लेती हूं कि मैं बाल विवाह नहीं करूंगी और न ही किसी को करने दूंगी और मैं यह भी शपथ लेती कि सामाजिक बुराई जड से मिटा दूंगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं रजनी शर्मा, रीना चौहान, इन्दु सहरावत का पूर्णतया सहयोग रहा।

 

महिला चिकित्सक पर लगा लापरवाही का आरोपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) /भोपा। प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत से परिजनों सहित ग्रामीणों में रोष परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोपी महिला चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन,मृतका के पति का आरोप कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है उसकी पत्नी की मौत प्रसव पीड़ा के दौरान लापरवाही के चलते हुई पत्नी की मौत, हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद घर में ही चलाया जा रहा था अस्पताल। भोपा थाना क्षेत्र के गाँव बिहारगढ़ का है मामला।
प्रसव पीड़िता की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया अस्पताल में हंगामा,प्राइवेट अस्पताल की चिकित्सक लापरवाही के आरोप लगाते हुए परिजनों ने की कार्रवाई माँग। प्रसव पीड़िता की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए परिजनों ने ग्रामीणों सँग मोरना के प्राइवेट अस्पताल में घण्टो तक भारी हंगामा काटते हुए चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की माँग की तथा जानसठ मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को शान्त किया। दरअसल भोपा थाना क्षेत्र के गाँव बिहारगढ़ निवासी इंदरजीत ने बताया कि उसका भाई बबलू रेलवे विभाग में पुलिस कर्मचारी है। सोमवार की दोपहर उसकी भाभी लोकेश देवी पत्नी बबलू को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे मोरना में जानसठ मार्ग पर स्थित शीला मेमोरियल क्लिनिक नामक अस्पताल में ले जाया गया। चार बजे के लगभग लोकेश देवी का उपचार शुरू किया गया नॉर्मल डिलीवरी बताकर रात्रि १० बजे प्रसव पीड़िता की जाँच के लिये टेस्ट आदि कराये गये। रात्रि १२ बजे प्रसव पीड़िता की डिलीवरी को गम्भीर बताया गया तथा चिकित्सक द्वारा मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवाकर रैफर किया गया। मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में प्रसव पीड़िता की हालत चिंताजनक बताकर बेगराजपुर मेडिकल रैफर किया गया जहाँ चिकित्सक ने लोकेश देवी को मृत घोषित कर दिया। लोकेश देवी की मौत के बाद परिजनों में रोष व्याप्त हो गया सैंकड़ो ग्रामीण मोरना स्थित शीला देवी मेमोरियल क्लिनिक पर पहुँचे और चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुँची पुलिस ने हंगमा कर रहे ग्रामीणों को शान्त किया पति बबलू ने तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

सीसीटीवी कैमरो से होगा गंगा दशहरा मेले की सुरक्षा, पुलिस बल रहेगा तैनात
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित निरीक्षण भवन पर ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। मेला में जगह जगह सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएगे तथा भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। एसडीएम जानसठ ने क्षेत्र पंचायत व नगर पंचायत भोकरहेडी के सफाई कर्मियों को लगाकर नगरी में स्वच्छता अभियान चलाने के आदेश दिए।
जिला पंचायत के द्वारा २८ से ३१ मई तक ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला का आयोजन किया जाना है जबकि मेले का उद्घाटन २८ मई शाम को गंगा आरती के साथ व मुख्य स्नान ३० मई को होगा। सोमवार को मेले को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर ने कहा कि इस वर्ष मेले के लिए छह लाख ७२ हजार रुपये का बजट रखा गया है। जिसमें श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री डा. महकार सिंह ने गंगा के घटते जल स्तर की समस्या रखी। प्रधान पति राजपाल सैनी ने कहा कि गंगा घाट पर चौबीस घंटे गोता खोर रहने चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं प्राइवेट यात्री बसों आदि वाहनों से किसी भी प्रकार का टोल टैक्स नही वसूला जायेगा। एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार ने कहा कि मेले में असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह जगह सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएगें।

 

मोटे अनाज की महत्ता बताई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विभिन्न विद्घ्यालयो मे अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष २०२३ के अंतर्गत विद्यालय के छात्रकृ छात्राओं को मोटे अनाजों की महत्ता के बारे मे बताया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष २०२३ कार्यक्रम के अंतर्गत बरला इंटर कॉलेज, बरला जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर मे सभी छात्र-छात्राओ को मोटे अनाजों की महत्ता व स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार सहज तरीके से उपलब्ध अपने देश के अंदर अधिक पौष्टिकता वाले मोटे अनाजों को उपयोग कर हम स्वस्थ हो सकते हैं के विषय पर शिक्षको द्वारा विस्तार से छात्राओं को संबोधित किया गया। छात्र कृछात्राओं द्वारा भी इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए तदुपरांत छात्रकृ छात्राओं द्वारा एक निबंध के माध्यम से जो कुछ समझा गया वह अपने जीवन में अपनाने हेतु मस्तिष्क में स्थापित किया गया और उसकी अभिव्यक्ति की गई।

 

प्राकृतिक संसाधनों का अनावश्यक रूप से दोहन न करेंः वन क्षेत्राधिकारी
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा मिशन लाइफ, पर्यावरण के लिए जीवन शैली कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संगोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी सिंगराज सिंह पुंडीर ने कहा कि अनावश्यक रूप से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन न करें। पानी की एक एक बूंद अमूल्य है। इसके अलावा पौधारोपण में सहयोग दें। वृक्ष नही रहेंगे तो जीवन भी नही रहेगा। वर्ष में एक पौधा लगाने का संकल्प लेकर वृक्षों को संरक्षण प्रदान करें। पॉलिथीन का प्रयोग पर्यावरण के लिये अभिशाप के समान है। पॉलिथीन के कारण भारी प्रदूषण फैल रहा है। पॉलिथीन शीघ्र नष्ट न होने के कारण वातावरण को भारी नुकसान पहुंचाती है।
संगोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश यादव ने कहाकि प्लास्टिक के थैलों की जगह जूट या कपड़े के थैलों का उपयोग करें तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करें। प्राचार्य डा. आरपीएस मलिक ने छात्रों को दो-दो पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। वन दारोगा रवि कुमार, वन रक्षक अमित कुमार, नंद किशोर, डा. राजसिंह आदि मौजूद रहे। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विराज तोमर, प्रधानाचार्या रीता शर्मा, अंजलि शर्मा,अजय गुप्ता, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

विवाद में की मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  आपसी विवाद मे कुछ युवको ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार नगर के सिविल लाईन क्षेत्र में दिलशाद सक्का नामक युवक की कुछ अज्ञात युवको ने पिटाई कर डाली। चर्चा रही कि आपसी विवाद के चलते इन दोनो पक्षो मे मारपीट हुई है। वहीं दूसरी और मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस सूत्रो का कहना हैकि पूरे मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।

 

 

सेवानिवृत पर विदाई दी
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनता इंटर कालेज भोपा में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य व भूगोल प्रवक्ता मानपाल सिंह व इतिहास प्रवक्ता अनीश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। शिक्षक साथियों ने माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, शाल एवं अभिनन्दन पत्र भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
समारोह में प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति हर्ष एवं विषाद का मिला जुला संगम है। लेकिन विभागीय नियमानुसार सेवाओं से सेवानिवृत्त होना जरूरी है। कालेज में शिक्षक मानपाल सिंह व अनीश कुमार कुमार ने अपने सेवाकाल में सराहनीय कार्य किए है। इससे पहले शिक्षक साथियों ने सेवानिवृत दोनों शिक्षकों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह, शाल एवं अभिनन्दन पत्र भेंटकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक देवेंद्र कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह, कैप्टन डा. प्रवीण चौधरी, सुनील त्यागी, एनसीसी के मेजर अरविंद कुमार, महेन्द्ररी देवी, सोहनवीर सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रबंधक धर्मपाल सिंह राठी व संचालन प्रवक्ता विपिन कुमार ने किया।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 19 =