Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान और व्यापारियों के साथ ही देश का नौजवान भी बेरोजगारी के कारण परेशान-प्रमोद त्यागी

Spaa Min |मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने कृषि विधेयकों को संसद में पारित कराने को लेकर केन्द्र सरकार की निंदा करते हुए इसके विरोध में आंदोलन की तैयारी की है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने आज कहा कि देश के किसानों और व्यापारियों के साथ ही नौजवानों की समस्याओं से आंख मूंदकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूंजीपतियों को खुश करने का काम कर रहे हैं।

कोरोना जैसी महामारी के संकट में भी सरकार को देशहित से कोई सरोकार नहीं रहा है। कृषि विधेयक देश के किसान और कृषि कारोबार करने वाले व्यापारियों को बर्बाद करने वाला काला कानून साबित होगा।

उन्होंने इसका पुरजोर विरोध करते हुए निंदा की। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने अपनी गलत नीतियों से जनता को बर्बादी और बदहाली के सिवा कुछ नहीं दिया है।

देश में कोरोना संकट के कारण आर्थिक चुनौतियां सिर उठा रही है। उनसे निपटने का प्रबंध करने, चिंतन करने के बजाये देश के प्रधानमंत्री को केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता है।

उनके हितों को साधने के लिए देश में भारी विरोध और गुस्से के बावजूद भी प्रधानमंत्री ने किसानों और व्यापारियों के लिए काले कानून रूपी कृषि विधेयकों को संसद में पारित कराया है।

इससे देश में कृषि और कृषि व्यापार दोनों ही बर्बादी की कगार पर होंगे। केवल पूंजीपति इसका लाभ उठा पायेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए काम करने का दम भरने वाली ये सरकारें किसानों का लाठी के जोर पर दमन कर रही है। किसानों में गुस्सा है और आने वाले समय में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आज किसान और व्यापारियों के साथ ही देश का नौजवान भी बेरोजगारी के कारण परेशान है। यह सरकारें युवाओं को झूठे सपने दिखा रही हैं।

आज युवा बेरोजगारी दिवस मना रहा है। ये सरकारों की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता २१ सितम्बर को पूरे प्रदेश में तहसील मुख्यालयों पर धरना देकर ज्ञापन देंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि मोरना में म्ेडिकल स्टोर संचालक की निर्मम हत्या एवं बढ़ते अपराधों के मुद्दे पर एक प्रतिनिधिमंडल आज मोरना गया हुआ है जो पीड़ित पक्ष के अलावा वहां के अन्य सभी पक्षों से भी वार्ता करेगा और सपा का यह प्रयास रहेगा कि पीड़ित पक्ष को पूरी तरह से नय मिल जाये।

सपा युवजन सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी का उनके साथियों के साथ कार्यालय पर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ युवाओं ने भी अलग अलग क्षेत्र से पार्टी को ज्वाइन किया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल कुमार, फिरोज अंसारी, साजिद हसन, लियाकत अली, गौरव जैन, शलभ गुप्ता, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 8 =