उत्तर प्रदेश

Aligarh News: बुलंदशहर के निवासी बुजुर्ग चाचा की गला दबा कर हत्या

Aligarh News: मामूली अनबन में भतीजे ने अपने बुजुर्ग चाचा की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के देवसैनी की है. अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक रामजीलाल एटा जिला में यूपी पुलिस में दारोगा के पद पर तैनात थे. वो मूल रूप से बुलंदशहर के निवासी थे.

वारदात से एक दिन पहले दारोगा रामजीलाल और उनके भतीजे राहुल के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी. इस दौरान राहुल ने दारोगा की गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में उसके द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में दारोगा की मृत्यु दर्शाई गई.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत की जांच रिपोर्ट व मृतक रामजीलाल की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यहां यह भी बताया गया है कि दरोगा रामजीलाल अक्सर अपनी ड्यूटी से गैर-हाजिर रहते थे. इस पहलू पर भी जांच जारी है.

एसएसपी कलानिधि ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दारोगा रामजीलाल की गला दबा कर हत्या की गई है. इसके बाद, पुलिस मृतक के परिजनों से मिली और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 8 =