Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अनुज कर्णवाल के हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित

मुजफ्फरनगर। मोरना में तीन दिन पूर्व मेडिकल स्टोर मालिक अनुज कर्णवाल की कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गयी थी। जिससे मैडिकल स्टोर संचालकों में रोष बन गया था।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते मैडिकल स्टोर संचालक की हत्या के खुलासे के उद्देश्य से आज पुलिस ने बदमाशों के जंगल में छिपे होने की सूचना पर तलाश में पूरे खादर इलाके को घेरकर ड्रोन कैमरे से सर्च ऑपरेशन चलाया।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिन बदमाशों ने ३० अगस्त को मेरठ के दौराला क्षेत्र के कपसाड़ निवासी युवक की हत्या की थी और जिन पर मेरठ पुलिस की ओर से २५-२५ हजार का इनाम घोषित है

वही तीन बदमाश मोरना में हुई अनुज कर्णवाल की हत्या में शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार इनमें से दो बदमाश मोरना के और एक बेडड़ाहेडी गांव का रहने वाला है।

दौराला पुलिस भी पिछले दो सप्ताह से इन बदमाशों की तलाश में कई बार मोरना क्षेत्र में दबिश दे चुकी है। इन बदमाशों में से एक ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर पुलिस को चुनौती दी है।

जिस फोन से पोस्ट की गई है उसकी लोकेशन खादर इलाके की मिली है। रविवार को सैकड़ों पुलिसकर्मियों को साथ लेकर एसपी देहात और सीओ भोपा के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बेडड़ाहेडी गांव के जंगल में ड्रोन की सहायता से बदमाशों को तलाशा।

केंद्रीय राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर से सांसद डॉ संजीव बालियान ने एडीजी जोन राजीव सभरवाल से इस बारे में बात की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =