उत्तर प्रदेश

Siddharthnagar: कटहल तोड़ने का आरोप लगाकर 45 वर्षीय एक महिला की पीट-पीट कर हत्या

Siddharthnagar कटहल तोड़ने का आरोप लगाकर 45 वर्षीय एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. मामला शनिवार देर शाम जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव का है. घटना की सूचना पाकर पुलिस कप्तान फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस बीच घटना को अंजाम देने वाले दबंग मौके से फरार हो गए.

यह दर्दनाक घटना उस वक्त हुई जब गोनहा गांव की रहने वाली 45 वर्षीय बासमती देवी के ऊपर गांव के ही दबंग किस्म के बरसाती ने उसके पेड़ से कटहल तोड़ने का आरोप लगाते हुए उससे झगड़ा करने लगा. मृतिका बासमती देवी की बेटी जो कि इस घटना की चश्मदीद भी है, उसने बताया कि उसके गांव के रहने वाले बरसाती के कटहल के पेड़ से बंदरों ने कटहल तोड़कर नीचे गिरा दिया था. बरसाती कल से ही उसकी मां से लगातार कटहल तोड़ने का आरोप लगाकर झगड़ा कर रहा था. इस बीच पुलिस भी आई और चली गई.

शनिवार शाम में बरसाती, तौलन, सीताराम सहित करीब 6 लोग उसकी मां को गाली देते हुए मारने पीटने लगे. उन लोगों ने इस बीच लाठी-डंडों से खूब जमकर पिटाई की. साथ ही कुदाल में लगे डंडे से उसके मां के सिर पर वार कर उसे मार डाला और मौके से फरार हो गए. मृतका की बेटी ने बताया कि उसकी बहन फूला जो मां को बचाने गई थी, उसको भी चोटें आई हैं. जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

इस बीच घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + four =