Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: व्यापारियों पर सर्वे छापे का विरोध

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक व पूर्व विधायक अशोक कंसल व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार (प्रशासन) जीएसटी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से मिला जिसमें वार्ता के जो सर्वे छापे जीएसटी विभाग द्वारा डोर टू डोर व्यापारियों के ऊपर करने की बात पूरे जनपद में हो रही है हम उसका स्पष्टीकरण आपसे चाहते हैं

 ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार प्रशासन ने कहा कि सरकार की ऐसी कोई व्यापारियों को परेशान करने की मंशा नहीं है यह सब प्रचार व्हाट्सएप के माध्यम से जिसने भी फैलाया यह एकदम गलत है सरकार द्वारा जनपद के २५-३० व्यापारियों को चिन्हित किया गया है जिनके यहां जीएसटी में भारी अनियमितताएं हैं जिनका सर्वे हमारी एसआई बी की टीम को करना है

जिसका आम व्यापारी से कोई लेना देना नहीं है मैं आपके शहर में उपस्थित हूं किसी भी व्यापारी का किसी भी प्रकार से शोषण नहीं होगा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि व्यापारियों ने पूरे देश के अंदर उम्मीद से ज्यादा जीएसटी जमा कराया है इसलिए यह भ्रामक प्रचार बंद कराया जाए व्यापार मंडल के चेयरमैन अशोक बाटला व महामंत्री प्रमोद मित्तल ने ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार प्रशासन को स्पष्ट रूप में कहा कि अगर जनपद में किसी भी व्यापारी के यहां सर्वे छापे की कार्रवाई की गई तो उसे संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा

जीएसटी की टीम को सर्वे छापों के नाम पर बाजार में प्रवेश नहीं करने देंगे हम व्यापारियों को भी आवान करते हैं कि आप अपना कार्य सुचारू रूप से करें अगर किसी व्यापारी को कोई सूचना मिलती है या कोई मैसेज आता है

व्हाट्सएप पर तो वह संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से तुरंत संपर्क करें प्रतिनिधिमंडल में( मुख्य संरक्षक) अशोक कंसल (अध्यक्ष) संजय मित्तल (चेयरमैन )अशोक बाटला (महामंत्री) प्रमोद मित्तल (संयोजक) विश्वदीप बिट्टू (संयोजक) सुभाष चौहान (सदस्य )अजय कुमार निशांत जैन प्रवीण खेड़ा रामपाल सेन उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + thirteen =