Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार से बीस हजार प्रतिमाह माह मानदेय की मांग की

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चरथावल क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल, गांधी बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जय हिंद इंटर कॉलेज का दौरा किया।

वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से बीस हजार प्रतिमाह माह मानदेय की मांग की

तथा वित्तविहीन कॉलेजों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की, संगठन के विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक प्रत्याशी हरकेश सिंह ने कहा कि कोविड-१९ काल में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक कर रहे हैं वित्तविहीन विद्यालयों में बच्चे फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं जिस कारण शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है

पिछले ६ माह से वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन अनेक बार सरकार को ज्ञापन देकर वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को २०००० प्रतिमाह मानदेय एवं विशेष शिक्षा राहत पैकेज की मांग की है

लेकिन सरकार ने संगठन के ज्ञापन पर ध्यान नहीं दिया अगर सरकार ने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए मानदेय की व्यवस्था नहीं की तो संगठन को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

भ्रमण के दौरान स्वदेश कुमार कौशिक, लल्लन सिंह, वीरपाल सिंह, ओम कुमार, बबीत कुमार, विक्रम सिंह, बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 12 =